जॉन लिनेकर Vs. बेन वूलिस, विक्टोरिया सूज़ा Vs. अनास्तासिया निकोलाकाकोस मुकाबले ONE Fight Night 41 में शामिल

John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88

शनिवार, 14 मार्च को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले ONE Fight Night 41 के लिए दो शानदार मैचों का ऐलान किया गया है।

पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर वापसी करते हुए फेदरवेट किकबॉक्सिंग फाइट में बेन वूलिस से टक्कर लेंगे।

इसके अतिरिक्त विक्टोरिया “विक” सूज़ा लंबे समय बाद ग्लोबल स्टेज पर लौट रही हैं और उनका सामना ONE डेब्यू कर रहीं अपराजित कनाडाई स्टार अनास्तासिया निकोलाकाकोस से एटमवेट MMA मैच में होगा।

लिनेकर 2026 की शुरुआत स्ट्राइकिंग आर्ट्स में एक यादगार जीत के साथ करना चाहेंगे।

बेंटमवेट MMA डिविजन में कामयाबी के शिखर पर पहुंचने के बाद 35 वर्षीय स्टार ने 2024 में मॉय थाई का रुख किया।

MMA के खेल में 37 जीत दर्ज कर चुके “हैंड्स ऑफ स्टोन” ने मॉय थाई में भी कामयाबी दोहराई और लगातार दो जीत अपने नाम कीं।

पहले उन्होंने सितंबर 2024 में “द अमेरिकन निंजा” असा टेन पॉ को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया और उसके बाद रूसी स्टार अलेक्सी बेलिको को ढेर किया। वो ONE Championship में रूसी एथलीट को फिनिश करने वाले पहले फाइटर बने।

हालांकि, उनका शानदार रिकॉर्ड रटचासीसैन “लेफ्ट मीटियोराइट” लाओचोकचारोएन ने सर्वसम्मत निर्णय से हार के चलते ध्वस्त कर दिया। उसके बाद लिनेकर ने किकबॉक्सिंग का रुख किया, लेकिन उन्हें यहां पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी अकिमोटो से हार मिली।

अब लिनेकर के हाथों की जबरदस्त ताकत की परीक्षा वूलिस लेंगे, जो कि ONE Fight Night 41 में अपना प्रमोशनल डेब्यू करेंगे।

अन्य मुकाबले में तीन बार की ब्राजीलियाई किकबॉक्सिंग चैंपियन सूज़ा लगातार तीसरी जीत की तलाश में होंगी।

28 वर्षीय स्टार ने जून 2024 में जापानी सनसनी इत्सुकी हिराटा को पहली बार सबमिशन से हराकर ग्लोबल फैंस को चौंका दिया था। उन्होंने मात्र 91 सेकंड में गिलोटीन चोक से जीत दर्ज की। उसके बाद उन्होंने अमेरिकी स्टार अलीस एंडरसन को सर्वसम्मत निर्णय से सितंबर महीने में पराजित किया।

उसके बाद सूज़ा ने परिवार शुरु करने पर ध्यान दिया और जून 2025 में एक बेटी को जन्म दिया। अब वो एक शानदार वापसी करने जा रही हैं।

एक शानदार जीत उन्हें ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप के करीब पहुंचा सकती है। हालांकि, निकोलाकाकोस उनका काम किसी भी सूरत में आसान नहीं होने देंगी।

कनाडाई मार्शल आर्ट्स स्टार ने कई प्रमोशंस में 5-0 का शानदार रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें से तीन जीत नॉकआउट के जरिए आई हैं। अब दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन पर वापसी करते हुए अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगी।

किकबॉक्सिंग में और

Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Rungrawee Sitsongpeenong and George Jarvis touch gloves before their clash