हेमेट्सबर्गर ने इतिहास दोहराया, बुंटान को पांच राउंड की फाइट में हराकर विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता

Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 40 16 scaled

ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टेला हेमेट्सबर्गर ने शनिवार, 14 फरवरी को दो खेलों की चैंपियन बनने का कारनामा कर दिखाया।

ऑस्ट्रिया की स्टार ने दुनिया की सबसे बेहतरीन महिला स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में अपनी विरासत को मजबूत किया, जब उन्होंने ONE Fight Night 40 के मेन इवेंट रीमैच में जैकी बुंटान को हराते हुए उनका ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

ऐसा करते हुए उन्होंने ONE Championship की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर लिया है। वो स्टैम्प फेयरटेक्स और जेनेट टॉड के बाद दो खेलों की चैंपियन बनने वाली तीसरी फाइटर हैं।

पहले राउंड में दोनों स्ट्राइकर्स ने एक दूसरे को परखा। 28 वर्षीय फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार ने स्पीड और ताकत दिखाई तो वहीं 27 वर्षीय ऑस्ट्रिया एथलीट ने चालाकी से शॉट सिलेक्शन किया।

बुंटान ने दूसरे राउंड में गति बढ़ाई और धारदार जैब-स्ट्रेट राइट और क्रॉस-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन के साथ लो किक्स लगाईं। हेमेट्सबर्ग ने इसका जवाब धमाकेदार कॉम्बिनेशन से देते हुए किकबॉक्सिंग क्वीन को रिंग की रस्सियों की तरफ धकेला।

कैलिफोर्निया निवासी ने तीसरे राउंड में उम्दा फुटवर्क दिखाया और साइड होकर ऑस्ट्रियाई स्टार के पंचों को काउंटर किया। हालांकि, हेमेट्सबर्गर के अपारंपरिक बॉक्सिंग अटैक बुंटान को परेशानी में डाल रहे थे।

Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan

चौथे राउंड निर्णायक साबित हुआ क्योंकि हेमेट्सबर्गर की राइट बॉडी किक सही निशाने पर जाकर लग रही थीं। वो जैसे-जैसे लैंड करती रहीं और आक्रामक बनती गईं और उनके वार से साफ लग रहा था कि फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार की लय बिगड़ गई है।

आखिरी राउंड में बुंटान ने घातक बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन लगाए तो वहीं हेमेट्सबर्गर ने रिंग के बीच में आकर पंच और किक्स जड़ीं। एक पुश किक की वजह से कैलिफोर्निया निवासी मैट पर गिर गईं, मगर जल्दी उठ खड़ी हुईं और दोनों ने अंतिम घंटी बजने तक एक दूसरे पर हमले किए।

विभाजित निर्णय से आई जीत ने हेमेट्सबर्गर के करियर रिकॉर्ड को 10-1 कर दिया और वो प्रतिद्वंदिता में 2-0 से आगे निकल गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रिया की ONE Championship में पहली दो खेलों की चैंपियन बनने का ऐतिहासिक कारनामा किया।

किकबॉक्सिंग में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35