ONE Fight Night 40 की एटमवेट MMA फाइट में जिहिन राडज़ुआन से भिड़ेंगी अपराजित गैब्रियला फुजीमोटो

Jihin Radzuan Macarena Aragon ONE Fight Night 30 74 scaled

मलेशियाई फैन फेवरेट जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन एक्शन में नजर आएंगी, जब ONE Fight Night 40: Buntan vs. Hemetsberger के एटमवेट MMA मुकाबले में उनका सामना गैब्रियला “गाबी” फुजीमोटो से होगा।

शनिवार, 14 फरवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले शो में अनुभवी स्टार का सामना प्रमोशन में डेब्यू करने जा रही फाइटर से होगा।

राडज़ुआन को मलेशिया की सबसे बेहतरीन महिला फाइटर्स में से एक के रूप में जाना जाता है। 27 वर्षीय स्टार ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में शुरुआत शानदार की और शुरुआती पांच में से चार मुकाबलों में जीत दर्ज की।

2019 में मौजूदा ONE एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ मिली हार के बाद उन्होंने फिर से जीत की लय पाई और बी गुयेन, मेई यामागुची और इत्सुकी हिराटा को हराया।

उसके बाद 2022 में उन्होंने स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके चलते वो Fairtex Training Center में आई गईं ताकि अपनी स्किल्स को धार दे सकें।

उनका ये कदम सफल रहा। उन्हें 2023 में अपनी ग्रैपलिंग में जबरदस्त सुधार करते हुए तीसरे राउंड में जेनेलिन “द ग्रेसफुल” ओलसिम को आर्मबार से हराने में कामयाबी मिली।

हालांकि, उन्हें अगले दो मैचों में चिहीरो सवाडा और माकारेना अरागोन के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

अब राडज़ुआन हार के सिलसिले को तोड़ते जीत प्राप्त करते हुए दोबारा एटमवेट डिविजन में अपनी छाप छोड़ना चाहती हैं।

उनका सामना फुजीमोटो से हो रहा है, जो कि ONE Championship में अपने डेब्यू को यादगार बनाना चाहती हैं।

22 वर्षीय ब्राजीलियाई स्टार ने रीजनल सर्किट पर अपनी शानदार स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए 7-0 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड कायम किया, जिसके दम पर उन्हें ग्लोबल स्टेज पर जगह मिली।

रियो डी जेनेरियो की KO Squad MMA टीम का हिस्सा फुजीमोटो को शानदार टेकडाउन और ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक के लिए जाना जाता है। जिउ-जित्सु और रेसलिंग गेम की वजह से वो एक फिनिशर के रूप में चर्चित हैं।

अगर वो 14 फरवरी को राडज़ुआन को अपना शिकार बना पाईं तो फुजीमोटो खुद को डिविजन में एक बड़ा खतरा साबित कर देंगी।

न्यूज़ में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.