ONE 163 के मेन कार्ड की MMA फाइट्स में आंग ला न संग, सायिद इज़ागखमेव, वू और क्वोन वोन इल ने हासिल किए नॉकआउट्स

Yushin Okami Aung La N Sang ONE163 1920X1280 15 768x512

शनिवार, 19 नवंबर को हुए ONE 163: Akimoto vs. Petchtanong के लीड कार्ड ने भले ही सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का शुरुआती मनोरंजन करके आगे के मुकाबलों के लिए उनका उत्साह बढ़ाया हो, लेकिन मेन कार्ड पर जिन MMA फाइटर्स ने मुकाबला किया, उन्होंने बेशक ही सबमें जोश भर दिया।

मेन कार्ड की 4 MMA फाइट्स हाइलाइट रील के साथ ही खत्म हुईं। इसमें 3 पहले राउंड में और एक फाइट नाटकीय अंदाज में देर से फिनिश हुई।

तो आइए जल्दी से ONE 163 के मेन कार्ड पर हुए MMA एक्शन पर फिर से नजरें दौड़ा लेते हैं।

केवल 86 सेकंड में सायिद इज़ागखमेव ने शिन्या एओकी को हराया

खबीब नर्मागोमेदोव के शिष्य सायिद इज़ागखमेव ने जापानी MMA दिग्गज शिन्या एओकी पर धमाकेदार जीत हासिल करते हुए तेजी से आगे बढ़ना जारी रखा।

एओकी ने अपने 28 वर्षीय प्रतिद्वंदी को दूर रखने के लिए किक चलाते हुए मुकाबले की शुरुआत की, लेकिन #4 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर इज़ागखमेव ने पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन का लगातार पीछा किया।

जल्द ही इज़ागखमेव टोक्यो के मूल निवासी को सर्कल वॉल पर लाने में कामयाब रहे और 39 वर्षीय दिग्गज को गिराते हुए एक तगड़ा राइट हैंड लगा दिया। दागेस्तानी एथलीट ने दौड़कर ग्राउंड-एंड-पाउंड के साथ मैच को खत्म कर दिया और केवल 86 सेकंड में जीत हासिल कर ली।

इस जीत के साथ इज़ागखमेव ने अपना रिकॉर्ड 22-2 कर लिया है। हो सकता है कि उन्होंने 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली की लाइटवेट बेल्ट को चुनौती देने का मौका पाने में सफलता भी हासिल कर ली हो।

आंग ला न संग ने पहले राउंड में TKO से युशिन ओकामी को पछाड़ा

आंग ला न संग और युशिन ओकामी दोनों ONE 163 की ओर बढ़ते हुए करियर के एक महत्वपूर्ण जंक्शन पर थे, जहां से वो आगे के रास्ते तय कर सकते थे। मिडलवेट के ये दिग्गज एथलीट जीत की राह पर वापस आने और टॉप की ओर फिर से दौड़ लगाने के लिए बेताब थे।

अंतत: वो पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग रहे, जिन्होंने शुरुआती हमले करके अपने जापानी प्रतिद्वंदी पर पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल कर ली।

“थंडर” ने शुरुआत में ही टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन आंग ला न संग ने टॉप पोजिशन हासिल करने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। “द बर्मीज़ पाइथन” जब अपने पैरों पर फिर से खड़े हुए तो ओकामी ने दूसरी बार कोशिश की, लेकिन इस बार वो म्यांमार के आइकॉन की ओर से चलाई गई किक के सामने आ गए।

आंग ला न संग की नी जापानी सुपरस्टार की ठोड़ी से टकरा गई और पूर्व 2-डिविजन किंग ने ग्राउंड-एंड-पाउंड की बौछार करके मौके का पूरा फायदा उठा लिया। हालांकि, ओकामी ने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन म्यांमार के दिग्गज के बिना रुके लगातार आते पंचों ने रेफरी को बीच में आने के लिए मजबूर कर दिया और पहले राउंड के 1:42 मिनट पर बाउट को रोक दिया गया।

