डेनियल केली को जेसा खान पर वर्ल्ड टाइटल जीत से संदेह करने वालों को गलत साबित करने पर गर्व है

Danielle Kelly Jessa Khan ONE Fight Night 14 11 scaled

ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham में इतिहास रचा गया, जब ब्राजीलियाई जिउ-जित्सु सुपरस्टार डेनियल केली ONE की पहली महिला सबमिशन ग्रैपलिंग क्वीन बन गईं।

30 सितंबर को, फिलाडेल्फ़िया की निवासी ने रणनीति और तकनीक का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अत्यंत प्रतिभाशाली स्टार जेसा खान पर एक कठिन जीत दर्ज कर पहली ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बन गईं।

केली ने इस जीत द्वारा खान से 2021 की हार का बदला भी ले लिया। उनके इतिहास को देखते हुए इस वर्ल्ड टाइटल रीमैच से पहले कई लोग उन्हें एक अंडरडॉग के रूप में देख रहे थे।

बाद में भावनाओं से उबरते हुए, नई क्वीन ने कहा कि वह उन उम्मीदों को नजरअंदाज कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने में समर्थ हुईं जब उसकी सबसे अधिक जरूरत थी।

केली ने onefc.com को बताया:

“मैं वास्तव में वर्णन नहीं कर सकती कि मुझे कैसा महसूस हो रहा है, जब आप किसी चीज़ के लिए इतनी मेहनत करते हैं और बहुत सारे संदेह करने वाले और लोग कहते हैं कि आप कुछ नहीं कर सकते।

“मैंने इसकी कल्पना की थी और मैंने आज ये कर दिखाया। मैंने उस शोर को मुझे प्रभावित नहीं करने दिया। मैं यही करती हूं, यही मेरा काम है और मैंने साबित कर दिया कि मैं आज सर्वश्रेष्ठ थी। मैंने ये साबित किया कि मैं जेसा खान से बेहतर थी।”

27 वर्षीय स्टार जानती है कि वो अब उच्चतम स्तर पर महिलाओं की सबमिशन ग्रैपलिंग की पथप्रदर्शक है और वो एक ऐसी भूमिका को खुशी से स्वीकार कर रही हैं।

वो ये भी जानती हैं कि अब वो एक वर्ल्ड चैंपियन हैं और आगे उस गद्दी से हटाने के इच्छुक खतरनाक दावेदारों की कोई कमी नहीं होगी।

केली ने कहा:

“इसका मतलब है कि अगला मुकाबला आसान नहीं होगा। मुझे वास्तव में कड़ी मेहनत करनी है, लेकिन इसका मतलब ये भी है कि मैं एक योद्धा हूं।

“मैंने इसके लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है, और मैं एक चैंपियन हूं, और मुझे ONE Championship के एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग डिवीजन का चेहरा और महिलाओं के जिउ-जित्सु का चेहरा होने पर गर्व है।”

केली ने वर्ल्ड टाइटल जीतने का श्रेय अपने आसपास के लोगों को दिया

ONE Fight Night 14 में डेनिएल केली की ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रेपलिंग वर्ल्ड टाइटल जीत कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, खासकर इस खेल में उनकी विनम्र शुरुआत और उनकी छोटी, एकजुट टीम को देखते हुए।

इसके विपरीत जेसा खान प्रसिद्ध Art of Jiu-Jitsu Academy का प्रतिनिधित्व करती हैं। केली BJJ वर्ल्ड चैंपियंस और खेल के दिग्गज हस्तियों से भरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त जिम में प्रशिक्षण नहीं लेती हैं।

हालांकि, उनके पास एक मजबूत समर्थकों की टीम है जो उन पर विश्वास करती हैं और वो हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहेगी।

Silver Fox BJJ की प्रतिनिधि ने आगे कहा:

“ये खास है क्योंकि आप जानते हैं कि मैं कहां से आई हूं, खासकर जब कुछ साल पहले तक मेरे पास कुछ नहीं था। मेरे पास कोई सपोर्ट नहीं था, और वो एक बड़े जिम से आती हैं जो वास्तव में प्रसिद्ध हैं, इसके लिए एक टीम की आवश्यकता होती है। आपको सफल होने में मदद करने के लिए एक बेहद अच्छी टीम और आपके आसपास मौजूद सही लोगों की आवश्यकता होती है।

“क्योंकि मुझे पहले लगता था कि मेरे पास वो नहीं है, और अब इस पल को उन लोगों के साथ साझा करने में सक्षम हो पाना जिन्हें मैं प्यार करती हूं और जो मुझे ये चैंपियनशिप बेल्ट को हासिल करने में मदद करने के लिए मेरे साथ खड़े थे, ये एक ऐसा क्षण है जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी।“

न्यूज़ में और

Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.