फैब्रिसियो एंड्राडे ने ONE Championship में सबसे तेज किक और ताकतवर पंच लगाने वाले स्टार्स के नाम बताए

Fabricio Andrade Kwon Won Il ONE 170 111 scaled

मौजूदा ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्टिस्ट्स का सामना किया है।

सालों लंबे करियर वाले 27 वर्षीय ब्राजीलियाई सुपरस्टार ने अपनी आंखों के सामने ONE के शीर्ष एथलीट्स की ताकत देखी है।

एंड्राडे ने हाल ही में onefc.com से बात करते हुए संगठन के सबसे तेज हिटर्स के बारे में बात की। उन्होंने माना कि दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स ONE में शामिल हैं:

“ONE के पास दुनिया के सबसे अच्छे स्ट्राइकर हैं। मुझे लगता है कि ये बात काफी साफ है। मॉय थाई सभी में सबसे पूर्ण स्ट्राइकिंग मार्शल आर्ट है, जिसमें आप कोहनी, घुटनों, मुक्कों और किक्स का उपयोग कर सकते हैं और ONE के पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मॉय थाई फाइटर्स हैं।

“तो जब स्ट्राइकिंग एथलीट्स की बात आती है तो ONE के पास दुनिया के सबसे अच्छे स्ट्राइकर्स हैं।”

जब “वंडर बॉय” से पूछा गया कि संगठन में सबसे घातक किक्स किसकी हैं तो वो जवाब देते हुए जरा भी नहीं हिचकिचाए।

उन्होंने मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई का नाम लिया:

“मेरा मानना है कि सबसे मजबूत किक तवनचाई की है।”

हालांकि, उन्होंने कभी रिंग में तवनचाई का सामना नहीं किया है, लेकिन वो थाई सुपरस्टार की ट्रेडमार्क किकिंग पावर से अनजान नहीं हैं।

26 वर्षीय टाइटल विजेता के नाम ONE में छह नॉकआउट हैं, जिसमें डेविट कीरिया के खिलाफ आया हाथ तोड़ने वाला तकनीकी नॉकआउट और जमाल युसुपोव के विरुद्ध पैरों को झकझोरने वाला नॉकआउट शामिल है।

इसके अतिरिक्त एंड्राडे ने उस पल का जिक्र किया, जब उन्हें तवनचाई के पैरों की ताकत का अंदाज हुआ:

“ONE में बैकस्टेज के दौरान वो वॉर्मअप के लिए पैड्स प्रदान करते हैं और वो बहुत कड़े होते हैं, इतने ज्यादा कि मैं और दूसरे एथलीट्स अक्सर अपने खुद के पैड्स लेकर आते हैं ताकि इनका इस्तेमाल न करना पड़े।

“मेरी पिछली फाइट के लिए मैं तवनचाई के साथ एक ही लॉकर रूम में था और मैंने देखा कि वो अपनी पूरी ताकत से इस कड़े पैड को किक मार रहे थे और उनका पैर बहुत लाल हो गया था। ऐसा लग रहा था जैसे वो फट जाएगा और वो किक मारते रहे। मैं इस बात से प्रभावित हुआ कि उनकी किक कितनी मजबूत हैं।

‘सबसे मजबूत पंच’ उनके खास प्रतिद्वंदी का है

जब फैब्रिसियो एंड्राडे से पूछा गया कि ONE में सबसे तगड़े पंच लगाने वाला फाइटर कौन है तो उन्होंने अपने चिर-प्रतिद्वंदी का नाम लिया।

पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जॉन लिनेकर से दो बार ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए भिड़ चुके एंड्राडे ने उनकी ताकत को करीब से महसूस किया है:

“मेरा मानना है कि सबसे मजबूत पंच मेरे पुराने दोस्त जॉन लिनेकर के हैं। अगर हम उनके रिकॉर्ड की तुलना दुनिया भर के अन्य एथलीट्स से करें तो वो शायद उनमें से हैं जिन्होंने पंच से सबसे ज्यादा फाइट्स नॉकआउट से जीती हैं।”

अपने लंबे MMA करियर के अलावा भी लिनेकर ने स्ट्राइकिंग मैचों में अपनी ताकत का नमूना पेश किया है। उन्होंने असा टेन पॉ और अलेक्सी बेलिको को मॉय थाई मैचों में इसी के दम पर पराजित किया था।

हालांकि, एंड्राडे अपने देश के एथलीट की ताकत का लोहा मानते हैं, लेकिन उन्होंने लिनेकर की मौजूदा मानसिकता पर भी रौशनी डाली:

“जॉन लिनेकर एक खतरनाक व्यक्ति हैं, जिनका बड़ा नाम और इस खेल में लंबा इतिहास है। लेकिन मुझे लगता है कि इस समय लिनेकर उतने फोकस्ड नहीं हैं जितने वो थे, उदाहरण के लिए, बिबियानो फर्नांडीस से फाइट से पहले (ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने के लिए)।

“मेरा मानना है कि इस समय वो MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने पर फोकस नहीं हैं।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty