अमीर खान ने 3 टॉप लाइटवेट स्टार्स की चुनौतियों को स्वीकारा

Singaporean martial arts hero Amir Khan

अमीर खान अपने लिए 2020 को सही दिशा में लाने के लिए उत्साहित है और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों की पूरी सूची तैयार कर ली है।

ONE Championship ने भले ही COVID-19 महामारी के चलते मार्च और अप्रैल के इवेंट्स को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया हो लेकिन इसने 25 वर्षीय सिंगापुर के स्टार को अपनी मार्शल आर्ट्स स्किल्स में सुधार करने से नहीं रोका है।

उन्होंने बताया, “मैं समय का उपयोग करके खुद को अच्छा बनाने के लिए ट्रेनिंग के नए-नए तरीकों की खोज कर रहा हूँ। इसलिए जैसे ही ये क्वारंटाइन खत्म होगा तो मैं पहले से भी अच्छा बन जाऊंगा। मैं स्थिर नहीं रहूंगा।”

लगभग सारे जिम बंद हैं और सरकारों ने अपने-अपने देश में लॉकडाउन किया है लेकिन इसने कई सारे एथलीट्स को भविष्य के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है।

इसने कई सारे स्टार्स को 2020 में प्रोमोशन के आने वाले इवेंट्स में संभावित विरोधियों के बारे में राय देने का मौका दिया है।

खान ने इस समय लाइटवेट डिविजन के कुछ नए स्टार्स पर अपना ध्यान लगाया है और उन्हें किसी भी चैलेंजर का भय नहीं है।

उन्होंने कहा, “मेरे दिमाग में अभी किसी प्रतिद्वंदी का नाम नहीं है, इसलिए मैं सबकी चुनौतियों को स्वीकारना पसंद करूँगा। मैं राहुल [राजू], पीटर [बस्ट] और अमरसना [त्सोगुखू] के बारे में बात कर रहा हूँ।”



ये तीनों ही जबरदस्त प्रतियोगी हैं और इनके अनोखे स्टाइल Evolve के प्रतिनिधि को नई जीत की स्ट्रीक बनाने में मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।

राहुल “द केरल क्रशर” राजू एक ऐसा नाम है जिनसे खान सर्कल के अंदर जल्द से जल्द मिलना चाहते हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में Juggernaut Fight Club के कोच अरविंद ललवानी ने अपने शिष्य और खान के बीच इस साल बाउट देखने की इच्छा जताई थी। यही वो चीज़ है जिसने सिंगापुर के स्टार का ध्यान खींचा।

उन्होंने कहा, “राहुल जरूर एक उभरते हुए फाइटर हैं और वो ऐसे व्यक्ति हैं जिनपर पिछले कुछ समय से मेरी निगाह है।”

Singapore-based Indian mixed martial artist Rahul Raju chokes out Richard Corminal

2019 में इस भारतीय एथलीट ने 2 बाउट की जीत की स्ट्रीक बनाई थी और ये उनका The Home Of Martial Arts में सबसे अच्छा साल था।

राजू ने दो फिनिश हासिल किये थे और दोनों ही रीयर-नेकेड चोक से आए थे और इसने ग्रैपलिंग में उनके सुधार को दर्शाया था। उन्हें ब्राजीलियन जिउ-जित्सु में ब्राउन बेल्ट भी मिला।

खान जानते हैं कि डिविजन में “द केरल क्रशर” सबसे निपुण मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं लेकिन उन्हें विश्वास है कि स्ट्राइकिंग और अनुभव उन्हें सर्कल में राजू के खिलाफ फायदा दिलाएगा।

Evolve टीम के स्टार एथलीट ने बताया, “मैं अब अपनी स्ट्राइक्स को लेकर और ज्यादा रचनात्मक हो गया हूँ। मैं हर मैच में चीज़ों में बदलाव करता हूँ इसलिए वो नहीं जान पाएंगे कि आगे क्या हो रहा है।”

“वो साबित करना चाहते हैं कि वो लाइटवेट डिविजन के टॉप पर रहने योग्य हैं और मैं उनकी कठिन परीक्षा लूंगा।”

