जॉन लिनेकर ने ONE Fight Night 14 में अपनी महत्वपूर्ण जीत पर रोशनी डाली – ‘मुझे लोमन से इससे अधिक की उम्मीद थी’

John Lineker Stephen Loman ONE Fight Night 14 61 scaled

पिछले महीने ONE Fight Night 14 में स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन के खिलाफ मुकाबला जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के लिए एक बेहद महत्त्वपूर्ण मैच था।

शनिवार, 30 सितंबर को हुई इस फाइट में पूर्व बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन अपने #1 कंटेंडर रैंक को दावं पर लगा रहे थे जब वो #2 रैंक के फिलीपिनो स्टार का सामना कर रहे थे।

लोमन भी अपने करियर के सबसे बड़े मैच से पहले लगातार 11 फाइट्स जीत चुके थे, लेकिन लिनेकर का अनुभव उनके काम आया और उन्होंने शुरुआती दबाव का सामना कर मुकाबले में अपनी पकड़ जमाई और एक सर्वसम्मत जीत अपने नाम की।

अगस्त में किम जे वूंग पर नॉकआउट जीत के बाद, “हैंड्स ऑफ स्टोन” दो महीनों में अपनी दूसरी जीत हासिल करके रोमांचित थे।

उन्होंने onefc.com को कहा:

“भगवान का शुक्र है कि मैं एक और जीत हासिल करने में कामयाब रहा। मैंने वही किया जो मैं हमेशा करता हूं। मैं नॉकआउट पाने के लिए सर्कल में गया। दुर्भाग्य से, मेरे प्रतिद्वंद्वी मुझे टेकडाउन करने की रणनीति लेकर आए थे, लेकिन मैं उनके टेकडाउन प्रयासों का बचाव करने में सफल रहा।

“मुझे सचमुच बहुत अच्छा लगा। मैंने अपना होमवर्क किया था। मुझे नॉकआउट तो नहीं मिला, लेकिन मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जैसा कि मैं अपने सभी मुकाबलों में करता हूं। मुझे लगा कि मैंने अच्छा प्रदर्शन किया। मैं ये दिखाने में कामयाब रहा कि मैं कुछ पहलुओं में सुधार कर रहा हूं, जैसे टेकडाउन का बचाव करना और नीचे की ओर से अटैक करना। इसलिए, मैं अपने प्रदर्शन से बहुत संतुष्ट हूं।“

दोनों एथलीट्स की आक्रामक शैलियों को देख, कई फैंस इस मैच से एक घमासान की उम्मीद कर रहे थे।

इसके बजाय ये एक इच्छाशक्ति की जंग थी, जहां लिनेकर खड़े रहकर लड़ने की कोशिश कर रहे थे और उनके प्रतिद्वंदी उन्हें जमीन पर ले कर जाने का प्रयास कर रहे थे।

हालांकि ये एक कठिन फाइट थी, “हैंड्स ऑफ स्टोन” ने माना कि उन्हें लगा कि लोमन बहुत अधिक जोखिम लेने वाले नहीं थे, जिसके कारण ये मैच आक्रामकता से अधिक सामरिक टकराव साबित हुआ।

उन्होंने बताया:

“मुझे लोमन से और अधिक की उम्मीद थी। मुझे लगता है कि वो बहुत सतर्क थे। उन्होंने फाइट में खुद को ज्यादा बचाने की कोशिश की। उन्होंने अंकों पर जीत हासिल करने के लिए कोई जोखिम उठाए बिना लड़ने की कोशिश की। लेकिन मुझे लगता है कि आप जब सर्कल में कदम रखते हैं तो आपको ये साबित करना होता है कि आप उस स्थिति में प्रतिस्पर्धा के लायक हैं।

“मैं उनका अपमान नहीं कर रहा हूं। लोमन एक महान योद्धा, एक महान एथलीट हैं और उन्होंने हमारी फाइट के लिए अपनी रणनीति तैयार की थी। बस ये है कि मुझे ऐसी रणनीति पसंद नहीं आती। हर कोई जानता है कि मैं अंकों के आधार पर जीतने के लिए सर्कल में नहीं जाता। मैं नॉकआउट पाने के उद्देश्य से फाइट करने जाता हूं।

“मुझे लगता है कि वह थोड़ा और जोखिम उठा सकते थे ताकि हम और भी शानदार मैच दे सकें। उनका नॉकआउट का इतिहास है, लेकिन इस फाइट में उन्होंने कुछ अधूरा छोड़ दिया।”

https://www.instagram.com/p/CxzXMLFJ-nB/?hl=en-gb

एंड्राडे के साथ वर्ल्ड टाइटल रीमैच के लिए उत्सुक हैं लिनेकर, लेकिन क्वोन के साथ मैच के लिए भी तैयार हैं

मौजूदा ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो एंड्राडे से हार के बाद से जॉन लिनेकर ने लगातार दो जीत हासिल की हैं।

पहला मैच एक नो-कॉन्टेस्ट में समाप्त हुआ जिससे पहले लिनेकर अपनी बेल्ट को तय वजन बनाए ना रख पाने के कारण खो बैठे थे और फिर अपनी दूसरी फाइट में “वंडर बॉय” द्वारा रोके जाने के बाद, लिनेकर अपने पुराने विरोधी के साथ एक और मुकाबले के लिए बेताब हैं।

हालांकि, एंड्राडे को अगले महीने होने वाले ONE Fight Night 16 में रिक्त ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए जोनाथन हैगर्टी का सामना करने के लिए बुक किया गया है, इसलिए ब्राज़ीलियाई दिग्गज को नहीं पता कि वह अवसर कब आएगा।

अपनी हाल की गतिविधियों का आनंद लेते हुए, लिनेकर इसी तरह आगे बढ़ना चाहते हैं यदि उनके हमवतन स्टार मुकाबले के लिए तैयार नहीं होते:

“मुझे उम्मीद है कि फैब्रिसियो के लिए सब कुछ अच्छा होगा और वो जल्द से जल्द MMA में फाइट करने के लिए लौटेंगे लेकिन मेरा इंतजार करने का इरादा नहीं है।

“(लोमन के खिलाफ फाइट के) विजेता को वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने की उम्मीद थी, और मैं आशा करता हूं कि ऐसा हो। लेकिन अगर टाइटल फाइट नहीं हो पाती है तो उससे पहले एक और बार लड़ना चाहूंगा। मैं सक्रिय रहना चाहता हूं।”

“हैंड्स ऑफ स्टोन” भविष्य में एंड्राडे के खिलाफ प्रतिशोध चाहते हैं, लेकिन इस बीच वो बेंटमवेट डिविजन के अन्य टॉप-रैंक के स्टार्स का सामना करने के लिए तैयार हैं।

विशेष रूप से, #4 रैंक के कंटेंडर “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल उन्हें ललकार चुके हैं और दक्षिण कोरियाई नॉकआउट आर्टिस्ट के खिलाफ फाइट करने के लिए वो उत्सुक हैं।

उन्होंने आगे कहा:

“अगर मुझे इंतज़ार करना पड़ा, तो बेल्ट के लिए (एंड्राडे) से लड़ने के लिए फरवरी एक अच्छा महीना होगा। लेकिन इसके बाद काफी समय हो जाएगा, उस परिस्थिति में मैं इंतजार नहीं करना चाहूंगा। (क्वोन) मुझे चुनौती दे रहे हैं, इसलिए अगर टाइटल फाइट को वक़्त लगता है तो उस दौरान मैं उनका सामना करना चाहूंगा।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.