वू सुंग हूं ने पहले राउंड में जीत हासिल कर युया वाकामत्सु का चौंकाया

“डायनामिक” वू सुंग हूं ने #3 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर और हाल ही के ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु को पहले ही राउंड में फिनिश करके दमदार जीत हासिल करते हुए अपने इरादे स्पष्ट रूप से जाहिर कर दिए।

जापानी नॉकआउट आर्टिस्ट ने 139-पाउंड कैचवेट बाउट की शुरुआत में वू को अपनी तेज रफ्तार से हैरान कर दिया था, लेकिन दक्षिण कोरियाई MMA फाइटर ने शुरुआती राउंड के बीच में एक लेफ्ट हुक के साथ उन्हें हिला दिया, जो तुरंत उन पर भारी पड़ गया।

वू ने सर्कल के चारों ओर “लिटल पिरान्हा” का पीछा किया और बाउट फिनिश करने के प्रयास में एक के बाद एक पंच चलाते रहे। वाकामात्सु ने एक नाकाम टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन 30 वर्षीय “डायनामिक” ने इसे रोक दिया, तुरंत माउंट को सुरक्षित किया और तब तक पंच बरसाते रहे, जब तक कि रेफरी ने 2:46 मिनट पर मुकाबले को रोक नहीं दिया।

इस तकनीकी नॉकआउट जीत ने दक्षिण कोरियाई फाइटर के रिकॉर्ड को 10-3 कर दिया और हो सकता है कि वो टॉप-5 रैंकिंग्स में भी पहुंच जाएं।

मार्क एबेलार्डो को फिनिश करके जीत की राह पर लौटे क्वोन वोन इल

“प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल ने ग्लोबल स्टेज पर अपनी हर जीत में हाइलाइट-रील नॉकआउट हासिल किया है और मेन कार्ड की पहली बाउट में मार्क “टायसन” एबेलार्डो के खिलाफ भी ये अविश्वसनीय सिलसिला जारी रहा।

एबेलार्डो अपने विरोधी की रीच को कम करने के लिए आगे बढ़े और लगातार लेफ्ट हुक्स और ओवरहैंड राइट्स लगाए। लेकिन बहुत सारे नुकसान झेलने के बाद #4 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर ने “टायसन” के तगड़े हमले का मुकाबला करने के लिए जैब पर काम करना शुरू किया। उन्होंने समझदारी से दूरी बनाने के लिए अपने लीड हैंड का इस्तेमाल किया और स्ट्रेट राइट्स और अपरकट्स से कई वार किए।

“प्रीटी बॉय” ने तीसरे राउंड में मुकाबला वहीं से जारी रखा, जहां उन्होंने दूसरे राउंड में छोड़ा था। उनके दबाव ने एबेलार्डो के लिए आगे बढ़ना और कुछ भी अच्छा करना मुश्किल बना दिया। जब कीवी-फिलीपीनो एथलीट ने अपना लेवल बदलने का फैसला किया तो एबेलार्डो को कैनवास पर एक्शन करने से रोकने के लिए क्वोन अड़े रहे।

हालांकि, एबेलार्डो ने हार नहीं मानी। वो अपने प्रतिद्वंदी को तीसरे राउंड की शुरुआत में ही मैट पर ले गए, लेकिन Extreme Combat और Top Gym BF एथलीट एक बार फिर खड़े हो गए। वहां से 27 वर्षीय कोरियाई फाइटर ने एबेलार्डो को परेशान करने वाले जैब्स और स्ट्रेट राइट्स असरदार तरीके से चलाए और जब बाद में उन्होंने एक और टेकडाउन के लिए जाने का फैसला किया तो क्वोन ने नी लगाकर मुकाबला किया, जिसमें उनके विरोधी फंस गए।

“टायसन” के कैनवास पर गिरने के साथ क्वोन ने जीत हासिल करने के लिए हमले को अंतिम रूप दिया और रेफरी ओलिवियर कोस्ट को तीसरे राउंड में 3:45 मिनट पर मुकाबला रोकने के लिए मजबूर किया। इस तकनीकी नॉकआउट जीत ने उनके रिकॉर्ड को 12-4 तक बढ़ा दिया है।

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.