Surging Dutchman Pieter Buist competes against Filipino icon Eduard Folayang

खान अपने भार वर्ग में अन्य उभरते हुए स्टार्स में से एक पीटर “द आर्केंजल” बस्ट के खिलाफ भी खुद की परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं।

नीदरलैंड्स का ये स्टार हाल ही में अपने साढ़े सात साल के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में सबसे बड़ी जीत हासिल कर चुका है।

सिर्फ दो हफ्ते के नोटिस के बाद भी “द आर्केंजल” ने पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को जनवरी में विभाजित निर्णय की मदद से हराया। इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 17-4 का हो चुका है।

खान ने कहा, “मैं फोलायंग के खिलाफ उनके प्रदर्शन से प्रभावित हुआ हूँ। उनके लिए ये करियर की सबसे अहम जीत थी।”

सिंगापुर का ये स्टार अपने विरोधी की हाइट और रीच (पहुंच) के फायदे से पूरी तरह अवगत है लेकिन वो मानते हैं कि उनकी ताकत मुकाबले को एक झटके में उनकी ओर मोड़ देगी।

उन्होंने बताया, “जैसे ही मैं दूरी कम कर लूंगा तो मैं तगड़े पंच लगाना शुरू कर दूंगा। मैं लगातार अपने टेकडाउन डिफेंस में भी सुधार कर रहा हूँ ताकि मैं मुकाबले में नियंत्रण रख सकूं।”

Amarsanaa Tsogookhuu in action against Shannon Wiratchai

अन्य एथलीट जिन्होंने खान का ध्यान खींचा है, वो हैं अमरसना “स्पीयर” त्सोगुखू।

इस मंगोलियाई स्टार ने लाइटवेट कंटेंडर को चुनौती देने की इच्छा जताई है। इसके बावजूद भी दोनों के बीच पहले मुकाबला नहीं हो पाया और अब सही समय है।

खान ने कहा, “उन्होंने सोशल मीडिया पर कई बार मुझे चुनौती दी है लेकिन मैंने अब तक जवाब नहीं दिया क्योंकि पहले से ही मेरी फाइट्स तय थी। अब मेरे पास कोई प्रतिद्वंदी नहीं है और मुझे उनका सामना करने में खुशी होगी।”

नवंबर 2019 में हुए ONE: MASTERS OF FATE में अंतिम बार “स्पीयर”, फोलायंग के खिलाफ जबरदस्त एक्शन में नजर आए थे। इस मैच में नतीजा फिलीपींस के हीरो की ओर गया था।

त्सोगुखू जरूर ही इस मौके का स्वागत करेंगे और खान जैसे बड़े नाम को पराजित करने का प्रयास करेंगे और सिंगापुर के मॉय थाई चैंपियन को मंगोलियाई स्ट्राइकर से सामना करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने कहा, “मैं सुधार करने पर ध्यान दे रहा हूँ और उस पॉइंट तक सुधार चाहता हूँ जहां मुझे विश्वास हो कि मैं किसी के भी खिलाफ खुद को संभाल सकता हूँ भले ही वो त्सोगुखू हों।”

Amir Khan defeats Ev Ting at ONE EDGE OF GREATNESS

खान मानते हैं कि इन चुनौतियों को पार करने के बाद उनका ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए रास्ता साफ हो जाएगा।

इस स्टार के लिए जरूरी नहीं है कि वो अगली बार राजू, बस्ट या त्सोगुखू में से किनसे सर्कल में सामना करते हैं। वो सिर्फ चाहते हैं कि वो अपने सामने खड़े एथलीट को हरा पाएं, भले ही वो कोई भी हो।

उन्होंने कहा, “मैं खुद को और फैंस को बताना चाहता हूँ कि मैं वर्ल्ड चैंपियनशिप के लायक फाइटर हूँ। मैं अपने प्रतिद्वंदी का सामना करूँगा और जीतकर बाहर निकलूंगा।”

ये भी पढ़ें: ONE Super Series लाइट हेवीवेट डिविजन के सबसे शानदार नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35