About
जापानी लैजेंड युशिन ओकामी का पहला मार्शल आर्ट जूडो था। उन्होंने ओलंपिक्स में अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का सपना देखा था। इस दौरान उन्होंने प्रो रेसलिंग करियर को चुना और अपनी स्किल्स को सुधारने के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की भी ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग के दिनों में ही उन्होंने 19 साल की उम्र में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट में जीत हासिल की। इस शानदार अनुभव की वजह से युशिन ने अपने करियर के तौर पर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को चुना।
ओकामी ने प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में 2002 में डेब्यू किया। अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर वो जापान के सबसे महान प्रतिद्वंदियों में शुमार हो गए। उन्होंने दुनिया की कई बड़ी प्रोमोशंस में हिस्सा लिया है और महान रिच “ऐस” फ्रैंकलिन का सामना भी किया है। अब वो अपने अनुभव को ONE चैंपियनशिप के ग्लोबल स्टेज पर लेकर आए हैं।
“थंडर” के नाम से मशहूर इस एथलीट की ग्रैप्लिंग स्किल्स कमाल की हैं। जूडो में ब्लैक बेल्ट होने के अलावा वो ब्राजीलियन जिउ-जित्सु के मंझे हुए एथलीट हैं। उन्होंने ओपन वेट क्लास में जापान ADCC क्वालीफायर भी जीता है। वो जल्द से जल्द ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए मुकाबला करना चाहते हैं।