3 बड़ी बातें जो हमें ONE: HEAVY HITTERS से पता चलीं

James Nakashima Saygid Izagakhmaev HEAVYHITTERS 1920X1280 19 1.jpg 1 768x512

शुक्रवार, 14 जनवरी को ONE: HEAVY HITTERS में हुए 8 धमाकेदार मैचों ने दिखा दिया है कि ONE का साल 2022 कैसा रहने वाला है।

फैंस को 6 शानदार फिनिश देखने को मिले और ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान ने अयाका मियूरा को 5 राउंड्स तक चले मैच में हराकर अपने टाइटल को डिफेंड किया।

सभी एथलीट्स ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की, लेकिन उनमें से कुछ का प्रदर्शन सबसे खास रहा। इसलिए आइए जानते हैं उन 3 बड़ी बातों के बारे में जो हमें ONE: HEAVY HITTERS के जरिए पता चलीं।

#1 तवनचाई ने शानदार जीत और नई शुरुआत

तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ने 2021 में अपने ONE डेब्यू में हेड किक लगाकर नॉकआउट से जीत दर्ज की थी। वहीं उनका दूसरा मैच बहुत करीबी रहा, जिसमें उन्हें विभाजित निर्णय से हार मिली।

ONE: HEAVY HITTERS में तवनचाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की लय वापस हासिल की। उन्होंने #1 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स को आसानी से हराकर दिखाया कि वो इस डिविजन के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक हैं।

इस मैच के बाद तवनचाई ने घोषणा की थी कि अब वो फेदरवेट डिविजन में जाएंगे, जहां उन्हें वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने की उम्मीद है।

तवनचाई ने सैमापेच के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट जीत से पूरे डिविजन को सावधान कर दिया है, खासतौर पर फेदरवेट मॉय थाई किंग पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी को।

#2 इज़ागखमेव उम्मीदों पर खरे उतरे

किसी एथलीट के लिए डेब्यू मैच में जीत दर्ज करना आसान नहीं होता, वहीं जब लोगों को आप से बहुत उम्मीदें हों तो दबाव दोगुना हो जाता है।

मगर सायिद इज़ागखमेव ने डेब्यू की चुनौती को आसानी से पार कर लिया है।

MMA लैजेंड खबीब नर्मागोमेदोव के साथी इज़ागखमेव ने लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जेम्स नाकाशीमा को सबमिशन से हराया और खास बात ये रही कि उन्होंने पूरी फाइट के दौरान धैर्य बनाए रखा।

प्रतिभा के धनी रूसी एथलीट ने पहले स्ट्राइकिंग की और उसके बाद अपने वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग गेम की मदद से बढ़त बनाई। अंत में उन्होंने हेड और आर्म ट्रायंगल चोक लगाकर दूसरे राउंड की शुरुआत में अपनी जीत सुनिश्चित की।

डेब्यू जीत के बाद इज़ागखमेव बहुत उत्साहित महसूस कर रहे थे इसलिए उन्होंने पोस्ट-फाइट इंटरव्यू में शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी और एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ के रूप में 2 लैजेंड्स को चैलेंज किया।

ये स्पष्ट है कि इज़ागखमेव इस खेल में नई ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं और डेब्यू मैच में धमाकेदार जीत से उन्होंने पूरे लाइटवेट डिविजन को सावधान कर दिया है।

#3 सुपरगर्ल vs वंडरीएवा रीमैच होना चाहिए

सुपरगर्ल और एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा के बीच स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में बहुत कांटेदार टक्कर देखने को मिली, जिसके कारण काफी लोग दोनों के रीमैच की मांग कर रहे हैं।

भविष्य में उनका रीमैच होने की संभावनाएं काफी हद तक बढ़ गई हैं।

सुपरगर्ल की इस विभाजित निर्णय से जीत के बाद ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने “बार्बी” को 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस दिया। वो मैच के परिणाम से खुश नहीं थे इसलिए उन्होंने रीमैच होने के पुख्ता संकेत भी दिए हैं।

दोनों का रीमैच जरूर पहले से भी धमाकेदार साबित होगा।

युवा सनसनी सुपरगर्ल दिखाना चाहेंगी कि ONE: HEAVY HITTERS में उन्हें कड़ी मेहनत के कारण जीत मिली है। वहीं बेलारूसी एथलीट इस फाइट में अपनी गलतियों में सुधार कर पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी।

ये भी पढ़ें: ONE: HEAVY HITTERS – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty