2023 की सर्वश्रेष्ठ MMA फाइट: फैब्रिसियो एंड्राडे और जॉन लिनेकर के बीच जबरदस्त रीमैच

Fabricio Andrade throws a knee on John Lineker at ONE Fight Night 7

पहला मैच बेनतीजा रहने के बाद फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे और जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर का सामना वेकेंट (रिक्त) ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए फरवरी 2023 में ONE Fight Night 7 में हुआ।

जिस तरह की टक्कर पहले मैच में देखने को मिली, उससे फैंस को रीमैच में कुछ वैसी ही उम्मीद थी।

दोनों ही ब्राजीलियाई स्टार्स ने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने बैंकॉक में हुए इवेंट के पहले चार राउंड में जबरदस्त वार-पलटवार किए और पांचवें राउंड से पहले लिनेकर दाईं आंख के ऊपर लगे कट के कारण फाइट को जारी नहीं रख पाए। 20 मिनट तक चले इस जबरदस्त एक्शन को 2023 की सर्वश्रेष्ठ MMA फाइट चुना गया है।

पहले राउंड में दोनों ही फाइटर्स ने एक दूसरे पर जमकर अटैक किया।

“हैंड्स ऑफ स्टोन” के हाथों लगे एक तगड़े लेफ्ट हुक की वजह से एंड्राडे के कदम लड़खड़ा गए। उसके बाद एंड्राडे ने अंतिम क्षणों में अपने विरोधी को खूब चोट पहुंचाई।

ऐसा प्रतीत हो रहा था कि घंटी ने उन्हें बचा लिया, लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने जबरदस्त पंचों और लो किक्स के जरिए प्रतिद्वंदी पर वार किए। वहीं “वंडर बॉय” ने स्ट्रेट शॉट्स और नीज़ का सहारा लिया।

इसी बेहतरीन अटैक का सिलसिला तीसरे राउंड में भी जारी रहा। लिनेकर जब भी एंड्राडे के पास आते तो उन्हें शरीर पर घुटनों के वार झेलने पड़े।

हालांकि, पूर्व डिविजनल चैंपियन के हुक्स और राइट काउंटर पंचों ने एंड्राडे को पूरी तरह पकड़ बनाने नहीं दिया। मुकाबला चैंपियनशिप राउंड्स में पहुंचा और दोनों पर तीन राउंड तक हुए एक्शन का प्रभाव साफ देखा जा सकता था।

26 वर्षीय एंड्राडे ने अपने जोश का फायदा उठाया और विरोधी को क्षति पहुंचाई। 33 वर्षीय फाइटर की आंख के ऊपर कट लगा और सूजन आ गई थी।

चोट लगने के बाद लिनेकर पांचवें राउंड के लिए नहीं आ पाए और “वंडर बॉय” को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से विजेता घोषित किया गया और वो नए ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बने।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19