3 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 7: Lineker Vs. Andrade II से पता चलीं

Tawanchai PK Saenchai Jamal Yusupov ONE Fight Night 7 1920X1280 43 768x512

बीते शनिवार, 25 फरवरी को ONE Fight Night 7: Lineker vs. Andrade II में फैंस को एक बार फिर धमाकेदार एक्शन देखने को मिला।

यूएस प्राइमटाइम पर प्रसारित हुए इवेंट में फैंस ने लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में खतरनाक और जबरदस्त एक्शन और भावनाओं से भरे मैचों को खूब इंजॉय किया।

इवेंट में 4 मार्शल आर्ट्स के मुकाबले हुए, जिनमें एक नया चैंपियन, एक शानदार वर्ल्ड टाइटल डिफेंस और कई एथलीट्स महत्वपूर्ण जीत दर्ज करते हुए अपने करियर में आगे बढ़े।

यहां आप जान सकते हैं उन 3 चीज़ों के बारे में, जो हमें ONE Fight Night 7 से पता चलीं।

एंड्राडे और तवनचाई को रोक पाना मुश्किल

ब्राजीलियाई स्टार फैब्रिसियो एंड्राडे को काफी समय से बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल का असली हकदार माना जा रहा था और अब उन्होंने जॉन लिनेकर को तकनीकी नॉकआउट से हराकर साबित किया है कि वो ही असली चैंपियन हैं।

को-मेन इवेंट में थाई सुपरस्टार तवनचाई पीके साइन्चाई ने जमाल युसुपोव के खिलाफ अपने ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड कर अपनी विरासत को आगे बढ़ाया।

ONE में आने के बाद एंड्राडे अपराजित रहे हैं और उनका रिकॉर्ड अब 6-0 हो गया है। उन्होंने लिनेकर को पहली भिड़ंत में भी डोमिनेट किया था, लेकिन वो मुकाबला नो-कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ। अब उन्होंने उसी शानदार लय को जारी रखते हुए 4 राउंड्स तक “हैंड्स ऑफ स्टोन” को क्षति पहुंचाते हुए बड़ी जीत दर्ज की।

दूसरी ओर, तवनचाई ने अपने टर्किश प्रतिद्वंदी को तकनीकी नॉकआउट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। उनकी खतरनाक स्ट्राइक के कारण युसुपोव लड़खड़ाने लगे थे और ये मैच केवल 49 सेकंड तक चल पाया।

दोनों मैचों में युवा मार्शल आर्टिस्ट्स ने शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीता।

मगर 25 वर्षीय एंड्राडे और 23 साल के तवनचाई अभी इस खेल को डोमिनेट कर रहे हैं और उन्हें फ्यूचर सुपरस्टार्स के रूप में भी देखा जा रहा है।

वो अभी खुद में बहुत सुधार कर सकते हैं इसलिए भविष्य में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उनका डिविजन पर वर्चस्व कायम करना लोगों के मन में ये सवाल खड़ा कर रहा है कि उनके टाइटल रन का अंत कौन कर सकता है?

अगर ONE Fight Night 7 के प्रदर्शन को आधार माना जाए तो अभी उन्हें हरा पाना अभी काफी मुश्किल है।

डैनी किंगड का ग्रैपलिंग गेम खतरनाक है

शायद डैनी किंगड को कोई ये बताना भूल गया था कि उनका एको रोनी सपुत्रा के साथ स्ट्राइकर vs. ग्रैपलर मैच है क्योंकि इस मुकाबले में उनकी ग्रैपलिंग कमाल की रही।

फिलीपीनो स्टार ने कई बार के इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन को टेकडाउन करते हुए सुर्खियां बटोरी हैं। सपुत्रा के नीचे गिरने की आवाज लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में गूंज उठी और इस जीत के साथ उन्होंने पूरे डिविजन को सावधान कर दिया है।

किंगड सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल करने के बाद भी अपनी ग्रैपलिंग में सुधार करना जारी रखेंगे और वर्ल्ड चैंपियन बनने की चाह में रैंकिंग्स में तीसरे स्थान को भी सुरक्षित रखना चाहेंगे।

इस चौंकाने वाली जीत से Team Lakay के स्टार ने दिखाया है कि पिछले मैच की तुलना में उन्होंने अपने रेसलिंग गेम में बहुत सुधार कर लिया है।

उनके द्वारा अपने MMA गेम पर की गई मेहनत रंग लाई है और 27 वर्षीय एथलीट भविष्य में दोबारा चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने की तैयारी में हैं।

केड रुओटोलो की चुनौती के लिए तैयार हैं टॉमी लेंगाकर

टॉमी लेंगाकर ने ONE Fight Night 7 में एक ही लक्ष्य के साथ एंट्री ली थी कि वो ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो को अगले चैलेंजर बनना चाहते हैं।

नॉर्वे के BJJ स्टार ने केवल 2 मिनट 58 सेकंड में जीत दर्ज कर डिविजन के चैंपियन को सावधान कर दिया है।

उनके प्रतिद्वंदी ऊअली कुरझेव को शुरुआत से दबाव झेलना पड़ा। जैसे ही फाइट ग्राउंड पर गई, तभी लेंगाकर ने हील हुक लगाकर इतना दबाव बनाया कि रूसी एथलीट को मजबूरन टैप आउट करना पड़ा।

मिच चिल्सन को दिए पोस्ट-फाइट इंटरव्यू में लेंगाकर ने माइक लेकर मौजूदा चैंपियन को ललकारा। इस धमाकेदार जीत के लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला है।

अब ONE में 2 बड़ी जीत दर्ज कर चुके लेंगाकर यूरोप के टॉप सबमिशन ग्रैपलर्स में से एक रहे हैं और अब वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

चूंकि रुओटोलो ने भी इस मैच की इच्छा जताई है इसलिए संभव ही ये मुकाबला 2023 में हो सकता है।

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114