तवनचाई ने अपने पहले ONE वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के लिए लुम्पिनी स्टेडियम का आभार व्यक्त किया

Tawanchai PK Saenchai speaking to Mitch Chilson after his title defense

तवनचाई पीके साइन्चाई ने शनिवार, 25 फरवरी को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में पहले राउंड में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी।

ONE Fight Night 7: Lineker vs. Andrade II में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने लो किक्स लगाते हुए पहले राउंड में #2 रैंक के कंटेंडर जमाल युसुपोव को फिनिश किया। इस शानदार फिनिश को देख बैंकॉक का क्राउड झूम उठा था।

2018 में लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम फाइटर ऑफ द ईयर रहे तवनचाई इस आइकॉनिक स्टेडियम में वापसी करने और अपने घरेलू फैंस के सामने जीत दर्ज करने से बहुत खुश हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं अपनी बेल्ट को डिफेंड करने से बहुत खुश हूं और लोगों के समर्थन का धन्यवाद करता हूं।

“क्राउड का एनर्जी लेवल वैसा ही रहा, जब मैं यहां पहले फाइट किया करता था। इस माहौल ने मेरे अंदर अच्छा करने का जुनून भरा और इसने मुझे जीत के लिए अधिक प्रतिबद्ध बनाया।”

तवनचाई ने केवल 49 सेकंड में युसुपोव को फिनिश कर अपने वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया। हालांकि PK Saenchai टीम के प्रतिनिधि ने लंबे मैच की उम्मीद जताई थी, लेकिन वो जानते थे कि लो किक्स इस मुकाबले में बड़ा अंतर पैदा कर सकती हैं।

थाई एथलीट ने गौर किया कि युसुपोव उनके शुरुआती शॉट्स का अंदाजा लगाने में असफल रहे थे इसलिए उन्होंने अपने विरोधी की जांघ पर एक और खतरनाक लेफ्ट किक लगाई। इसके प्रभाव से युसुपोव लड़खड़ाते हुए रिंग की रस्सियों की तरफ चले गए।

मैच को याद करते हुए तवनचाई ने कहा:

“मुझे अहसास हुआ कि मेरी प्रत्येक किक में बहुत ताकत सम्मिलित रही। मेरी शायद टाइमिंग सटीक रही इसलिए लेफ्ट किक एकदम सही समय पर लैंड हो पाई।

“मैंने उन्हें किक्स लगाईं, लेकिन वो उन्हें ब्लॉक नहीं कर रहे थे। इसलिए आखिरी किक में मैंने बहुत ताकत झोंक दी थी। मेरे हिसाब से टाइमिंग सटीक रही, तब जाकर मुझे अहसास हुआ कि अब मैच समाप्त होने वाला है।”

तवनचाई पीके साइन्चाई ने अपना अगला लक्ष्य किसे बनाया?

केवल 23 साल की उम्र में तवनचाई पीके साइन्चाई लंबे समय तक ONE फेदरवेट मॉय थाई डिविजन पर अपना वर्चस्व कायम रखने का प्लान बना रहे हैं और किसी भी प्रतिद्वंदी के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए तैयार हैं।

मगर ONE में उनके नाम से एक खराब याद भी जुड़ी हुई है, जिसका वो बदला पूरा करना चाहते हैं। 2021 में तवनचाई को थाई आइकॉन सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ विभाजित निर्णय से हार मिली थी। हालांकि दोनों अच्छे दोस्त हैं, लेकिन तवनचाई, “किलर किड” से उस हार आ बदला जरूर पूरा करना चाहेंगे।

उन्होंने कहा:

“मैं सिटीचाई का सम्मान करता हूं, हम रोज बात करते हैं, लेकिन अगर ONE Championship ने हमारा मैच बुक किया तो मैं उनसे फाइट के लिए तैयार रहूंगा।”

इस समय ऐसे वर्ल्ड क्लास कंटेंडर्स की कोई कमी नहीं है, जो तवनचाई को ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करना चाहते हैं, लेकिन उनकी नजर एक अन्य टाइटल पर भी है। वो भविष्य में किकबॉक्सिंग में हाथ आजमाना चाहते हैं।

वो अगर नए खेल के साथ अपनी स्किल्स का तालमेल बैठा पाए तो चिंगिज़ अलाज़ोव को ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए जरूर चैलेंज कर दिखाना चाहेंगे कि वो इस डिविजन के बेस्ट स्ट्राइकर हैं।

तवनचाई ने कहा:

“मैं चिंगिज़ अलाज़ोव से फाइट जरूर करना चाहूंगा। वो एक टॉप फाइटर हैं, लेकिन उन्हें चैलेंज करने से पहले मैं किकबॉक्सिंग में अन्य कंटेंडर्स से भिड़ना चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.