फैब्रिसियो एंड्राडे Vs. एंख-ओर्गिल बाटरखू: ONE Fight Night 38 के बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत की 4 कुंजी

fabatar

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सबसे घातक फिनिशर्स में से एक का सामना एक दमदार फाइटर से होगा, जब ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे अपने खिताब को मंगोलियाई वॉरियर एंख-ओर्गिल बाटरखू के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

इन दोनों की टक्कर शनिवार, 6 दिसंबर को लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 38 के मेन इवेंट में होगी, जो कि साल का आखिरी यूएस प्राइमटाइम इवेंट होगा।

“वंडर बॉय” की जबरदस्त स्ट्राइकिंग का सामना मंगोलियाई चैलेंजर के दम घोंटने वाले ग्रैपलिंग गेम में से होता दिखेगा।

आइए मुकाबले से पहले जानते हैं कि इस मैच में जीत किस तरीके से निकलकर सामने आ सकती है।

#1 एंड्राडे के दर्दनाक बॉडी शॉट्स

फैब्रिसियो एंड्राडे ने बॉडी शॉट्स के दम पर बहुत सफलता हासिल की है।

ब्राजीलियाई सुपरस्टार ने पूर्व ONE बेंटमेवट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल को एक नहीं बल्कि दो बार लिवर शॉट्स के जरिए ढेर किया। उनका हालिया फिनिश ONE 170 के दौरान मात्र 42 सेकंड में आया था।

Evolve MMA और Tiger Muay Thai के प्रतिनिध ने जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव को इसी तरह फरवरी 2022 में हुए ONE: Full Circle में चित किया था।

एंड्राडे के बॉडी शॉट्स एंख-ओर्गिल बाटरखू के प्रेशर बनाने वाले स्टाइल के लिए खतरा हो सकते हैं। वो अपने विरोधी की गति को धीमा कर फिनिश तलाश कर सकते हैं।

#2 बाटरखू का ग्रैपलिंग गेम

एंख-ओर्गिल बाटरखू ने ONE Championship में 6-1 का शानदार रिकॉर्ड बनाया और इस काम में उनकी मदद ग्रैपलिंग ने की।

मंगोलियाई धुरंधर रेसलिंग के दम पर विरोधियों का दम निकाल देते हैं। वो दबाव बनाते हुए टॉप पोजिशन हासिल करते हुए सबमिशन लगाने के प्रयास में जुट जाते हैं।

उनका सिग्नेचर किमुरा लॉक प्रतिद्वंदियों की नींद उड़ा देता हैं। उन्होंने झानलो मार्क “द मशीन” सांगियाओ और ऐरन “टॉमी गन” कनार्टे को इसी तरह हराया था।

अगर किमुरा से बात न बने तो भी उनके पास काफी दाव-पेंच हैं। उन्होंने पिछले साल ONE Fight Night 24 में कार्लो बुमिना-अंग को आखिरी सेकंड में आर्म-ट्रायंगल से पराजित किया था।

#3 एंड्राडे द्वारा सही और अच्छी दूरी बनाकर रखना

फैब्रिसियो एंड्राडे में कहीं से भी फाइट का नियंत्रण बनाकर रखने की बेहद खास कला है।

28 वर्षीय सुपरस्टार अपनी लंबाई और दूरी का बखूबी इस्तेमाल करते हैं। उनके जैब और लो किक्स दूरी से प्रतिद्वंदियों पर चोट पहुंचाती है और पुश किक्स व टेकडाउन डिफेंस भी काफी कारगर है।

जब उनके प्रतिद्वंदी करीब आने का प्रयास करते हैं तो घातक नी अटैक और एल्बोज़ के दम पर उन्हें सोचने पर मजबूर कर देते हैं।

वहीं बाटरखू को करीब आकर फाइट करना पसंद है। अगर “वंडर बॉय” सही से दूरी पर नियंत्रण रख पाए तो बाटरखू के लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो जाएगा।

#4 बाटरखू का शानदार स्टैमिना

एंख-ओर्गिल बाटरखू के पास जबरदस्त ताकत के साथ-साथ अंतहीन स्टैमिना है, जिससे वो लंबी फाइट्स लड़ सकते हैं।

36 वर्षीय Physical: Asia शो में इसी के दम पर फैन फेवरेट बन गए थे। ये तेज गति उनके खेल में साफ झलकती है। बाटरखू लगातार आगे बढ़ते हुए स्ट्राइक्स खा सकते हैं और विरोधियों पर वार के बाद वार कर ढीला कर देते हैं।

उन्होंने सांगियाओ के नॉकडाउन से खुद को उबारा था, अगर उनकी जगह कोई और होता तो शायद हार गया होता।

बाटरखू की मजबूत ठोड़ी और स्टैमिना उन्हें किसी भी प्रतिद्वंदी के लिए बड़ी चुनौती बनाता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48