फैब्रिसियो एंड्राडे ने अपने नए चैलेंजर की पहचान की, जोनाथन हैगर्टी से किकबॉक्सिंग रीमैच पर भी नजर

Fabricio Andrade Kwon Won Il ONE 170 111 scaled

मौजूदा ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे की नजरें नए चैलेंजरों पर टिक गई हैं।

जनवरी में हुए ONE 170 में ब्राजीलियाई सुपरस्टार ने दक्षिण कोरियाई प्रतिद्वंदी क्वोन वोन इल को हराने में एक मिनट से भी समय लिया। ये उनका पहला टाइटल डिफेंस रहा और MMA में अपराजित विनिंग स्ट्रीक जारी रही।

वो अभी अपनी चैंपियनशिप बादशाहत के दिनों की शुरुआत में हैं, लेकिन उन्होंने डिविजन के टॉप पांच में तीन प्रतिद्वंदियों को पहले ही धूल चटा दी है। बचे हुए रैंक के दो फाइटर्स में से एक को पिछले मैच में हार मिली है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए “वंडर बॉय” ने onefc.com को बताया कि उनकी नजर एंख-ओर्गिल बाटरखू पर टिकी है:

“मंगोलियाई एंख-ओर्गिल बाटरखू, जिन्होंने जेरेमी पाकाटिव को हराया है, एक अनुभवी MMA फाइटर हैं। वो लगातार तीन मैचों को जीत चुके हैं और टॉप डिविजन में फाइट की है, तो वो एक ऐसे शख्स हैं, जिन्हें अच्छा अनुभव है। उनका ग्रैपलिंग गेम काफी मजबूत है। वो मुझे ग्रैपलिंग में चुनौती दे सकते हैं।”

यकीनन, बाटरखू ने अपनी दमदार ग्रैपलिंग और घातक क्लिंच के दम पर टॉप विरोधियों के लिए लगातार तीन जीत हासिल की हैं। उनकी सबसे हालिया जीत मार्च में हुए ONE Fight Night 29 में पाकाटिव के खिलाफ आई।

बेंटमवेट MMA डिविजन में लगातार विकास हो रहा है, ऐसे में एंड्राडे का मानना है कि बाटरखू चैंपियनशिप मैच डिजर्व करते हैं:

“मैं मानता हूं कि वो बेल्ट के लिए फाइट करने को तैयार हैं क्योंकि वो लगातार जीते हैं और क्योंकि मैंने उनका सामना नहीं किया है। मुझे लगता है कि ये फाइट सही रहेगी।”

यकीनन “वंडर बॉय” और “द टॉर्मेंटर” ने बीच मुकाबला स्टाइल के नजरिए से बेहद खास हो सकता है।

MMA खिताब बचाने के अलावा एंड्राडे मौजूदा बेंटमवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ हार का हिसाब बराबर करना चाहते हैं।

नवंबर 2023 में वेकेंट (रिक्त) ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए ब्राजीलियाई स्टार को हैगर्टी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था:

“मैं जोनाथन हैगर्टी के खिलाफ रीमैच करना चाहता हूं। वो बहुत अच्छे एथलीट हैं और हमारी पहली फाइट में मैं अपनी स्किल्स को नहीं दिखा पाया। वो मेरे लिए बुरा दिन था इसलिए नहीं कि मेरी हार हुई बल्कि इसलिए कि मैं जैसा चाहता था, वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाया।”

एंड्राडे: बेंटमवेट में ‘दूसरे शानदार एथलीट्स उभरेंगे’

बेंटमवेट MMA डिविजन में एंड्राडे के शानदार और प्रभावशाली प्रदर्शन को देखते हुए काफी फैंस मान रहे हैं कि वो शायद फेदरवेट डिविजन में जाकर दो डिविजन में खिताब हासिल कर सकते हैं।

इस बात को लेकर 27 वर्षीय का कहना है कि अभी उन्हें बेंटमवेट डिविजन में बहुत कुछ साबित करना है:

“भले ही मैंने लिनेकर और क्वोन वोन को हराया है, लेकिन रैंकिंग्स में अभी दो लोग हैं, जिनसे मेरी फाइट नहीं हुई है: एंख-ओर्गिल बाटरखू और स्टीफन लोमन। ये कहना मुश्किल है कि मैं डिविजन को साफ कर रहा हूं और मैं मानता हूं कि मुझे चैलेंजर करने के लिए कई शानदार एथलीट्स उभरेंगे।”

बाटरखू और लोमन के साथ संभावित फाइट्स के अलावा भी डिविजन में कार्लो बुमिना-अंग और इब्राहिम दाउएव हैं, जो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

एंड्राडे ने माना कि फेदरवेट में जाने की बात उनके जेहन में आई है, लेकिन वो अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं:

“मैंने भार वर्ग में ऊपर जाने के बारे में सोचा है। बिल्कुल, ये आसान फैसला कतई नहीं होगा। मैं खुद को चैलेंज करना चाहता हूं और अच्छा चैलेंज रहेगा, लेकिन इस तरह के फैसले को प्रभावित करने के लिए काफी सारी चीजें हैं।

“फिलहाल मेरा इसी भार वर्ग में रहना दिलचस्प होगा और बेल्ट डिफेंड करना जारी रखूंगा।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4