इन 5 कारणों से 19 दिसंबर को ONE Friday Fights 137: Tawanchai Vs. Liu देखना न भूलें

Tawanchai PK Saenchai Jo Nattawut ONE 167 74 scaled

साल 2025 के आखिरी इवेंट ONE Friday Fights 137: Tawanchai vs. Liu में धमाकेदार मार्शल आर्ट्स मुकाबले देखने को मिलेंगे और इसका लाइव प्रसारण शुक्रवार, 19 दिसंबर को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

इस शो में 12 बेहतरीन मैच होंगे, जिसमें वर्ल्ड चैंपियंस और टाइटल कंटेंडर्स की टक्कर अलग-अलग भार वर्गों के उभरते हुए स्टार्स से होगी।

हर किकबॉक्सर और मॉय थाई फाइटर अलग लक्ष्य के साथ उतरेगा।

कुछ का प्रयास वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने का होगा तो वहीं कुछ की कोशिश होगी कि वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीतने का प्रयास करें।

आइए इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए ऐसे ही पांच कारणों पर चर्चा करते हैं, जिनके चलते कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस को ये इवेंट जरूर देखना चाहिए।

#1 किकबॉक्सिंग में फिर से आगे बढ़ने पर तवनचाई की नजर

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई मेन इवेंट मैच में लिउ मेंगयैंग का सामना कर दो खेलों में खिताब हासिल करने की ओर कदम बढ़ाना चाहेंगे।

पिछले मैच में मासाकी नोइरी के हाथों मिली तीसरे राउंड की TKO (तकनीकी नॉकआउट) हार का दुख उन्हें जरूर होगा क्योंकि वो अंतरिम खिताब जीतने से चूक गए थे।

पहले किकबॉक्सिंग में डेविट कीरिया और “स्मोकिन” जो नाटावट को हरा चुके सुपरस्टार एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे। लेकिन 26 वर्षीय थाई एथलीट का सामना चीन के खतरनाक स्ट्राइकर से होगा, जिन्होंने नोइरी को हराकर अपना डेब्यू किया था और हाल ही में उन्हें शैडो सिंघा माविन जैसे अनुभवी स्टार को पराजित किया।

इस लिहाज से ये मैच बहुत ही अहम और चुनौती भरा होगा।

#2 नए भार वर्ग में जलवा दिखाएंगे जाओसुयाई

जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी फ्लाइवेट से स्ट्रॉवेट डिविजन में आकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत की तलाश में होंगे।

24 वर्षीय थाई नॉकआउट आर्टिस्ट की कड़ी परीक्षा दो खेलों और दो डिविजन के पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ के खिलाफ होगी।

जाओसुयाई ने ONE Friday Fights में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनाई और साथ ही मार्च में एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीता। उसके बाद ग्लोबल रोस्टर पर डेब्यू करते हुए 52 सेकंड में नाकरोब फेयरटेक्स को चौंकाया। हालांकि, उन्हें अपने आखिरी मैच में अकिफ गुलुज़ादा से हार मिली।

अब जाओसुयाई का प्रयास होगा कि वो अपनी स्पीड, ताकत और सटीकता के दम पर जीत पाएं। यहां मिली जीत उन्हें वर्ल्ड टाइटल मैच के करीब ला सकती है।

#3 पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस और दावेदार हैं तैयार

तीन अनुभवी स्टार्स का सामना ऐसे दावेदारों से होगा, जो अपना नाम बनाने के लिए उत्सुक हैं।

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए का प्रयास जाओसुयाई को हराने का होगा। 42 वर्षीय दिग्गज अभी करियर में रुकना नहीं चाहते।

वहीं जो नाटावट की टक्कर फेदरवेट मॉय थाई मैच में मोहम्मद सियासरानी से होगी। पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर लगातार तीन मैचों में हार का दंश झेल चुके हैं और वो जीत की पटरी पर लौटने के लिए एक शानदार और फॉर्म में चल रहे स्ट्राइकर से टक्कर लेंगे।

कार्ड के अन्य मैच में “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान की भिड़ंत स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग फाइट में थोंगपून पीके साइन्चाई से होगी। झांग पिछले दो मैचों में हार के सिलसिले को भुलाकर नया आगाज करना चाहेंगे।

#4 फैन फेवरेट स्टार्स की नजरें कॉन्ट्रैक्ट पर

कई सारे फाइटर्स छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीतने की दहलीज पर हैं।

को-मेन इवेंट में “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई का सामना बेंटमवेट मॉय थाई मैच में थाई अनुभवी स्ट्राइकर पीटी अपिचार्ट फार्म से होगा।

दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अपने वन-पंच नॉकआउट के दम पर कॉन्ट्रैक्ट जीतना चाहेंगे।

एक अन्य बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री का सामना रूसी पावरहाउस एल्ब्रस “द समुराई” ओसमानोव से होगा।

योड-आई ने पिछले 11 प्रमोशनल मैचों में से 10 में शानदार जीत हासिल की है और वो पिछले आठ मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं ओसमानोव 8-1 के शानदार प्रमोशनल रिकॉर्ड के साथ उतरेंगे।

इसके अतिरिक्त जापानी स्टार शिमोन योशीनारी की टक्कर डेडुआंगलैक टीडेड99 से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगी। 21 वर्षीय स्टार लगातार तीन जीत हासिल कर चुके हैं। एक और शानदार प्रदर्शन उन्हें मेन रोस्टर में जगह दिला सकती है।

#5 ONE Championship का 2025 में अंतिम इवेंट

ONE Friday Fights 137: Tawanchai vs. Liu के जरिए ONE Championship के 2025 इवेंट कैलेंडर का शानदार समापन हो जाएगा।

साल के इस अंतिम इवेंट में शानदार टैलेंट और उभरते हुए स्टार्स लाजवाब प्रदर्शन करना चाहेंगे।

इनमें से कई 19 दिसंबर को जीत हासिल कर छह अंकों का राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीतकर साल का बेहतरीन अंत कर सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty