ओकामी की अटाईडिस को चेतावनी: मैं उन्हें 15 मिनट के अंदर फिनिश करना चाहता हूं

Yushin Okami at ONE CENTURY DA 1278 768x511

युशिन “थंडर” ओकामी का मिडलवेट करियर शानदार रहा है और अब शुक्रवार, 14 जनवरी को वो एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर अपनी विरासत को आगे बढ़ाना चाहेंगे।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले ONE: HEAVY HITTERS के लीड कार्ड में जापानी आइकॉन का सामना लिएंड्रो “वुल्फ़” अटाईडिस से होगा और “थंडर” का मानना है कि ये जीत उनके टॉप पर पहुंचने के सफर की शुरुआत होती।

उन्होंने कहा, “मैं मिडलवेट डिविजन में वापस आ रहा हूं, जहां मैंने बहुत सफलता हासिल की है।”

“मेरी उम्र 40 साल है और मानता हूं कि अभी अपनी बेस्ट शेप में हूं। मेरे पास अनुभव, कंडीशनिंग और शारीरिक रूप से भी स्वस्थ हूं और मानता हूं कि ये सभी चीज़ें मुझे जीत दिला सकती हैं।”

ONE: CENTURY PART I में अगिलान “एलीगेटर” थानी के खिलाफ जीत के बाद ओकामी ने अपना ध्यान नई पीढ़ी के एथलीट्स को तैयार करने पर लगाया हुआ था।

वो रिटायरमेंट के करीब आ रहे हैं, लेकिन अपने शिष्यों को देख उनके अंदर भी दोबारा फाइटिंग का जुनून पैदा हो गया है।

उन्होंने कहा, “एक समय था जब मैं अपने फाइटिंग करियर को किनारे रख पूरा समय एक ट्रेनर के रूप में बिताना चाहता था। मगर उनके साथ ट्रेनिंग कर मेरे अंदर भी फाइटिंग का जुनून पैदा हुआ, जिसके लिए मैं अपने शिष्यों का धन्यवाद करता हूं।”

Yushin Okami defeats Agilan Thani at ONE CENTURY DC DUX_0685

नए स्किल सेट और अपने नेचुरल डिविजन में आकर “थंडर” का मानना है कि वो मिडलवेट डिविजन के टॉप एथलीट्स को हरा सकते हैं और उनके इस सफर की शुरुआत अटाईडिस के खिलाफ फाइट से हो रही है।

“वुल्फ़” ताकतवर हैं, शारीरिक रूप से तगड़े हैं, लेकिन बॉडी साइज़ की बात करें तो ओकामी को ब्राजीलियाई या डिविजन के अन्य एथलीट्स से कोई दिक्कत नहीं है।

उन्होंने बताया, “अगिलान थानी के खिलाफ फाइट में मुझे वेल्टरवेट और मिडलवेट डिविजन में अपनी कंडीशनिंग में फर्क महसूस हुआ।”

“मिडलवेट डिविजन में फाइट करना मुझे अच्छा लगता है क्योंकि यहां मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाता हूं। यहां प्रतिद्वंदियों का बॉडी साइज़ बड़ा होता है, लेकिन अगर मैं अच्छी मूवमेंट करते हुए ताकतवर मूव्स लगा पाया तो मुझे किसी से डरने की कोई जरूरत नहीं।

“यहां सब अच्छे से होता है, लेकिन अंत में बात आपके विरोधी पर नहीं बल्कि डिविजन पर निर्भर करती है, जहां मैं अपना बेस्ट दे पाता हूं।”



हालांकि फाइट करने के जुनून के कारण उन्होंने वापसी का फैसला लिया। दूसरी ओर, ओकामी का कहना है कि उनकी वापसी का एक और कारण भी है।

उन्होंने कहा, “जब मैंने मिडलवेट डिविजन में वापसी के बारे में सोचा तो मेरे मन में केवल आंग ला न संग के खिलाफ फाइट का ख्याल आया।”

“मैं उन्हें ONE में आने से पहले से जानता हूं और उनका बहुत सम्मान करता हूं। वो मिडलवेट और लाइट हेवीवेट डिविजन में चैंपियन रहे हैं। उनकी फाइट्स धमाकेदार रही हैं और उनके एशियाई होने पर मुझे गर्व है।”

फिर भी “थंडर” अपने अगले प्रतिद्वंदी अटाईडिस को कम नहीं आंकना चाहते, जिनके पास कई तरह की स्किल्स हैं। मगर ओकामी का मानना है कि उनका अनुभव उन्हें जीत दिलाएगा।

ओकामी ने कहा, “अटाईडिस काफी समय से ONE के टॉप स्टार्स में से एक बने हुए हैं और एक बेहतरीन मिडलवेट फाइटर हैं। उनकी स्किल्स शानदार हैं और जबरदस्त तरीके से अटैक करते हैं।”

“शारीरिक ताकत उनकी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ है। वो सही समय पर पूरी ताकत के साथ स्ट्राइक्स लगाते हैं। मगर जल्दबाजी करना उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। ऐसे कई मौके होते हैं जब उनपर आसानी से अटैक किया जा सकता है। उनके पास ताकत है, लेकिन अटैक करने और डिफेंड करने में भी वो जल्दबाजी दिखाते हैं।”

Yushin Okami defeats Agilan Thani at ONE CENTURY DC DUX_0563

ओकामी का रिकॉर्ड उन्हें इस डिविजन के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक साबित करता है। वहीं एक टॉप कंटेंडर के खिलाफ जीत उन्हें मिडलवेट डिविजन का बड़ा स्टार बना सकती है। संभव है कि ये जीत उन्हें पूर्व चैंपियन आंग ला न संग के खिलाफ फाइट हासिल करने के एक कदम करीब पहुंचा देगी।

इसके अलावा “थंडर” की नजरें ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल पर भी हैं और उनका मानना है कि 14 जनवरी को एक बड़ी जीत से वो डिविजन के मौजूदा चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर को सचेत कर देंगे।

ओकामी ने कहा, “अटाईडिस एक बेहतरीन फाइटर हैं इसलिए उनके खिलाफ जीत के बाद मुझे टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ फाइट की उम्मीद होगी।”

“मैं बढ़ती उम्र के कारण लंबे समय तक फाइट्स का इंतज़ार नहीं कर सकता। इसलिए अगर मैंने उन्हें हराया तो मुझे जल्द मिडलवेट टाइटल शॉट मिलने की उम्मीद होगी। मैं एक साल के अंदर बेल्ट को जीतना चाहता हूं।

“हम दोनों एक-दूसरे को नॉकआउट करने की कोशिश करेंगे या फिर सबमिशन से मैच समाप्त होगा। मैं उन्हें 15 मिनट के अंदर फिनिश करना चाहता हूं।”

ये भी पढ़ें: सायिद इज़ागखमेव की लाइटवेट डिविजन को चेतावनी: ‘सब तैयार रहना’

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34