एनातोली मालिकिन ने किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के प्रयास के लिए फैब्रिसियो एंड्राडे की प्रशंसा की

Jonathan Haggerty Fabricio Andrade ONE Fight Night 16 55 scaled

ONE हेवीवेट और लाइट हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन को अपने Tiger Muay Thai टीम के साथी और ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे पर गर्व है।

पिछले शनिवार, 4 नवंबर को ONE Fight Night 16 के मेन इवेंट में एंड्राडे ने अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर वेकेंट (रिक्त) बेंटमवेट किकबॉक्सिंग ताज के लिए ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी का सामना किया।

ये धमाकेदार वर्ल्ड चैंपियन vs. वर्ल्ड चैंपियन मुकाबला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुआ था और निस्संदेह मालिकिन की नजरें इस मैच पर टिकी थीं।

एक तीव्र और तगड़े पहले राउंड के बाद एंड्राडे एक खतरनाक आक्रामक हमले का शिकार बने, जब हैगर्टी ने दूसरे राउंड में लगभग दो मिनट में नॉकआउट के जरिए मैच खत्म कर दिया।

वो हार दुखद थी, लेकिन मालिकिन ने “वंडर बॉय” को तुरंत श्रेय दिया क्योंकि उन्होंने वर्षों से प्रोफेशनल किकबॉक्सिंग में प्रतिस्पर्धा नहीं की थी और वो दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट्स में से एक के खिलाफ खड़े थे।

रूसी एथलीट ने onefc.com को बताया:

“(एंड्राडे) ने साहस दिखाया। वो बस MMA में रह सकते थे, अपनी बेल्ट का बचाव कर सकते थे और उन्हें जोखिम लेने की जरूरत नहीं थी। लेकिन उन्होंने जोखिम उठाया, अच्छा प्रदर्शन दिया। बहुत सारे लोगों ने वो फाइट देखी।”

दरअसल, ONE में अपने अपराजित MMA रिकॉर्ड और पांच शानदार फिनिश के साथ एंड्राडे ने खुद को खेल के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में स्थापित किया है।

किकबॉक्सिंग में गोल्ड बेल्ट के लिए हैगर्टी से मुकाबला करते हुए ब्राजीलियाई स्टार ने न केवल जोखिम उठाया बल्कि खुद को एक बड़े मुकाबले में भाग लेने के लिए भी तैयार किया, जिसने दुनिया भर के कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस का ध्यान आकर्षित किया।

इस मैच को संभव बनाने के लिए मालिकिन ONE के आभारी हैं और उन्हें विश्वास है कि उनका साथी जल्द ही टॉप फॉर्म में लौट आएगा:

“इस तरह की सुपर फाइट्स के लिए ONE को धन्यवाद। संगठन उन्हें एक साथ लाता है और हम इन मुकाबलों को टीवी पर बड़े चाव से देखते हैं तो चलिए आगे बढ़ते हैं। ये कोई बड़ी बात नहीं है। जल्द ही फैब्रिसियो खुद को फिर से नंबर एक साबित करेंगे।”

मालिकिन का कहना है कि लंबे ट्रेनिंग कैंप ने शायद एंड्राडे को प्रभावित किया होगा

एनातोली मालिकिन, फैब्रिसियो एंड्राडे के ONE Fight Night 16 ट्रेनिंग कैंप के दौरान Tiger Muay Thai में मौजूद थे इसलिए उन्हें पता है कि 26 वर्षीय नॉकआउट आर्टिस्ट ने जोनाथन हैगर्टी के खिलाफ अपने वर्ल्ड टाइटल मुकाबले के लिए कड़ी मेहनत की थी।

लेकिन “वंडर बॉय” के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद ये फाइट उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई।

जैसा कि मालिकिन ने बाद में बताया, एक गलती के कारण दूसरी गलती हुई और अंततः हैगर्टी की ओर से स्ट्राइक्स की बरसात ने मैच को फिनिश कर दिया:

“फैब्रिसियो के लिए क्या गलत हुआ? ये एक फाइट है और वो एक पंच चूक गए और उसके बाद चीजें योजना के अनुसार नहीं हुईं। वो अन्य मुक्के भी चूकने लगे और रेफरी ने फाइट रोक दी।

“जहां तक ​​ट्रेनिंग कैंप की बात है, फैब्रिसियो हर दिन प्रशिक्षण ले रहे थे, कभी-कभी दिन में दो-तीन बार। वो अच्छी स्थिति में फाइट में कदम रख रहे थे और वो अच्छी तरह से रिकवर भी हो रहे थे।”

मालिकिन को पता है कि ब्राजीलियाई एथलीट के पास स्ट्राइकिंग के उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का कौशल और दृढ़ संकल्प है, लेकिन उनका मानना ​​है कि लंबे ट्रेनिंग कैंप की वजह से शायद वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

हैगर्टी के साथ मुकाबले को पहले दो बार स्थगित किया गया था, एंड्राडे ने तैयारी में लगभग आधा साल बिताया और दिन-ब-दिन अपने शरीर को चरम सीमा तक पहुंचा दिया।

2-डिविजन MMA किंग ने कहा:

“केवल एक चीज जो उन्हें प्रभावित कर सकती थी, वो थी लंबा ट्रेनिंग कैंप। फैब्रिसियो को वास्तव में कोई आराम नहीं मिला। वो पांच से छह महीने तक ट्रेनिंग में थे और उस लंबे प्रशिक्षण से उन्हें थोड़ी परेशानी हुई होगी। मुझे लगता है कि यही एकमात्र चीज है जो इस फाइट को प्रभावित कर सकती थी।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)