ONE Fight Night 36: Prajanchai Vs. Di Bella II से पहले इससे जुड़े 5 सबसे अहम सवाल

Prajanchai PK Saenchai Jonathan Di Bella ONE Friday Fights 68 45 scaled

ONE Fight Night 36: Prajanchai vs. Di Bella II के जरिए 4 अक्टूबर को बैंकॉक, थाईलैंड में शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसमें से कुछ के नतीजे वर्ल्ड टाइटल के परिदृश्य को बदलकर रख सकते हैं तो कुछ कंटेंडर्स आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे तो वहीं एक महान एथलीट खेल को अलविदा कह देगा।

इस धमाकेदार इवेंट में किकबॉक्सिंग, MMA, मॉय थाई और सबमिशन ग्रैपलिंग के ऐसे मैच होंगे, जो फैंस को लंबे समय तक याद रहेंगे।

आइए इससे पहले कि इवेंट की शुरुआत हो, उन सवालों के बारे में जानते हैं जिनके जवाब यहां मिल जाएंगे।

#1 क्या डी बैला अपने करियर की इकलौती हार का हिसाब बराबर कर पाएंगे?

ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन डी बैला चिर-प्रतिद्वंदी के खिलाफ हिसाब चुकता करना चाहते हैं।

इटालियन-कनाडाई स्टार का सामना दो खेलों के चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई से ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में होगा।

इनकी प्रतिद्वंदिता जून 2024 में ONE Friday Fights 68 से शुरु हुई, जहां प्राजनचाई ने डी बैला को सर्वसम्मत निर्णय से हराया और वेकेंट (रिक्त) स्ट्रॉवेट खिताब जीता। ये डी बैला के करियर की पहली हार थी।

उसके बाद से डी बैला ने शानदार अंदाज में वापसी करते हुए इस साल मार्च में हुए ONE 172 में महान स्ट्राइकर सैम-ए गैयानघादाओ को हराकर अंतरिम बेल्ट जीती।

अब वो डिविजन के अनडिस्प्यूटेड किंग बनना चाहते हैं।

#2 क्या जीत के साथ करियर का अंत कर पाएंगे आंग ला न संग?

करियर में 30 जीत, 28 फिनिश और मिडलवेट व लाइट हेवीवेट MMA डिविजनों पर राज कर चुके आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग प्रमोशन के इतिहास के सबसे प्रभावशाली चैंपियंस में से एक हैं।

इस शनिवार उनका सामना अपने करियर के आखिरी मुकाबले में पूर्व ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम से मिडलवेट MMA फाइट में होगा।

कडेस्टम की 15 में 14 जीत स्टॉपेज से आई हैं और वो लगातार तीन फाइट के विजय रथ पर सवार हैं। दोनों ही फाइटर्स मैच को फिनिश करने के इरादे से उतरेंगे।

#3 कौन से फाइटर्स रैंकिंग्स में प्रवेश पाएंगे?

ONE Fight Night 36 से ऑफिशियल एथलीट रैंकिंग्स में काफी उथल-पुथल मच सकती है।

फ्लाइवेट MMA डिविजन में टॉप रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर्स जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स और मंसूर मलाचिएव डिविजन में आकर मुकाबला करेंगे। दोनों की कोशिश जीत के साथ रैंकिंग हासिल करने पर होगी।

वहीं फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन की बात करें तो दो युवा स्टार्स टॉप पांच में आने का भरसक प्रयास करेंगे।

22 वर्षीय सनसनी असलमजोन ओर्तिकोव चार रैंक के कोंगथोरानी सोर सोमाई का सामना करेंगे तो वहीं 20 वर्षीय अकिफ गुलुज़ादा की टक्कर #5 रैंक के जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी से होगी।

जीतने वाले स्टार्स रैंकिंग्स में प्रवेश पा सकते हैं।

#4 किसका अपराजित रिकॉर्ड कायम रहेगा?

किसी भी फाइटर का अपराजित रिकॉर्ड उसे खास बनाता है और बैंकॉक में ऐसे ही तीन एथलीट्स के रिकॉर्ड दांव पर होंगे।

पहले 22-0 के रिकॉर्ड के साथ ओर्तिकोव, कोंगथोरानी जैसे मजबूत प्रतिद्वंदी के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगाएंगे।

वहीं सांझार “टोरनेडो” जकिरोव 15-0 के बेहतरीन रिकॉर्ड के साथ उतरेंगे और उनकी टक्कर #5 रैंक के कंटेंडर हू “वुल्फ वॉरियर” योंग से होगी। इस मैच का विजेता वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने के काफी करीब हो जाएगा।

वहीं अंत में जापान के शोज़ो इसोजीमा 5-0 के बेदाग रिकॉर्ड के साथ प्रमोशनल डेब्यू करेंगे। लाइटवेट MMA मैच में उनकी टक्कर अर्जेंटीना के निकोलस “एल पाइसा” विगना से होगी।

#5 क्या ग्रैनज़ोटो फिर से आंद्रे को हरा पाएंगे?

फेदरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में प्रमोशन में डेब्यू करने जा रहे एडुआर्डो ग्रैनज़ोटो का सामना BJJ वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो आंद्रे से होगा।

इस साल IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप में ग्रैनज़ोटो ने गी नियमों के तहत आंद्रे को पराजित कर फैंस को चौंका दिया था।

इस बार मामला बिल्कुल अलग है। ये मुकाबला नो-गी और ONE के सबमिशन-केंद्रित खेल पर आधारित है, जहां जरा भी गलती मैच का परिणाम बदल सकती है।

ग्रैनज़ोटो के पास मौका है कि वो अपने आलोचकों को शांत कर सकें कि वो किसी भी परिस्थिति में जीत दर्ज कर सकते हैं। वहीं आंद्रे का प्रयास बदला लेने पर होगा।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty