जॉन लिनेकर-फैब्रिसियो एंड्राडे मैच नो-कॉन्टेस्ट करार दिया गया, ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल अभी है वेकेंट

John Lineker Fabricio Andrade ONE on Prime Video 3 1920X1280 13 768x512

पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर और #2 रैंक के कंटेंडर फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे के चैंपियनशिप मैच का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन इस मैच का अंत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुआ।

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 21 अक्टूबर (भारत में शनिवार, 22 अक्टूबर) को ONE Fight Night 3 में ब्राजीलियाई स्ट्राइकर्स की भिड़ंत हुई। करीब ढ़ाई राउंड्स तक क्राउड ने इस फाइट को इंजॉय किया, जहां दोनों ओर से बहुत खतरनाक मूव्स लगते देखे गए।

मगर उस समय मैच को रोक दिया गया, जब गलती से लगे लो ब्लो के कारण लिनेकर फाइट को जारी नहीं रख पाए। इसके चलते बाउट को नो-कॉन्टेस्ट करार दिया गया इसलिए ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल अभी भी वेकेंट (खाली) है।

इस मैच में एंड्राडे को बहुत शानदार शुरुआत मिली थी। 25 वर्षीय स्टार दूर रहकर कद में छोटे अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचा पा रहे थे।

“वंडर बॉय” ने जैब-स्ट्रेट कॉम्बो लगाया, जिसके प्रभाव से लिनेकर लड़खड़ाने लगे थे, मगर पूर्व चैंपियन ने जबरदस्त वापसी करते हुए टेकडाउन स्कोर किया और उसके बाद दमदार ग्राउंड-एंड-पाउंड स्ट्राइक्स लगाते हुए अच्छी लय प्राप्त की।

दूसरे राउंड में भी उसी तरह का एक्शन देखने को मिला, जहां एंड्राडे आसानी से “हैंड्स ऑफ स्टोन” पर जैब और स्ट्रेट लेफ्ट लगा पा रहे थे। लिनेकर पर इन स्ट्राइक्स का प्रभाव नजर आने लगा था, जिनकी दाईं आंख सूज गई थी।

इस बीच पूर्व बेंटमवेट किंग ने आगे आकर एक और टेकडाउन स्कोर किया, लेकिन “वंडर बॉय” तुरंत खड़े हो गए। एंड्राडे को कई दमदार लेफ्ट हुक्स का प्रभाव झेलना पड़ा और ऐसा लगने लगा था जैसे लिनेकर मैच का रुख पलटने में सफल हो रहे हैं।

मगर आगे जो हुआ, उससे शायद कोई भी MMA फाइटर उबर नहीं पाता।

एंड्राडे ने तीसरे राउंड में भी लिनेकर को क्षति पहुंचाने के मौके तलाशे। उन्होंने “हैंड्स ऑफ स्टोन” की चोटिल आंख को निशाना बनाते हुए जैब और स्ट्रेट लेफ्ट्स लगाने जारी रखे, लेकिन 32 वर्षीय एथलीट ने भी हुक्स लगाकर अपने हमवतन एथलीट को झकझोरना चाहा।

ऐसा प्रतीत होने लगा था जैसे पूर्व बेंटमवेट किंग बढ़त बना रहे हैं, तभी “वंडर बॉय” ने अपने विरोधी के मिडसेक्शन पर शानदार नी स्ट्राइक लगाई।

जैसे ही एंड्राडे ने लिनेकर को मुश्किल में पाया, तभी उन्होंने फाइट को फिनिश करने की कोशिश की। वो कुछ पंच लगाने के बाद नी स्ट्राइक लगाने के लिए आगे आए।

दुर्भाग्यवश, वो नी स्ट्राइक पेट के निचले हिस्से के बजाय ज्यादा नीचे जा लगी, जिसके बाद लिनेकर दर्द से कराहते हुए नजर आए और तीसरे राउंड में 2:45 मिनट पर नीचे गिर गए।

अनजाने में लगे इस अवैध मूव के बाद लिनेकर को रिकवर करने के लिए 5 मिनट दिए गए, लेकिन वो फाइट को जारी रखने में असमर्थ दिखाई दिए इसलिए मैच को नो-कॉन्टेस्ट करार दिया गया।

ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल अभी वेकेंट है क्योकि लिनेकर अपने वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के लिए 145-पाउंड वजन को बनाए रखने में सफल नहीं रहे थे।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.