ONE Fight Night 36: Prajanchai Vs. Di Bella II – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Prajanchai PK Saenchai Jonathan Di Bella ONE Friday Fights 68 10 scaled

शनिवार, 4 अक्टूबर को बैंकॉक, थाईलैंड में होने वाले प्रतिष्ठित इवेंट ONE Fight Night 36: Prajanchai vs. Di Bella II में लाजवाब एक्शन और इतिहास रचते हुए दिख सकता है।

मेन इवेंट में पूर्व के सर्वश्रेष्ठ स्ट्रॉवेट स्टाइकर का सामना पश्चिम के सबसे लाजवाब स्ट्राइकर से एक बेहद अहम अनडिस्प्यूटेड ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल रीमैच में होगा।

मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई की टक्कर अंतरिम चैंपियन जोनाथन डी बैला से पांच राउंड में मुकाबले में होगी।

इसके अलावा इस शानदार इवेंट में दो पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस की भिड़ंत देखने को मिलेगी, जहां मिडलवेट MMA फाइट में दिग्गज आंग ला न संग का सामना ज़ेबज़्टियन कडेस्टम से होगा। ये म्यांमार के सबसे बड़े स्पोर्टिंग हीरो की आखिरी फाइट होगी।

वहीं इवेंट जैरेड ब्रूक्स और मंसूर मलाचिए की बेहतरीन फ्लाइवेट MMA भिड़ंत होगी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप यूनिफिकेशन
जोनाथन डी बैला ने प्राजनचाई पोंगसुफान पीके को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
मिडलवेट MMA
आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग ने ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:20 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
असलमजोन ओर्तिकोव ने कोंगथोरानी सोर सोमाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
मंसूर मलाचिएव ने जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स को सबमिशन (नॉर्थ-साउथ चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 2:09 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
सांझार “टोरनेडो” ज़किरोव ने “वुल्फ वॉरियर” हू योंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
अकिफ “किंग” गुलुज़ादा ने जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
फैब्रिसियो “होकेज” आंद्रे ने एडुआर्डो ग्रैनज़ोटो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
सेलिना फ्लोरेस ने मैरी मैकमैनेमन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
शोज़ो इसोजीमा ने निकोलस “एल पाइसा” विगना को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 4:19 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff at The Inner Circle May 15
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled
Jaosuayai Mor Krungthepthonburi Denis Puric ONE Friday Fights 100 21
RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled
Yod IQ and Kiamran Nabati face off for The Inner Circle on May 22 scaled
Jonathan Haggerty motivates his younger brother Freddie Haggerty before the fight