एडुअर्ड फोलायंग ने Team Lakay छोड़ने और Lions Nation MMA जिम की शुरुआत करने पर चर्चा की

EduardFolayang Walking To Circle 1200X800

फिलीपींस में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स जगत तब चौंक उठा था, जब पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड फोलायंग ने पिछले साल मार्च में Team Lakay को अलविदा कहा था।

वो फोलायंग ही थे जिन्होंने इस टीम को इतना नाम दिलाया था और दोनों का साथ MMA इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

30 सितंबर को ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham में “लैंडस्लाइड” एक नए युग की शुरुआत करेंगे, जहां उनकी भिड़ंत पुराने प्रतिद्वंदी अमीर खान से होगी। ये पहला मौका होगा, जब फोलायंग Team Lakay की लाल शॉर्ट्स पहने बिना सर्कल में उतरेंगे।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में फोलायंग ने अपने मैच से पूर्व उन विषयों पर चर्चा की, जिनके कारण उन्हें Team Lakay को छोड़ना पड़ा।

सब अच्छी चीज़ों का अंत जरूर होता है

दिसंबर 2022 में मॉल ऑफ एशिया एरीना में हुए ONE Fight Night 5 में सबकी नजरें फोलायंग पर थीं।

उस इवेंट में फिलीपीनो आइकॉन को एडसन मार्केस के खिलाफ तकनीकी नॉकआउट से हार झेलनी पड़ी थी। वो उनकी लगातार पांचवीं हार रही, जिसके बाद फोलायंग ने खुद को एक नई शुरुआत देने के लिए Team Lakay को छोड़ने का कठिन फैसला लिया।

Eduard Folayang makes his way to the Circle at ONE on Prime Video 5

ये फैसला उनके लिए आसान नहीं रहा क्योंकि “लैंडस्लाइड” पिछले करीब 2 दशकों से Team Lakay को अपना दूसरा घर मानते आए थे।

मगर एक समय पर 39 वर्षीय स्टार को कठिन फैसला लेना ही पड़ा। उन्हें एक नई शुरुआत की जरूरत थी, जो कुछ बदलावों के बाद ही आ सकती थी।

फोलायंग ने onefc.com को बताया:

“मुझे लगता है कि ये मेरे टीम से जाने का सबसे सही समय था। ये मुझे अच्छा लगे या नहीं, लेकिन मेरे फाइटिंग करियर में अब कुछ ही साल बाकी रह गए हैं। मुझे अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर आने की जरूरत थी। ऐसा करना खतरा मोल लेने जैसा हो सकता है, लेकिन मुझे खुद में सुधार के लिए ऐसा करना ही था।

“अब समय आ गया है जब मैं अपने करियर को अलविदा कहने से पहले एक अलग वातावरण में जाकर खुद की काबिलियत को परखूं।”

फोलायंग के कारण स्पष्ट नजर आते हैं, लेकिन कुछ समय बात पता चला कि इस स्थिति पर प्रकाश डालने योग्य अभी बहुत कुछ बाकी था।

फैंस और एक्सपर्ट्स इस तरह की बात बनाने लगे थे कि फोलायंग और Team Lakay के हेड कोच मार्क सांगियाओ के संबंध बिगड़ने लगे थे।

मगर पूर्व लाइटवेट MMA किंग ने अपने और मार्क के खराब संबंधों की सब अफवाहों को खारिज करते हुए कहा:

“हमारे संबंध अब भी अच्छे हैं। हां, हमें लेकर अलग-अलग तरह की बातें बन सकती हैं। मेरा ध्यान एडसन मार्केस के खिलाफ मैच पर था, जिसका परिणाम मेरे हिसाब से नहीं आया। मगर इससे मेरे कोच मार्क सांगियाओ के साथ संबंध खराब नहीं हुए थे।

“हम दोनों की काफी समय से बात नहीं हुई है क्योंकि हम अपने-अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं। मैंने उन्हें फॉलो नहीं किया है, लेकिन हम अब भी पहले की तरह अब भी सही स्थिति में हैं। हमारे संबंधों को लेकर कोई विवाद बनाने की जरूरत नहीं है।”

भाईचारा बना हुआ है

बड़ा फैसला लेने के बाद फोलायंग ने अमेरिका जाकर Team Lakay में अपने साथी रहे पूर्व ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ को जॉइन किया।

विदेश में नए अनुभव के आकर्षण के बावजूद वुशु स्पेशलिस्ट जानते थे कि उनकी फाइटिंग स्किल्स कमजोर नहीं हुई हैं।

Eduard Folayang watches Joshua Pacio and Danny Kingad spar

कोर्डिलेरा के पहाड़ हमेशा फोलायंग को घर जैसा अनुभव करवाएंगे, लेकिन अब उनके पास विदेश में सीखी गई स्किल्स से खुद में सुधार करने के अलावा अपने साथियों को भी नई चीज़ें सिखाने का मौका है।

उन्होंने Lions Nation MMA नाम की टीम शुरू करने का फैसला लिया, जिसमें पैचीओ, केविन बेलिंगोन और होनोरियो बानारियो जैसे पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस के अलावा जेरेमी पाकाटिव और जेनेलिन ओलसिम जैसे उभरते हुए स्टार्स भी मौजूद हैं।

“लैंडस्लाइड” ने अपने देश में जिम खोलने के फैसले पर चर्चा करते हुए कहा:

“मुझे लगता है कि विदेश के बजाय अपने देश में जिम खोलना द फिलीपींस में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के नजरिए से अच्छा फैसला है। मैं उभरते हुए स्टार्स को अच्छा करते हुए देख रहा हूं। हम अगर उन्हें खुद में सुधार करने में मदद कर पाए तो इस खेल के लिए ये अच्छी बात रहेगी।”

वो जाने-पहचाने चेहरों के साथ ट्रेनिंग कर खुश हैं, लेकिन फोलायंग इस बात से परेशान हैं कि लोग उन्हें Team Lakay के फाइटर्स को चुराने का आरोपी ठहरा रहे हैं।

उनका मानना है कि उन एथलीट्स ने खुद Lions Nation MMA टीम को जॉइन करने का फैसला लिया है:

“उन्होंने खुद हमारे साथ जुड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने हमारे साथ भाईचारे को महसूस किया है। हम इस तथ्य को नकार नहीं सकते कि उन्होंने खुद अपने करियर को लेकर फैसला लिया है?

