अमीर खान को हराकर अपने करियर को नई शुरुआत देना चाहते हैं एडुअर्ड फोलायंग – ‘मैं अब भी बहुत कुछ हासिल कर सकता हूं’

Eduard Folayang Edson Marques ONE on Prime Video 5 1920X1280 56

एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग मानते हैं कि वो ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham में एक बार फिर टॉप पर पहुंचने के सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

इस शनिवार, 30 सितंबर को फिलीपीनो दिग्गज सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में अपने पुराने प्रतिद्वंदी अमीर खान का सामना करेंगे। फोलायंग साबित करना चाहते हैं कि वो अब भी अन्य कंटेंडर्स के लिए बड़ा खतरा हैं।

“लैंडस्लाइड” ने ONE में बिताए एक दशक से भी ज्यादा समय में 24 फाइट्स का अनुभव हासिल किया है। उनका मानना है कि अभी उनके करियर में कई नए अध्याय लिखे जाने बाकी हैं और इस सबकी शुरुआत खान के खिलाफ रीमैच से हो रही है।

फोलायंग ने onefc.com से कहा:

“मैं उत्साहित हूं। ऐसा लग रहा है जैसे मैं 12 साल बाद एक नए सफर पर निकला हूं। मैंने सितंबर 2011 में ONE के लिए फाइट करना शुरु किया था इसलिए ये लम्हा मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

“मैंने इस फाइट के लिए कड़ी मेहनत की है और सर्कल में वापसी करने को लेकर बेताब हूं।”

फोलायंग पिछले कुछ समय में Team Lakay को छोड़कर अपना जिम Lions Nation MMA शुरू करने के कारण सुर्खियों में बने रहे हैं।

पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ने 2019 से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कोई फाइट नहीं जीती है। नवंबर 2018 में खान के खिलाफ जीत के बाद वो एक मौके पर विजयी रहे हैं।

39 वर्षीय एथलीट जानते हैं कि काफी लोग उनसे उम्मीद छोड़ चुके होंगे, लेकिन वो इस शनिवार अपने आलोचकों को गलत साबित करना चाहेंगे।

उन्होंने कहा:

“मेरा लक्ष्य दोबारा वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतना है। चूंकि मैं लगातार मैचों में हार झेल चुका हूं इसलिए काफी लोगों के मन में मेरे लिए संदेह होगा। सब कह रहे हैं कि, ‘अब उनका करियर समाप्त हो गया है।’

“मैं पुरानी हार या जीत का गुणगान नहीं करता। मुझे वर्तमान स्थिति और उन चीज़ों पर बात करना पसंद है, जिन्हें करना मेरे बस में है।

“मैं MMA में लगातार 5 हार झेल चुका हूं और मैं इस बारे में कुछ नहीं कर सकता, लेकिन मैंने सबक सीखा है। मैं दोबारा पुराने दौर में वापस लौटना चाहता हूं क्योंकि मुझे विश्वास है कि मैं अब भी बहुत कुछ हासिल कर सकता हूं।”

खान के खिलाफ रीमैच को लेकर उत्साहित हैं फोलायंग

एडुअर्ड फोलायंग पहले भी खान को हरा चुके हैं, लेकिन पिछले 5 सालों में बहुत कुछ बदल चुका है। “लैंडस्लाइड” भी जानते हैं कि 2018 के बाद खान में कई बदलाव आ चुके होंगे।

हालांकि उस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के बाद दोनों एथलीट्स निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं, लेकिन जिम में अपनी स्किल्स को बेहतर करने का प्रयास नहीं छोड़ा। फिलीपीनो स्टार इस फाइट में अपने द्वारा की गई मेहनत से सबको अवगत कराना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“मैंने और अमीर ने कई बड़ी हार झेली हैं। मेरे लिए ये सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वो बहुत संघर्षपूर्ण समय रहा, लेकिन मानता हूं कि हमारी पहली भिड़ंत के बाद हम दोनों ने अपनी स्किल्स में बहुत सुधार किया है।

“ये हम दोनों के लिए जबरदस्त फाइट रहने वाली है। ये दिखाएगा कि 5 सालों में हमने खुद को कितना बेहतर बनाया है।”

दोनों स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट्स दोबारा जीत की लय वापस हासिल करना चाहते हैं और 30 सितंबर को शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज करना चाहेंगे।

उनकी पहली भिड़ंत का परिणाम चाहे कुछ भी रहा हो, लेकिन ONE Fight Night 14 में जीत या हार उनका भविष्य तय करने वाली है।

इसलिए फोलायंग का सबसे बड़ा लक्ष्य यादगार अंदाज में जीत दर्ज करना है।

“लैंडस्लाइड” ने कहा:

“अगर मौका मिला तो मैं नॉकआउट का प्रयास करूंगा। मैं सबमिशन या नॉकआउट से उन्हें फिनिश करना चाहता हूं, लेकिन इस खेल में अप्रत्याशित चीज़ें देखने को मिलती रही हैं। मैं उन्हें फिनिश कर पाया तो ये मेरे लिए बोनस के समान होगा।

“मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय ये है कि मैं पुरानी गलतियों से सबक लेकर इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत प्राप्त करूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)