ONE Fight Night 38: Andrade Vs. Baatarkhuu – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

AndradeBaatarkhuu

ONE Championship साल 2025 के यूएस प्राइमटाइम इवेंट कैलेंडर का शानदार समापन करने के लिए तैयार है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शनिवार, 6 दिसंबर को ONE Fight Night 38: Andrade vs. Baatarkhuu का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें दो धमाकेदार वर्ल्ड टाइटल मैच होंगे।

मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे अपने खिताब को “Physical: Asia” शो के स्टार “द टॉर्मेंटर” एंख-ओर्गिल बाटरखू के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

को-मेन इवेंट में डिओगो “बेबी शार्क” रीस का सामना दाइकी योनेकुरा से वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।

कार्ड में इसके अतिरिक्त ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन फेटजीजा, नौ बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन मार्सेलो गार्सिया, ऑस्ट्रेलियाई ग्रैपलिंग दिग्गज लाक्लैन जाइल्स आदि देखने को मिलेंगे।

आप सभी सबमिशन ग्रैपलिंग, MMA और मॉय थाई मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
एंख-ओर्गिल “द टॉर्मेंटर” बाटरखू ने फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - चौथे राउंड के 1:33 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
अलिफ सोर डेचापैन ने रमादान “द स्कॉर्पियन” ओन्दाश को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
डिओगो “बेबी शार्क” रीस ने दाइकी योनेकुरा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
“द क्वीन” फेटजीजा लुक्जाओपोरोंगटॉम ने मार्टिना डॉमिन्कज़ैक को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:46 मिनट में
लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
लाक्लैन जाइल्स ने मार्सेलो “मार्सेलिन्यो” गार्सिया को सबमिशन (नी बार) से हराया - पहले राउंड के 7:03 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
दिमित्री “द साइलेंट असासिन” कोवटन ने शिंजी सुज़ुकी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
अवाज़बेक “निंज्‍या” खोलमिर्ज़ाएव ने जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 4:53 मिनट में

न्यूज़ में और

Suablack Tor Pran49 finishes Stephen Irvine with an elbow at ONE Fight Night 45 17
Muay Thai fighter Luke Lessei kicks Mohamed Younes Rabah
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Luke Lessei Cody Jerome ONE Fight Night 27 51
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Grappling star Helena Crevar celebrates her debut victory at ONE Fight Night 39.
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Kiamran Nabati and Nontachai
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Jaradchai Maxjandee punches Othman Rhouni at ONE Friday Fights 161
Joshua Pacio celebrates his ONE World Title victory over Mansur Malachiev at The Inner Circle 21