ONE के अमेरिकी डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं क्रिश्चियन ली, सायिद इज़ाग खमेव के खिलाफ मैच की उम्मीद – ‘ये जबरदस्त होगा’

Kiamrian Abbasov Christian Lee ONE on Prime Video 4 1920X1280 145 768x511

मौजूदा ONE लाइटवेट और वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली अमेरिका से बाहर 21 मैचों का अनुभव प्राप्त करने के बाद 6 मई, 2023 को पहली बार अमेरिका में अपने घरेलू फैंस के सामने फाइट करने को उत्साहित हैं।

ONE Fight Night 10 अमेरिकी धरती पर ONE का पहला इवेंट होगा, जो कोलोराडो के 1stBank सेंटर में आयोजित होगा। इस धमाकेदार इवेंट को फ्लाइवेट किंग डिमिट्रियस जॉनसन और टॉप रैंक के कंटेंडर एड्रियानो मोरेस के बीच ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल ट्राइलॉजी बाउट हेडलाइन करेगी।

सिंगापुर-अमेरिकी एथलीट जानते हैं कि ये इवेंट कितना ऐतिहासिक होगा क्योंकि ONE इसके जरिए दुनिया में अपनी पहुंच बढ़ाएगा और पश्चिमी देशों को अपने वर्ल्ड-क्लास टैलेंट से अवगत कराएगा।

ONE ने Prime Video पर पहले ही इवेंट्स का प्रसारण शुरू कर दिया था और अब उसी डील के मुताबिक प्रोमोशन की अमेरिका में एंट्री हो रही है, जिससे अमेरिकी फैंस भी शोज़ को लाइव इंजॉय कर पाएंगे।

“द वॉरियर” ने ONEFC.com से कहा:

“मैं ONE Championship के अमेरिका में आने को लेकर उत्साहित हूं। अभी तक इसने बहुत अच्छा काम किया है और एशिया को पूरी तरह डोमिनेट किया है। अब Amazon Prime डील के तहत ONE Championship का अमेरिका में आना प्रोमोशन के लिए बहुत बड़ी बात होगी।”

24 वर्षीय डबल चैंपियन हवाई में स्थित United MMA जिम में ट्रेनिंग करते हैं और उन्हें उम्मीद है कि “माइटी माउस” के अलावा भी कार्ड में कई बड़े अमेरिकी सुपरस्टार्स को जगह दी जाएगी।

ली ने कहा:

“कार्ड में ज्यादा अमेरिकी फाइटर्स को जोड़ा जाना जरूरी है क्योंकि ये प्रोमोशन का अमेरिका में पहला इवेंट होगा। ONE में कई नामी अमेरिकी फाइटर्स हैं, जिनमें सबसे बड़ा नाम डिमिट्रियस जॉनसन का होगा, जो इवेंट को हेडलाइन करेंगे।

“इवेंट में उन एथलीट्स को शामिल करना अच्छा फैसला होगा जो अमेरिकी झंडा साथ लेकर आए।”

सायिद इज़ागखमेव के खिलाफ लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंस की उम्मीद कर रहे हैं क्रिश्चियन ली

क्रिश्चियन ली ONE Fight Night 10 में ज्यादा अमेरिकी फाइटर्स के आने की उम्मीद कर रहे हैं और अगर उन्हें भी मैच कार्ड में जगह मिली तो उसके लिए उन्होंने अपने विरोधी का नाम भी बताया है।

ONE Fight Night 4 में ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए कियामरियन अबासोव को चैलेंज करने के बाद “द वॉरियर” ने लाइटवेट डिविजन में वापस आकर अपने टाइटल को डिफेंड करने का प्लान बनाया है।

ली के अनुसार #3 रैंक के कंटेंडर सायिद इज़ागखमेव उनके अगले चैलेंजर हो सकते हैं:

“मैं अगर उस कार्ड का हिस्सा बना तो मैं सायिद के खिलाफ अपने लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना चाहूंगा। मैंने सुना है कि वो टाइटल शॉट चाहते हैं और मेरी चुनौती को स्वीकारने से पीछे नहीं हटेंगे। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मेरा मैच किससे होता है, लेकिन मुझे इज़ागखमेव को टाइटल शॉट दिए जाने की उम्मीद है।”

दागेस्तानी स्टार ONE Championship की अपनी तीनों फाइट्स जीत चुके हैं और अपने पिछले मैच में पूर्व लाइटवेट किंग शिन्या एओकी को पहले राउंड में फिनिश कर दिया था।

हालांकि चैंपियन के कहने भर से उन्हें कोई मैच नहीं मिल जाएगा, लेकिन ली का मानना है कि लगातार 3 जीत इज़ागखमेव को टाइटल शॉट दिला सकती हैं।

रूसी एथलीट के खिलाफ संभावित वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच को लेकर ली ने कहा:

“सायिद इस समय लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने के हकदार हैं और मुझे उनके अलावा कोई ऐसा एथलीट नजर नहीं आता जिसे इतनी अच्छी लय प्राप्त हो।

“मैं मैचमेकर्स से ज्यादा आग्रह नहीं करूंगा क्योंकि मेरा काम केज में जाकर फाइट करना है। इसलिए मुझे जो भी मैच दिया जाएगा, मैं उसके लिए तैयार रहूंगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.