तवनचाई ने अपने डेब्यू मैच में क्लेंसी पर शानदार जीत दर्ज की

Tawanchai PK Saenchai Muaythaigym Sean Clancy ONE DANGAL 1920X1280 24 768x512

तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ने अपने ONE Super Series मॉय थाई डेब्यू मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया, उनका डिफेंस शानदार रहा और अटैक करने का तरीका उससे भी बढ़िया।

ONE: DANGAL के को-मेन इवेंट मैच में थाई स्टार ने WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन शॉन “क्लबर” क्लेंसी को तीसरे राउंड में नॉकआउट कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्राप्त की है।

Tawanchai PK Saenchai Muaythaigym Sean Clancy ONE DANGAL 1920X1280 5.jpg

इस बेंटमवेट बाउट की शुरुआत दोनों ओर से बॉडी किक्स लगने के साथ हुई। क्लेंसी के शॉट्स कम प्रभावशाली हो रहे थे, लेकिन तवनचाई अपने आयरिश प्रतिद्वंदी की बॉडी को निरंतर क्षति पहुंचा रहे थे।

पहले राउंड में आधा समय बीत जाने के बाद तवनचाई ने राइट अपरकट-लेफ्ट स्ट्रेट कॉम्बिनेशन लगाया, जिसके बाद “क्लबर” के लिए 8-काउंट भी शुरू हुए। मैच दोबारा शुरू हुआ, लेकिन दूसरी ओर थाई स्टार ने लगातार स्टांस में बदलाव कर अपने विरोधी को खतरनाक लेफ्ट किक लगाई और उसके तुरंत बाद उसी जगह लेफ्ट एल्बो भी लगाई।

लेफ्ट एल्बोज़ का ही प्रभाव था, जिसने पहले राउंड में तवनचाई को शानदार बढ़त दिलाई, दूसरी ओर “क्लबर” को निरंतर प्रभावशाली स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ रहा था। वहीं थाई एथलीट के चेहरे पर अभी कोई शिकन नहीं थी।

Tawanchai PK Saenchai Muaythaigym Sean Clancy ONE DANGAL 1920X1280 9.jpg

क्लेंसी ने दूसरे राउंड में आक्रामक शुरुआत की, अपने प्रतिद्वंदी से दूरी को कम करने की कोशिश की। मगर थाई स्टार उनकी रणनीति को पहले ही भांप चुके थे, इसलिए वो क्लेंसी को खुद से दूर रखने में भी सफल रहे।

तवनचाई ने 2 और 3–पीस कॉम्बिनेशन, उसके बाद हेड और बॉडी किक्स लगाते हुए आयरिश स्टार को खूब क्षति पहुंचाई। “क्लबर” अपने विरोधी के करीब भी नहीं आ पा रहे थे और अगर पास आए होते तो PK.Saenchai Muaythaigym का खतरनाक अटैक उनका पहले ही इंतज़ार कर रहा होता।

दोनों बेंटमवेट स्टार्स के बीच क्लिंच गेम भी देखा गया, लेकिन कुछ देर बाद ही तवनचाई ने अपनी चिन को क्लेंसी के कंधे पर टिकाया और रेफरी को दखल देने को मजबूर किया।

थाई स्टार दूर रहकर बढ़त बनाने में सफल हो रहे थे और दूसरे राउंड में आखिरी समय तक उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पर लेफ्ट किक्स से अटैक करना जारी रखा।

Tawanchai PK Saenchai Muaythaigym Sean Clancy ONE DANGAL 1920X1280 18.jpg

तीसरे राउंड की शुरुआत में क्लेंसी ने राइट किक लगाई, लेकिन उसके जवाब में उन्हें तवनचाई के लेफ्ट हैंड का प्रभाव झेलना पड़ा। उसके बाद थाई स्टार ने अपने विरोधी को अटैक करने का मौका नहीं दिया, मगर दमदार अटैक को झेलते हुए भी आयरिश एथलीट ने आगे आना नहीं छोड़ा।

इसी फ्रंटफुट पर रहने की रणनीति के कारण PK.Saenchai Muaythaigym के स्टार को बैकफुट पर जाने को मजबूर किया। “क्लबर” राइट हैंड्स को बहुत खतरनाक तरीके से लगा रहे थे, लेकिन उनके शॉट्स लैंड नहीं हो पा रहे थे।

क्लेंसी बढ़त बनाने के करीब पहुंच रहे थे, लेकिन इस बीच तवनचाई की लेफ्ट हाई किक WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन की चिन पर जाकर लैंड हुई। इसके प्रभाव से आयरिश स्टार नीचे जा गिरे और अगले ही पल रेफरी ने तीसरे राउंड में 35 सेकंड बाद मैच समाप्ति की घोषणा की।

Tawanchai PK Saenchai Muaythaigym Sean Clancy ONE DANGAL 1920X1280 25.jpg

इस नॉकआउट जीत से तवनचाई का रिकॉर्ड 125-30 का हो गया है और बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के अन्य स्टार्स को सावधान कर दिया है। इसी डिविजन में उनके पुराने प्रतिद्वंदी और #3 रैंक के कंटेंडर “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई और ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: DANGAL – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, वेरा vs भुल्लर

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.