जिहिन राडज़ुआन, अयाका मियूरा, सिंसामट, थोंगपून और अन्य स्टार्स को ONE Fight Night 25 में शामिल किया गया

Jihin Radzuan Chihiro Sawada ONE Fight Night 20 33

ONE Fight Night 25 में तीन बहुत ही दिलचस्प फाइट्स जोड़ी गई हैं।

ये इवेंट शनिवार, 5 अक्टूबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा और अब ये कार्ड पहले से भी अधिक रोमांचक हो गया है।

एटमवेट MMA एक्शन में पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा का लक्ष्य अपने नए वजन वर्ग में गोल्डन बेल्ट की ओर अपनी चढ़ाई जारी रखना है। वर्ल्ड टाइटल की खोज में अपने अगले कदम के लिए वो खतरनाक मलेशियाई फाइटर जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन से भिड़ेंगी।

मियूरा एक शक्तिशाली जूडो एथलीट हैं, जो अपने जाने-माने “अयाका लॉक” सबमिशन दांव के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपने सबसे हालिया मुकाबले में स्ट्रॉवेट से एटमवेट में कदम रखा और शानदार फॉर्म में दिखीं। जनवरी में आयोजित हुए ONE 165 में उन्होंने अपने जापानी हमवतन एथलीट इत्सुकी हिराटा पर जजों के निर्णय से जीत हासिल की।

“ज़ोम्बी” को जिहिन के रूप में एक और कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ेगा। 25 वर्षीय एथलीट लंबे समय से एटमवेट MMA डिविजन की शीर्ष प्रतिभाओं में रही हैं और अपने बहुमुखी ग्राउंड गेम के साथ अगर फाइट कैनवास पर पहुंचती है तो वो मियूरा को परेशानी में डाल सकती हैं।

इसके अलावा दोनों में से किसी भी फाइटर की जीत उन्हें टॉप-5 रैंकिंग में पहुंचा सकती है।

पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सिंसामट “एक्वामैन” क्लिनमी लाइटवेट मॉय थाई मुकाबले में प्रमोशन में डेब्यू कर रहे यूसेफ असौइक को कड़ी टक्कर देना चाहेंगे।

सिंसामट एक विस्फोटक नॉकआउट आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स के खिलाफ खुद को साबित किया है। लेकिन पिछले मई अपने सबसे हालिया फाइट में दिमित्री मेन्शिकोव से हारने के बाद थाई स्ट्राइकर ONE Fight Night 25 में जीत की पटरी पर वापस आने के लिए उत्सुक होंगे।

उनके रास्ते में खड़े होंगे डेनिश-मोरक्कन सनसनी असौइक। 29 वर्षीय स्ट्राइकर मौजूदा WMC मिडलवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं और उनके पास कई अन्य एमेच्योर और प्रोफेशनल उपलब्धियां हैं। उन्होंने खुद को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के बाहर दुनिया के शीर्ष उभरते सितारों में से एक के रूप में स्थापित किया है।

इसके अलावा कार्ड में थाई फैंस के पसंदीदा थोंगपून पीके साइन्चाई और निडर स्ट्राइकर रुई बोटेल्हो के बीच विस्फोटक स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले को फैंस मिस नहीं करना चाहेंगे।

27 वर्षीय स्ट्राइकर थोंगपून जब भी रिंग में प्रवेश करते हैं तो दिल दहला देने वाला एक्शन देखने को मिलता है और बोटेल्हो के साथ उनकी भिड़ंत भी वैसी ही होने वाली है।

पुर्तगाली स्टार अपने करियर की सबसे बड़ी जीत के बाद इस मुकाबले में उतरेंगे। उन्होंने अपने पिछले मैच में युवा चीनी सनसनी झांग पेइमियान को एक करीबी किकबॉक्सिंग मुकाबले में जजों के निर्णय से मात दी थी।

बोटेल्हो अब मॉय थाई में वापसी करेंगे और खेल के सर्वश्रेष्ठ मनोरंजनक स्ट्राइकर्स में से एक के खिलाफ अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25