ONE Fight Night 7 की जंग के बाद लिनेकर ने की एंड्राडे की तारीफ – ‘मेरे करियर के सबसे कठिन प्रतिद्वंदी’

John Lineker Fabricio Andrade ONE Fight Night 7 1920X1280 89 768x512

पूर्व बेंटमवेट MMA किंग जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर भले पिछले शनिवार को ONE Fight Night 7: Lineker vs. Andrade II के मेन इवेंट में हमवतन प्रतिद्वंदी फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे के खिलाफ जीत ना पाए हों, लेकिन इस हार को वो सम्मानजक रूप से देखते हैं।

वेकेंट (रिक्त) ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए ब्राज़ील के नॉकआउट फाइटर्स के बीच 4 राउंड तक बाउट चली थी। ऐसे में “हैंड्स ऑफ स्टोन” आंख के ऊपर बुरी तरह से कट लगने के बाद आखिरी राउंड में अपने विरोधी से बाउट करने में असमर्थ नज़र आए थे।

भले ही वो फिर से खिताब पाने के दावे को पूरा करने में सफल ना हुए हों, लेकिन लिनेकर अपने प्रदर्शन से संतुष्ट जरूर हैं। वो इसे हाल ही की सबसे रोमांचक वर्ल्ड टाइटल बाउट्स में से एक के रूप में देखकर प्रसन्न हैं।

32 साल के एथलीट ने कहाः

दुर्भाग्य से मैं खिताब फिर से नहीं जीत सका, लेकिन मुझे खुद पर गर्व है। मैंने इस बाउट में अपना सबकुछ लगा दिया था। फैब्रिसियो बहुत ताकतवर हैं। उन्होंने ऐसे हमले सहे, जो अन्य एथलीट्स नहीं सह सकते।”

असल में मेन इवेंट का ये मुकाबला ऐसा था, जो किसी भी ओर जा सकता था।

शुरुआती राउंड में लिनेकर ने अपने प्रतिद्वंदी को कई जोरदार पंच से चोट पहुंचाई। फिर “वंडर बॉय” ने वापसी की और जल्द ही हमवतन विरोधी को अपने हमलों से बुरी तरह पस्त कर दिया।

आखिर में एंड्राडे की दृढ़ता और निडरता ने उन्हें 26 पाउंड वाली सोने की बेल्ट दिलवाई। साथ ही उन्हें लिनेकर की ओर से ढेर सारी तारीफें भी मिलीं।

“हैंड्स ऑफ स्टोन” ने कहाः

“मैंने जितने हो सकते थे, उतने जोरदार, नॉकआउट पंच उन्हें लगाए। वो उससे थोड़ा-बहुत डगमगाए भी। फिर भी मेरे हमलों को झेलने की उनकी सहनशक्ति देखकर मैं हैरान था। फैब्रिसियो एक मजबूत फाइटर हैं। मुझे लगता है कि हमने तब तक बाउट की, जब तक हम दोनों में से कोई हारकर गिर नहीं गया।

“वो एक ऐसे एथलीट हैं, जो हार नहीं मानते। मैं भी बिल्कुल वैसा ही हूं, जो हार नहीं मानता। इसी वजह से मुकाबले के असली विजेता फैंस रहे।”

एंड्राडे ने चौथे राउंड के आखिर में जोरदार हमलों की झड़ी लगा दी थी, जिससे लिनेकर पूरी तरह पस्त नज़र आए और लहूलुहान हो गए थे। उनकी दाहिनी आंख के ऊपर कट लगने से एक बड़ा घाव हो गया था।

इन सबके बाद “हैंड्स ऑफ स्टोन” राउंड्स के बीच उन पलों को याद करते हैं, जब बाउट को बीच में ही खत्म करने का कठिन फैसला लिया गया।

“डॉक्टर मेरे चेहरे पर लगे कट को साफ कर रहे थे, ताकि आंखों में आई सूजन को कम किया जा सके। फिर भी दुर्भाग्य से मुझे उस वक्त कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। मेरे कॉर्नर से मुझसे पूछा गया कि क्या सब ठीक है और मैंने कहा कि मुझे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने डॉक्टर से बात की। डॉक्टर ने कहा कि मुकाबला आगे जारी रखना संभव नहीं है।”

जॉन लिनेकर ने फाइट के बाद फैब्रिसियो एंड्राडे से की बातचीत का खुलासा किया

जॉन लिनेकर और फैब्रिसियो एंड्राडे के बीच की प्रतिद्वंदिता दुश्मनी से भरी हुई थी।

उनकी पहली फाइट, जो अक्टूबर 2022 में हुई थी लेकिन नो-कॉन्टेस्ट घोषित कर दी गई थी, से पहले ही दोनों के बीच शब्दों के तीर चलने तेज़ हो गए थे। यही नहीं, उनके बीच की प्रतिद्वंदिता ONE Fight Night 7 के रीमैच से पहले तक चरम पर पहुंच गई थी।

हालांकि, 30 मिनट से ज्यादा वक्त तक चले नाटकीय मुकाबले के बाद उनके बीच की प्रतिद्वंदिता आधिकारिक तौर पर खत्म होती दिखी। शनिवार की टाइटल बाउट के बाद “वंडर बॉय” को खिताब दिए जाने से पहले हारने वाले लिनेकर और जीत के साथ भावुक एंड्राडे ने सर्कल में एक-दूसरे से बात की।

बातचीत के बारे में पूछे जाने पर लिनेकर ने उस विशेष पल के बारे में बताया, जो उन्होंने डिविजन के नए बने किंग के साथ साझा किए थे।

“मैंने उन्हें उस बेहतरीन बाउट के लिए धन्यवाद दिया, जो हमारे बीच हुई थी। मैंने उनसे कहा कि वो चैंपियन बनने के हकदार हैं। मैंने उनसे कहा कि उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे अभी और ज्यादा बेहतर बनाने की जरूरत है। मैं चाहता हूं कि भगवान उन्हें आशीर्वाद दें कि वो हमेशा एक चैंपियन बने रहें और वो सबकुछ हासिल करें, जिसका उन्होंने अपने जीवन में सपना देखा था।

“उन्होंने मेरी भी सराहना की। उन्होंने कहा था कि इस स्पोर्ट में मैं उनके लिए मिसाल था और मुझसे फाइट करना उनके लिए सनसनीखेज था। उन्होंने मुझे उकसाने के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा था कि वो सिर्फ मुकाबले को सर्कल तक पहुंचाने के लिए ऐसा कह रहे थे और इतना ही नहीं, वो मेरी बहुत सराहना भी करते हैं। मैं उनसे बाउट करके खुश था। लोग हमेशा मुझसे पूछते हैं कि अपने करियर के सबसे कठिन प्रतिद्वंदी का नाम बताइए। अब मैं निश्चित ही इस सूची में फैब्रिसियो को सबसे आगे रखूंगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.