ऐतिहासिक ट्रायलॉजी फाइट में विटाली बिगडैश ने आंग ला न संग को हराया

Aung La N Sang Vitaly Bigdash FULL CIRCLE 1920X1280 1 768x512

विटाली बिगडैश ने आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग के खिलाफ मैच पाने के लिए 4 साल से ज्यादा इंतज़ार किया था और जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने उसका पूरा फायदा उठाया।

शुक्रवार, 25 फरवरी को ONE: FULL CIRCLE में पूर्व ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन ने अपने पुराने विरोधी को ट्रायलॉजी बाउट में सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

उनकी पिछली वर्ल्ड टाइटल फाइट्स की तरह इस बार भी दोनों के बीच कड़ी टक्कर हुई और इस फाइट में भी जल्द ही तगड़ा एक्शन देखने को मिलने लगा था।

दोनों मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स ने क्लिंच करते हुए स्ट्राइक्स लगाईं। एक तरफ “द बर्मीज़ पाइथन” ने बॉडी शॉट्स, वहीं बिगडैश ने टेकडाउन करने से पहले कई नी स्ट्राइक्स लगाईं।

Vitaly Bigdash and Aung La N Sang

Sanford MMA के स्टार दोबारा खड़े हुए और अगले ही पल कुछ शॉट्स को क्लीन तरीके से लैंड कराया, लेकिन बिगडैश का रेसलिंग गेम समय के साथ ज्यादा प्रभावी होता जा रहा था।

मैच के दौरान एक हेडबट लगा और मैच रुकने के बाद जब दोबारा शुरू हुआ तो रूसी एथलीट ने डबल-लेग टेकडाउन स्कोर करते हुए आंग ला न संग पर बैक कंट्रोल प्राप्त किया।

सिर के पिछले हिस्से पर लगी एल्बोज़ के कारण “द बर्मीज़ पाइथन” को एक बार फिर आराम मिला, लेकिन इससे बिगडैश के मोमेंटम पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को टेकडाउन किया और राउंड के अंत तक प्रभावशाली पोजिशन बनाए रखी।

दूसरे राउंड में भी रूसी एथलीट ने दमदार राइट हैंड और शॉर्ट लेफ्ट हुक लगाकर अपना दबदबा बनाए रखा और उसके बाद टेकडाउन स्कोर किया। आंग ला न संग अभी हार मानने को तैयार नहीं थे इसलिए स्टैंड-अप गेम में वापस आने के बाद कई प्रभावशाली बॉडी शॉट्स लगाए।

अभी “द बर्मीज़ पाइथन” को बढ़त मिलनी शुरू ही हुई थी, तभी बिगडैश ने एक स्ट्राइक से बचते हुए परफेक्ट टाइमिंग के साथ टेकडाउन स्कोर किया।

रूसी स्टार ने बैक कंट्रोल में रहकर रीयर-नेकेड चोक लगाने की कोशिश की, हालांकि वो सबमिशन नहीं लगा पाए फिर भी उन्होंने राउंड का अंत अच्छी बढ़त के साथ किया।

Vitaly Bigdash attempts a submission on Aung La N Sang at ONE: FULL CIRCLE

तीसरे राउंड में भी उसी तरह का एक्शन जारी रहा, जहां बिगडैश ने 2 बार अपने विरोधी पर माउंट पोजिशन हासिल की। हालांकि पूर्व 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन को उस पोजिशन में बनाए रखना मुश्किल था, लेकिन बिगडैश के टेकडाउंस को रोक पाना भी बहुत कठिन था।

इस बीच एक डबल-लेग टेकडाउन के बाद आंग ला न संग दोबारा खड़े ही नहीं हो पाए। 37 वर्षीय बिगडैश ने टॉप पोजिशन में रहकर कई पंच लगाए और म्यांमार के आइकॉन के पास इस बार बच निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं था।

अंत में तीनों जजों ने बिगडैश के पक्ष में फैसला सुनाया और उनका रिकॉर्ड 12-2 का हो गया है। ये उनकी लगातार तीसरी जीत रही, जिससे उन्हें दोबारा वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Vitaly Bigdash and Aung La N Sang Fight Result at ONE: FULL CIRCLE

ये भी पढ़ें: ONE: FULL CIRCLE – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.