स्टैम्प की नजरें जिओंग जिंग नान के वर्ल्ड टाइटल पर टिकीं – ‘देखना चाहती हूं कि मैं कितना आगे जा सकती हूं’

Stamp Fairtex Ham Seo Hee ONE Fight Night 14 105 scaled

स्टैम्प फेयरटेक्स बड़े सपने देखती हैं और उन्हें पूरा करने के लिए जमकर मेहनत करती हैं।

सितंबर महीने में हुए ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham में थाई मेगास्टार ने “हैमज़ैंग” हैम सिओ ही को हराकर अनडिस्प्यूटेड ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था। ऐसा करते हुए वो तीन खेलों में चैंपियन बनी थीं।

https://www.instagram.com/p/CyQZETOpC_A/

25 वर्षीय स्टार अब एक और बेल्ट हासिल करना चाहती हैं।

उनकी नजरें संगठन में सबसे लंबे समय से चैंपियन बनी हुईं ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान के खिताब पर टिक गई हैं।

स्टैम्प ने onefc.com को बताया:

“जिओंग जिंग नान, अभी ऐसा लगता है कि वो एक ऐसा चैलेंज हैं जिसे मैं आजमाना चाहती हूं।”

अगर स्टैम्प एक डिविजन ऊपर आती हैं तो उन्हें अपने करियर की अभी तक की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

जिओंग ने जनवरी 2018 में विमेंस स्ट्रॉवेट MMA टाइटल जीता था और तब से अपने खिताब को सात बार डिफेंड करते हुए खुद को इस खेल की सबसे खतरनाक पंच लगाने वाली और टॉप पाउंड-फोर-पाउंड फाइटर्स में से एक साबित किया है।

स्टैम्प की तरह ही चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट को नए चैलेंज तलाशने में आनंद आता है। हाल ही में उन्होंने मॉय थाई सनसनी नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक को अपनी तरह के पहले स्पेशल रूल्स स्ट्राइकिंग मैच में हराया था।

इन उपलब्धियों की वजह से स्टैम्प “द पांडा” से भिड़ना चाहती हैं। Fairtex Training Center की प्रतिनिधि अपने आप को नए चैलेंजों से टेस्ट करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा:

“मेरा अगला लक्ष्य जिओंग जिंग नान के डिविजन में आकर उनसे भिड़ने का है। मैं खुद को चैलेंज करते हुए देखना चाहती हूं कि मैं कितना आगे जा सकती हूं।”

https://www.instagram.com/p/Cx2caopJRuk/

स्टैम्प की नजरें एक स्पेशल रूल्स फाइट पर

स्टैम्प फेयरटेक्स का लक्ष्य चौथे वर्ल्ड टाइटल से कहीं बढ़कर है।

जनवरी में उनका सामना स्ट्राइकिंग लैजेंड अनीसा मेक्सेन से स्पेशल रूल्स मॉय थाई और MMA बाउट में होना था। इवेंट से कुछ दिन पहले ये मुकाबला रद्द हो गया, जिस वजह से स्टैम्प को एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक से एक बेहतरीन किकबॉक्सिंग मुकाबले में भिड़ना पड़ा।

थाई मेगास्टार अब भी स्पेशल रूल्स फाइट का हिस्सा बनना चाहती हैं, फिर चाहे वो मिक्स्ड खेल हों या ऑल स्ट्राइकिंग मुकाबला:

“अगर संभव हुआ तो मैं MMA और मॉय थाई की स्पेशल रूल्स फाइट करना चाहूंगी। मैं पहले इस मौके को गंवा चुकी हूं। इसके साथ ही मैं बॉक्सिंग ग्लव्स में स्पेशल रूल्स के लिए भी तैयार हूं।

“मुझे लगता है कि मैं स्पेशल रूल्स के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहती हूं। ये नए चैलेंज मुझे कड़ी मेहनत करने और कामयाब होने के लिए प्रेरित करेंगे।”

नई एटमवेट MMA क्वीन ऐसा इसलिए करना चाहती हैं ताकि वो खुद को एक ऑलराउंड और वर्ल्ड क्लास मार्शल आर्टिस्ट के रूप में लगातार विकसित करती रहें।

स्टैम्प ने कहा:

“मुझे लगता है कि मैं मुझमें सुधार कर सकती हूं। मैं मानती हूं कि मैं अपने आप को ज्यादा विकसित कर सकती हूं।”

https://www.instagram.com/p/Cxu61K9JwSw/

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.