तवनचाई ने केवल 49 सेकंड में जमाल युसुपोव को फिनिश कर ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल डिफेंड किया

Tawanchai PK Saenchai throws a right high kick on Jamal Yusupov

तवनचाई पीके साइन्चाई ने इस शनिवार अपने ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया, लेकिन उनकी ये जीत इसलिए अधिक खास रही क्योंकि उन्होंने लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपने घरेलू फैंस के सामने अपने टाइटल को डिफेंड किया है।

ONE Fight Night 7 के को-मेन इवेंट में थाई सुपरस्टार ने #2 रैंक के कंटेंडर जमाल युसुपोव को उसी एरीना में पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया, जहां फाइट कर उन्होंने अपने करियर में पहचान हासिल की थी।

तवनचाई शुरुआत से युसुपोव की पंचिंग रेंज से दूर रहे और इस दौरान मूवमेंट करते हुए पुश किक्स लगा रहे थे। जब टर्किश स्टार ने आगे आने की कोशिश की, तभी PK Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि ने अपने प्रतिद्वंदी की जांघ पर खतरनाक लो किक्स लगाईं।

उन्हें अपने चैलेंजर को हराने के लिए केवल 3 लो किक्स की जरूरत पड़ी। उनकी आखिरी लो किक के प्रभाव से युसुपोव को काफी क्षति पहुंची, जिसके कारण रेफरी ने 49 सेकंड के समय पर मैच को समाप्त घोषित किया।

Tawanchai PK Saenchai knocks out Jamal Yusupov with a leg kick

इस जीत ने तवनचाई के शानदार स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड को 129-31-2 पर पहुंचा दिया है। वो अब भी फेदरवेट मॉय थाई किंग बने हुए हैं और इस जीत के लिए ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी दिया।

मिच चिल्सन को दिए पोस्ट फाइट इंटरव्यू में तवनचाई ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं और इस लम्हे को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।”

Tawanchai PK Saenchai beats Jamal Yusupov to retain his ONE Featherweight Muay Thai World Title belt

न्यूज़ में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47