अमीर खान ने अच्छा सामाजिक वातावरण का आइडिया लेकर नए बिजनेस की शुरुआत की

Amir Khan at ONE EDGE OF GREATNESS DUX 7353 768x512

मार्शल आर्टिस्ट्स अक्सर जिम और मैचों के दौरान समस्याओं से निजात पाने की कोशिश करते हैं। वहीं जब अमीर खान को समस्या से निजात पाना था, तब उन्होंने इसके लिए एक खास फैसला लिया।

सिंगापुर के स्ट्राइकर 30 सितंबर को होने वाले ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham में एडुअर्ड फोलायंग के साथ रीमैच में फाइट करेंगे। खान और उनकी पत्नी जब रोजमर्रा के कामों में व्यस्त रहते थे, ऐसी स्थिति से निपटने के लिए वो अपने बेटे लियोन के खेलने के लिए कोई अच्छी जगह तलाश नहीं कर पा रहे थे।

उन्हें पूरा दिन देखभाल की जरूरत नहीं होती, बस इतना समय चाहिए था कि उनकी नजरें स्क्रीन पर ना गढ़ी रहें। जब उन्हें कुछ ना सूझा तो उन्होंने दिमाग से काम लिया।

खान ने नए बिजनेस का आइडिया आने के बारे में बताया:

“मेरी पत्नी और मैंने एक आइडिया पर पहले काम किया था। ऐसी ज्यादा जगहें नहीं हैं जहां हम अपने बच्चों को छोड़कर अन्य कामों के लिए कुछ घंटे निकाल सकें। हम अपने कामों में व्यस्त रहते हैं, लेकिन हमें बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कुछ ढूंढना था, जिससे वो बोरियत महसूस ना करें।

“एक लैपटॉप, टैबलेट या टीवी उनके सामने चला देने के बजाय हम ऐसा कुछ चाहते थे, जो उनके लिए अच्छा हो। इसलिए हमने लियोन एंड फ्रेंड्स की शुरुआत की।

“हम इस पर मार्च से काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि ये आइडिया अभी तक सफल रहा है, कंपनी बड़ी हो रही है। हम आगे भी अच्छा काम जारी रखते हुए सिंगापुर के ज्यादा इलाकों तक अपनी पहुंच बनाना चाहते हैं।”

हालांकि ये आइडिया अन्य माता-पिता की मदद के लिए था, लेकिन खान के परिवार का प्लान बच्चों पर आधारित रहा है।

ब्रैंड को उन्होंने अपने बेटे का नाम दिया है। खान और उनकी पत्नी सुनिश्चित करना चाहते थे कि लियोन एंड फ्रेंड्स उनके बेटे को खेलने के साथ-साथ सीखने और समझने में भी मदद करे।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सिंगापुर मरीना स्क्वायर के पास अनोखी खेलने की जगह बनाई है।

खान ने कहा:

“ये एक प्राइवेट जगह है, जहां माता-पिता अपने बच्चों को बेफिक्र होकर एक ब्रेक लेने के लिए छोड़ सकते हैं। वो यहां 2 घंटों के लिए खेलते हैं, जहां वो लंच कर सकते हैं या रात के समय को इंजॉय भी कर सकते हैं।

“हमारा फोकस बच्चों को दिमागी रूप से समझने की शक्ति को बेहतर बनाना है। यहां सभी खिलौनों से आप कुछ ना कुछ सीख सकते हैं। इसलिए माता-पिता को भी अहसास होगा कि ये सब चीज़ें उनके बच्चों के लिए भी सही होगी।”

अमीर खान बच्चों के अंदर आत्मविश्वास भरना चाहते हैं

अमीर खान खुद सामाजिक परिस्थितियों में चिंता करने की समस्या झेल चुके हैं इसलिए वो अपने बिजनेस के जरिए बच्चों के अंदर आत्मविश्वास जगाना चाहते हैं।

लाइटवेट स्टार बचपन में आमतौर पर शांत रहना पसंद करते थे क्योंकि वो हकलाने (रुक-रुककर बोलने) के कारण शर्मिंदा नहीं होना चाहते थे। मगर उनका मानना है कि अच्छा स्वभाव और दया की भावना युवाओं को समस्याओं से निजात पाने में मदद कर सकती है।

नई परिस्थितियों से निजात पाना आसान नहीं होता। इसलिए वो अब लियोन एंड फ्रेंड्स के स्टाफ के साथ मिलकर बच्चों को सामाजिक रूप से सक्रिय बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“हम अपने स्टाफ से कहते हैं कि यहां एक अच्छा सामाजिक वातावरण पनपना चाहिए। अगर हमें कोई ऐसा बच्चा दिखाई देता है जो दूसरों से बात नहीं कर रहा, तब हम स्टाफ से कहते हैं कि उन बच्चों पर खास ध्यान देते हुए उनकी दूसरे बच्चों से बात कराएं।

“वो एक-दूसरे को जानने के बाद खुश होकर खेलने लगते हैं इसलिए ये हमारा उनकी मदद के प्रति उठाया गया पहला कदम है।”

खान का मानना है कि COVID-19 ने भी ऐसी समस्याओं के इजाद होने में योगदान दिया है, जिसके कारण बच्चे अन्य लोगों से संपर्क साधने से घबराते हैं।

कम उम्र में अलग-अलग लोगों से बात ना करना उन्हें सामाजिक रूप से कमजोर बना सकता है। खान ऐसी स्थिति में उनकी मदद करने के लिए आगे आए हैं।

खान मानते हैं कि उनकी इस पहल का सभी लोगों पर अच्छा असर पडेगा:

“COVID के दौरान बच्चों को स्कूल जाने का मौका नहीं मिला, इस कारण उन्हें सामाजिक रूप से सक्रिय होने में समस्याएं आई हैं।

“मेरा मानना है कि सिंगापुर में हर एक व्यक्ति सामाजिक रूप से बहुत अजीब है। हमारा वातावरण ही ऐसा है, जहां लोगों को एक-दूसरे से मिलने के बहुत कम मौके मिलते हैं इसलिए हम इस मुद्दे पर काम करना चाहते थे।

“हम बच्चों के अंदर नए दोस्त बनाने का आत्मविश्वास भरना चाहते हैं। मैं मानता हूं कि हमें यही बात अन्य खेलने की जगहों से अलग साबित करती है।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48