क्यों मार्शल आर्ट्स में सफलता का कारण पालतू जानवर भी हो सकते हैं

ONE Women's Atomweight World Champion Angela Lee and her puppy, Rocky

कई मार्शल आर्टिस्ट्स की सफलता के अपने कई कारण हो सकते हैं। इसमें परिवार का सहयोग, कड़ी मेहनत कराने वाले कोच और तकनीक को जल्दी सीखने की काबिलियत भी शामिल हो सकती है।

हालांकि, एथलीट अपनी सफलता के दूसरे राज़ के बारे में बहुत कम ही बात करते हैं। ये हैं उनके प्यारे और भोले-भाले पेट्स (पालतू जानवर)।

ONE Championship के कुछ शानदार एथलीट्स ने हमें बताया कि कैसे अपने पालतू जानवरों की देखभाल करना मार्शल आर्टिस्ट्स के लिए अविश्वसनीय रूप से फायदेमंद हो सकता है।

पेट्स बहुत अच्छे साथी होते हैं

नीदरलैंड्स के एरमिलो में बड़े हुए एंथनी “द आर्केंजल” एंगलेन के पास एक ग्रेट डैन, एक पूडल और एक डैक्स्हुन्ड नस्ल के डॉग्स थे।

यहां तक कि उन्हें डॉग्स से इतना प्यार है कि वो अब एक पिटबुल की देखभाल करते हैं, जिसका नाम रोलो है। जिम में दिनभर बिताने के बाद भी वो उसे काफी समय देते हैं।

एंगलेन ने बताया, “कई बार मुझे ट्रेनिग के बाद थोड़ा रेस्ट करने की जरूरत होती है लेकिन अपने डॉग के साथ खेलने पर कभी नहीं थकता हूं। उसे अपने साथ बाहर वॉक पर ले जाता हूं क्योंकि उसे भी ट्रेनिंग की जरूरत पड़ती है। हम सबको ट्रेनिंग की जरूरत पड़ती है।”

“कई बार हम साथ में घर में पकड़ा-पकड़ी खेलते हैं और फिर मैं उसे प्यार करता हूं। कभी-कभी हम बीच पर जाते हैं, आसपास टहलते हैं, खेलते हैं या फिर दूसरे दोस्तों व सबके साथ डॉग पार्क जाते हैं।”

डच-इंडोनेशियन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ने बताया कि रोलो न केवल एक अच्छा साथी है बल्कि इस पिटबुल की वजह से उनके जीवन में कई अहम चीजें और जुड़ गई हैं।

फेदरवेट एथलीट ने माना, “उसने मुझे सिखाया कि कैसे और ज्यादा जिम्मेदार और धैर्यवान बना जाए।”

“मैं हमेशा से बहुत ज्यादा धैर्य वाला व्यक्ति नहीं था लेकिन मुझे तब बनना पड़ा, जब मैं उसे कोई नई ट्रिक सिखाता था। इस वजह से मुझे लगता है कि वो कुछ चीजें हैं, जो उसने मुझे सिखाई हैं।”



पेट्स हैं सहयोग के स्तंभ

https://www.instagram.com/p/B78eGrfpMKk/

विमेंस एटमवेट दावेदार जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन के पास छह बिल्लियां हैं।

उनके पास एक पर्शियन कैट है, जिसका नाम ऑलिव, एक मंचकिन कैट, जिसका नाम गारलिक और चार घरेलू छोटे बालों वाली बिल्लियां हैं, जिनके नाम स्नोफ्लेक, शैडो हंटर, पीनट आर काका है। ये सभी उनके लिए सहयोग की स्तंभ हैं।

चाहे वो मलेशिया के जोहोर बहारू के Ultimate MMA Academy में ट्रेनिंग कर रही हों या फिर बिस्तर में हो, उनकी पालतू बिल्लियां हमेशा उनके पास ही रहती हैं।

उन्होंने बताया, “हर बिल्ली का कैरेक्टर अलग होता है और वे हमेशा आपको खुश रखती हैं। फिर भले ही मैं उन्हें देख ही क्यों न रही हूं।”

“एक और चीज जो मुझे उनके बारे में पसंद है, वो ये कि वे काफी स्वतंत्र रहने वाली प्राणी हैं। इसमें वफादारी भी शामिल होती है।

“कई बार मेरे घर से बाहर जाने पर वो इस तरह से दिखाती हैं कि उन्हें मेरी कोई परवाह नहीं है। हालांकि, जब घर वापस आती हूं तो वो सब हमेशा दरवाजे पर मेरा इंतजार कर रही होती हैं और अंदर आते ही मेरा स्वागत करती हैं। वो चाहती हैं कि मैं उन्हें प्यार करूं और कई बार तो हल्के से काट भी लेती हैं।”

पालतू जानवरों का सात साल की उम्र से खयाल रखने वाली जिहिन ये मानती हैं कि पेट्स खासकर बिल्लियां एथलीट्स का तनाव दूर करने का एक अच्छा माध्यम हैं।

उन्होंने बताया, “मार्शल आर्टिस्ट्स के पास कम से कम एक पालतू जानवर जरूर होना चाहिए क्योंकि वो बहुत अच्छे साथी होते हैं। आपके कठिन दिनों में वो तनाव को दूर करने का काम करते हैं।”

“कई लोग अपनी समस्या दूसरों को बता पाने में अच्छे नहीं होते हैं। ऐसे में पेट्स से बात करके वो लोग अपनी चीजें बता सकते हैं।”

पेट्स नि:स्वार्थ प्राणी होते हैं

एक एथलीट के तौर पर कई बार आपको सफल होने के लिए स्वार्थी बनना पड़ता है। आखिरकार, आपको अपना ज्यादातर समय मार्शल आर्ट्स स्किल्स और माइंडसेट को बेहतर करने में बिताना पड़ता है।

इससे आपके पास दूसरों के साथ बहुत कम समय बिताने को बचता है। ऐसे में पेट्स आपको याद दिलाते हैं कि जो लोग आपकी परवाह करते हैं, उनके साथ समय बिताना कितना जरूरी होता है।

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली भी इस बारे में ऐसे ही विचार रखती हैं।

23 साल की सर्कल क्वीन के पास दो डॉगी हैं, जो उन्हें हर हाल में प्यार की ताकत के बारे में याद दिलाते रहते हैं।

ली ने बताया, “मेरे दो डॉगी में से एक रॉकी है, जो अमेरिकन बुलडॉग है। दूसरी एथेना है, जो अमेरिकन बुली है। रॉकी 4 साल का है, वहीं एथेना करीब 2 साल की है। ये दोनों केवल मुझे ही नहीं बल्कि जिसके साथ होते हैं, उन्हें प्यार करते हैं।”

“मैं अपना फ्री समय इन दोनों के साथ खेलते हुए बिताती हूं। इनके साथ एक्सरसाइज करती हूं, खाना खाती हूं और खुश रहती हूं। रॉकी और एथेना हमेशा मेरे पास ही रहते हैं। ये दोनों हमेशा मेरी सुरक्षा करते है और दिन खुशनुमा बनाते हैं। ये सच में बहुत नि:स्वार्थी प्राणी हैं। ये हमेशा प्यार चाहते हैं और बदले में प्यार देते हैं।”

ये भी पढ़ें: इन खिलौनों के कलेक्शन से ब्रेंडन वेरा की पर्सनैलिटी का दूसरा पहलू जानें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.