ONE SAMURAI 1 में जोनाथन हैगर्टी ने युकी योज़ा को शांत करने की बात कही – ‘रिंग में उतरकर उन्हें जवाब दूंगा’

Jonathan Haggerty Wei Rui ONE 171 94 scaled

ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी को अपनी बेल्ट डिफेंड करते हुए छाप छोड़नी है और वो अपने नए वर्जन को दिखाने के लिए तैयार हैं।

इंग्लिश स्टार बुधवार, 29 अप्रैल को टोक्यो के एरियाके एरीना से पे-पर-व्यू पर प्रसारित होने वाले ONE SAMURAI 1 में पूर्व K-1 चैंपियन युकी योज़ा के खिलाफ दूसरी बार अपने खिताब का बचाव करते हुए दिखेंगे।

ये पहली बार नहीं होगा कि जब वो जापान में अपने खिताब को दांव पर लगाने की तैयारी कर रहे हैं। लंदन निवासी एथलीट को पिछले साल नवंबर में हुए ONE 173 में नबील अनाने के खिलाफ उतरना था।

मगर चोट की वजह से उन्होंने मैच से अपना नाम वापस ले लिया और मैच नहीं हो पाया।

29 वर्षीय स्टार ने इस बारे में बताया:

“मैं पूरी तरह टूट गया था। मैंने अपने कोच क्रिश्चियन नोल्स की ओर देखा और कहा, ‘हम अभी भी ये कर सकते हैं।’ लेकिन हमें डॉक्टर की बात माननी पड़ी, ठीक होना पड़ा और किसी और दिन फिर से फाइट के लिए तैयार होना पड़ा।

“मैं अंदर से टूट गया था। लेकिन फिर मैंने सोचा, ‘शायद इसके पीछे कोई बड़ा मकसद हो।’ और अब हम यहां हैं।”

पांच महीनों बाद उनका कंधा अब ठीक है और वो Knowlesy Academy और Team Underground में जमकर पसीना बहा रहे हैं।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा है। इस बार कैंप में कोई जल्दबाज़ी नहीं है। हमने सुनिश्चित किया है कि हर चीज़ बिल्कुल सही हो ताकि वही गलती दोबारा न हो। हम पूरी तैयारी के साथ हर काम कर रहे हैं।

“मैं अपनी मौजूदा ताकतों को अब और ज्यादा प्रभावी तरीके से इस्तेमाल कर रहा हूं। इसका मतलब है बेहतर सटीकता, ज्यादा पावर, अच्छी मूवमेंट और सही टाइमिंग के साथ अटैक, कनेक्ट और काउंटर करना। इस बार कुछ भी किस्मत पर नहीं छोड़ा गया है। मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य है खुद का सबसे बेहतरीन वर्जन लेकर आना। मैं मुकाबला करने के लिए पूरी तरह भूखा हूं।”

फरवरी 2025 में हुए अपने पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में हैगर्टी ने “डीमन ब्लेड” वेई रुई को हराकर दिखाया था कि क्यों वो इस डिविजन पर राज करते हैं।

अब वो जानते हैं कि योज़ा के खिलाफ भी एक कड़ी चुनौती है। जापानी स्ट्राइकर 22-2 के करियर रिकॉर्ड और 3-0 के प्रमोशनल आंकड़े के साथ मैच के लिए आ रहे हैं।

योज़ा ने अप्रैल 2025 में ONE Championship में शामिल होने के बाद से “द जनरल” को ललकारा है। इसका जवाब देते हुए चैंपियन ने कहा:

“जब मैंने [फिलिपे] लोबो और [फैब्रिसियो] एंड्राडे के खिलाफ फाइट की तो वो काफी बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे। उससे मेरे अंदर और आग भड़क गई और फाइट नाइट में उनके लिए हालात और भी मुश्किल हो गए।

“मुझे लगता है कि यही बात योज़ा के साथ भी है। मैंने उनकी बातें सुनी हैं, वो काफी बोल रहे हैं। अब ये मेरे ऊपर है कि मैं रिंग में उतरकर उन्हें जवाब दूंगा और फाइट को अपने तरीके से खत्म करूं।”

जोनाथन हैगर्टी ने तैयार किया प्लान

वर्ल्ड टाइटल मैच से पहले जोनाथन हैगर्टी के आत्मविश्वास में किसी भी तरह की कमी नहीं आई है।

जब उनसे पूछा गया कि मैच का अंत किस तरह से हो सकता है तो उन्होंने बड़े ही विस्तार से और साफ शब्दों में इसकी जानकारी दी।

ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने कहा:

“अगर सब कुछ मेरी योजना के मुताबिक चला तो ये फाइट दूसरे राउंड के अंत तक खत्म हो जाएगी। उसी समय वो ढीले पड़ने लगते हैं और वहीं मैं उन्हें नॉकआउट करूंगा। मैं सिर पर एक स्पिनिंग बैक किक लगाना चाहता हूं, जो फिनिश का रास्ता खोल देगी।”

हालांकि, उनकी इस भविष्यवाणी के पीछे कोई अंधा आत्मविश्वास नहीं है।

हैगर्टी अच्छी तरह से जानते हैं कि उनके विरोधी की ताकत क्या है। वो चैलेंजर का पूरी तरह से सम्मान करते हैं और उन्होंने अपने इरादे पूरी तरह से जाहिर कर दिए हैं।

उन्होंने बताया:

“योज़ा एक बेहतरीन स्ट्राइकर हैं। वो पूरी तरह टेक्निकल मशीन हैं। वो सच में अच्छे हैं। मैंने पहले भी इंटरव्यू में कहा है कि वो उन सबसे बेहतरीन फाइटर्स में से हैं, जिनका मैंने सामना किया है। हमें अच्छी तरह पता है कि वो क्या लेकर आते हैं।

“उनके पास ऐसा स्टाइल है कि वो किसी भी पल फाइट खत्म कर सकता है। लेकिन मैं भी अपने खेल में माहिर हूं और अगर मैं उसी पर कायम रहा तो ये रात मेरे लिए शानदार होगी।”

किकबॉक्सिंग में और

Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.