“मैं अपने पूर्व टीम मेंबर्स को साथ लाने को लेकर जिस तरह कि बातों को सुन रहा हूं, मुझे ऐसा विवाद नहीं चाहिए। ये जिम सबके लिए खुला है। जो भी हमारे साथ आकर ट्रेनिंग करना चाहेगा, हम उसे स्वीकार करेंगे।”

Lions Nation MMA की शुरुआत

नया जिम खोलते हुए फोलायंग के लिए एक कठिन फैसला अपनी टीम के नाम का चुनाव करना था, जो टीम के नए जुनून का प्रतिनिधित्व कर पाए।

“द लॉयंस हेड’ बागियो के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है और उनकी टीम का नाम इससे जुड़ा हुआ है।

फोलायंग ने कहा:

“मैं जब अमेरिका में जोशुआ पैचीओ के साथ था, हम जॉगिंग कर रहे थे। तब हमने सोचा कि हमारी टीम का नाम क्या होगा।

“बात करते समय ‘लॉयन’ शब्द का जिक्र हुआ इसलिए हमने इसे Lions Nation नाम दिया क्योंकि हम किसी शेर की तरह फाइट करते हैं। हमारे पास शेर की तरह लड़ने की हिम्मत है।”

अमेरिकी दौरे ने फोलायंग को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में एक नई दुनिया के दर्शन करवाए।

उन्होंने न्यू मेक्सिको में स्थित Jackson Wink MMA Academy में ग्रेग जैक्सन और माइक विंकलजॉन के रूप में फेमस कोचों के साथ अभ्यास किया। इसके अलावा उन्होंने महान MMA एथलीट क्रिस साइबोर्ग के साथ कैलिफोर्निया में स्थित उनके पर्सनल जिम में भी ट्रेनिंग की।

फोलायंग ने बताया:

“वहां इस खेल को देखने का नजरिया अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारा रहन-सहन का तरीका उनसे अलग है।”

इस नए अनुभव के बावजूद Lions Nation MMA के लिए माहौल बदला नहीं था क्योंकि उन्होंने ला त्रिनिदाद में उस जगह को अपना घर बनाया है, जहां पहले Team Lakay स्थित हुआ करता था।

इस उम्र में अधिकतर फाइटर्स अपने करियर को अलविदा कह चुके होते हैं। फोलायंग ने माना कि अपने करियर में इस नए फैसले को लेकर उनके अंदर मिली-जुली भावनाएं आ रही हैं:

“ये डरावना लेकिन उत्साह भरा अनुभव है। ये जैसे किसी बच्चे को जन्म देने जैसा है क्योंकि हम दोबारा जीरो से शुरुआत कर रहे हैं। सौभाग्य से, Team Lakay का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। इसलिए हमारे पास नया कॉन्ट्रैक्ट पाने का मौका था, जिससे हम इसे अपना दूसरा घर बना सकें।

“मैं मानता हूं कि मेरे अंदर उत्साह के अलावा डर भी है। मगर हम सब खुश हैं कि हमें इस जगह पर खुद में सुधार करने का मौका मिल रहा होगा।”

वर्तमान स्थिति पर ध्यान देकर नए स्टार्स को तैयार करेंगे

फोलायंग की उम्र कुछ ही महीनों बाद 40 को पार कर जाएगी और वो जानते हैं कि उनका करियर अंत के करीब आता जा रहा है।

फिलीपीनो MMA आइकॉन साबित करना चाहते हैं कि वो अब भी फाइट कर सकते हैं, लेकिन वो अब अपनी विरासत को पीछे छोड़ने के बारे में भी सोचने लगे हैं।

फोलायंग एक निस्वार्थ लीडर रहे हैं और चाहते हैं कि उन्हें हमेशा नई पीढ़ी को सही राह दिखाने के लिए पहचाना जाए।

उन्होंने कहा:

“अपनी विरासत कायम करने का मतलब दूसरों को सही राह दिखाना है। हम अगर एक व्यक्ति को भी अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर पहुंचने या चैंपियन बनने में मदद कर पाए तो अच्छा होगा।

“मेरी इच्छा है कि मैं कुछ फाइटर्स के साथ अपना अनुभव साझा कर सकूं, जिससे वो इस खेल में नया बदलाव ला सकें।”

फोलायंग अभी के लिए अपने सफर को जारी रखना चाहते हैं और सही समय आने पर रिटायरमेंट का फैसला लेंगे।

उन्होंने कहा:

“चूंकि मैंने लगातार मैचों में हार झेली है इसलिए काफी लोगों के मन में संदेह है। सब कह रहे हैं कि, ‘अब उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए।’

“मैं कभी पुरानी हार या जीत पर ध्यान नहीं देता। मैं केवल वर्तमान स्थिति पर ध्यान देता हूं और अपने बस में हर काम को पूरा करने पर मेरा फोकस रहता है।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19