3 मुकाबले जो ONE Fight Night 36 को यादगार बना सकते हैं

Aung La N Sang Shamil Erdogan ONE 168 48 scaled

दुनिया भर के फाइट फैंस को 4 अक्टूबर के दिन एक जोरदार इवेंट देखने को मिलेगा, जब ONE Championship की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में ONE Fight Night 36: Prajanchai vs. Di Bella II के साथ वापसी होगी।

इसके मेन इवेंट में ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन फाइट में दो खेलों के चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई और अंतरिम विजेता जोनाथन डी बैला आमने-सामने होंगे। इसके अतिरिक्त भी इवेंट में ढेर सारे दमदार मॉय थाई, MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग मैच शामिल हैं।

आइए नजर डालते हैं कि कौन से मैच शो में चार चांद लगा सकते हैं।

#1 आंग ला न संग Vs. ज़ेबज़्टियन कडेस्टम

मिडलवेट MMA फाइट में दो धुरंधरों की टक्कर होगी। म्यांमार के लैजेंड आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग का सामना स्वीडिश पावरहाउस जेबज़्टियन कडेस्टम से होगा।

पूर्व ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन को अपने पिछले मुकाबलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब वो एक बार फिर खुद को साबित करने के लिए तैयार हैं।

वो 30 करियर जीत और 28 फिनिश में एक इजाफा कर अपने दो दशक लंबे करियर को अलविदा कह देंगे।

वहीं पूर्व ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन की बात करें तो उन्होंने खुद को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में साबित किया है।

वो अपनी दमदार स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग स्किल्स की वजह से “द बर्मीज़ पाइथन” के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

#2 जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी Vs. अकिफ गुलुज़ादा

फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के दो शानदार फिनिशर्स टकराएंगे, जब #5 रैंक के कंटेंडर जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी का सामना अज़रबैजानी सनसनी अकिफ “किंग” गुलुज़ादा से होगा।

अगर वो अपने दमदार स्टाइल की बदौलत 20 वर्षीय गुलुज़ादा पर जीत हासिल कर लेते हैं तो वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में खुद को काफी आगे कर लेंगे।

वहीं “किंग” किसी भी तरह से थाई विरोधी के लिए आसान चुनौती नहीं होने वाले। Team Mehdi Zatout के स्टार ने अपने करिश्माई खेल से ONE में लगातार चार जीत दर्ज की हैं और वो अपनी जीत के क्रम को पांच करना चाहेंगे।

इन दोनों की टक्कर में नॉकआउट की लगभग गारंटी है।

#3 कोंगथोरानी सोर सोमाई Vs. असलमजोन ओर्तिकोव

जब #4 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर कोंगथोरानी सोर सोमाई का सामना अपराजित असलमजोन ओर्तिकोव से होगा तो एक बहुत ही यादगार फाइटर रहेगी।

Sor Sommai टीम के प्रतिनिधि पिछले मैचों में पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा का सामना कर आ रहे हैं। 80 फाइट्स के अनुभव स्टार को अपने सटीक वार और जबरदस्त फाइट आईक्यू के लिए जाना जाता है।

वो अपनी दमदार स्किल्स को ओर्तिकोव के खिलाफ आजमाएंगे, जिन्होंने प्रमोशन में अपने सभी विरोधियों को ढेर किया है। उज़्बेकिस्तानी फाइटर 22-0 के करियर रिकॉर्ड को आगे बढ़ाने के लिए पूरा दम लगा देंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty