युशिन ओकामी की कठिन चुनौती से पीछे नहीं हटेंगे आंग ला न संग – ‘मैं उन्हें झकझोरने वाला हूं’

Aung La N Sang Vitaly Bigdash FULL CIRCLE 1920X1280 61 768x512

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग आखिरकार जापानी MMA आइकॉन युशिन ओकामी से भिड़ने को तैयार हैं।

कई सालों तक सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को चेतावनी देते रहने के बाद अब शनिवार, 19 नवंबर को ONE 163: Akimoto vs. Petchtanong में एशिया के 2 टॉप मिडलवेट फाइटर्स एक-दूसरे का सामना करेंगे।

फरवरी में पूर्व मिडलवेट किंग विटाली बिगडैश के खिलाफ ट्रायलॉजी बाउट के बाद “द बर्मीज़ पाइथन” Sanford MMA में अपनी स्किल्स में सुधार का प्रयास करते हुए वापसी का इंतज़ार कर रहे थे।

इसलिए जब उन्हें ओकामी के साथ फाइट ऑफर की गई, तब म्यांमार के स्पोर्ट्स आइकॉन ने तुरंत जापानी सुपरस्टार के खिलाफ मैच के ऑफर को स्वीकार कर लिया।

आंग ला न संग ने कहा:

“मुझे लगता है जैसे मैं एक मिशन पर निकला हूं। एक फाइटर के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट साइन करने तक कुछ तय नहीं होता। अब फाइट का ऑफर साइन करने के बाद ऐसा लगता है जैसे मुझे किसी मिशन पर निकलना है।”

ये मिशन एशिया के बेस्ट MMA फाइटर्स में से एक को हराने का होगा।

हालांकि, पूर्व ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ने ओकामी को हराने की उम्मीद में बहुत कड़ी ट्रेनिंग की है। वो कहते हैं कि उन्होंने जापानी सुपरस्टार के गेम को करीब से परखा है, जो प्रोफेशनल करियर में 37 जीत दर्ज कर चुके हैं।

ओकामी का जिक्र करते हुए आंग ला न संग ने कहा:

“वो एशिया के टॉप मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं, जिन्हें मैं पिछले 10 सालों से फॉलो कर रहा हूं। उन्होंने कई टॉप प्रोमोशंस के लिए फाइट की है इसलिए उनके खिलाफ मैं अपनी स्किल्स के लेवल के बारे में जान पाऊंगा।”

युशिन ओकामी को अपने लिए कठिन चुनौती मान रहे हैं आंग ला न संग

वो लंबे समय से युशिन ओकामी के फैन रहे हैं इसलिए आंग ला न संग अपने विरोधी की तारीफों को सुनकर चौंके नहीं हैं।

जापानी स्टार के पास दमदार रेसलिंग और शानदार टॉप गेम है। इन्हीं स्किल्स के खिलाफ “द बर्मीज़ पाइथन” को रीनियर डी रिडर के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों और विटाली बिगडैश के खिलाफ ट्रायलॉजी बाउट में संघर्ष करते देखा गया था।

आंग ला न संग को उम्मीद है कि “थंडर” ONE 163: Akimoto vs. Petchtanong में इन्हीं स्किल्स का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले हैं।

म्यांमार के स्पोर्ट्स हीरो ने कहा:

“स्टाइल्स की बात करें तो वो मेरे लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। वो लंबे हैं और एक ग्रैपलर भी हैं जिनकी रेंज काफी अच्छी है, इसी तरह की फाइट्स मेरे लिए मुश्किल होती हैं। इसलिए स्टाइल के आधार पर ये मैच उनके लिए अच्छा हो सकता है और मैं इसे अपने लिए भी अच्छा मानता हूं। मैं अपनी कमजोरियों पर काम कर रहा हूं और मानता हूं कि इस फाइट को जीतकर दोबारा अच्छी लय प्राप्त करते हुए मिडलवेट टाइटल को दोबारा जीत सकता हूं।”

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन ने अपने ग्राउंड गेम पर काफी ज्यादा ध्यान दिया है।

“द बर्मीज़ पाइथन” अपने वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलर विरोधी को हराने के लिए अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स में सुधार कर अपने गेम को अधिक खतरनाक बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

आंग ला न संग:

“अपना सर्वश्रेष्ठ देने की चाह मुझे अपनी कमजोरियों में सुधार के लिए प्रेरित करती हैं और मैं जानता हूं कि मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दुनिया के किसी भी फाइटर को हराने में सक्षम हैं। कमजोरियां सबकी होती हैं, ऐसा कोई फाइटर नहीं जिसकी कोई कमजोरी ना हो। इसलिए यही मानसिकता मुझे एक बेहतर फाइटर बनने के लिए प्रेरित कर रही है।”

19 नवंबर को जब आंग ला न संग अपने आदर्श का सामना करेंगे, तब वो बिना झिझके अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा:

“मैं उन्हें खूब क्षति पहुंचाने वाला हूं। फाइट शुरू होते ही मैं उन्हें झकझोरने वाला हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.