अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत पर फैब्रिसियो एंड्राडे का बयान – ‘मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना था’

Fabricio Andrade got emotional after winning ONE Bantamweight World Title at ONE Fight Night 7

नए ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो एंड्राडे ONE Fight Night 7 में जॉन लिनेकर पर आई वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत को अब भी इंजॉय कर रहे हैं।

25 फरवरी को 2 ब्राजीलियाई नॉकआउट आर्टिस्ट्स के बीच लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में कांटेदार टक्कर देखने को मिली, जिसे दुनिया भर में लाखों लोगों ने इंजॉय किया।

4 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद लिनेकर दाईं आंख के ऊपर आए कट के कारण अंतिम राउंड में फाइट जारी नहीं रख पाए।

अब नया चैंपियन बनने के बाद “वंडर बॉय” ने अपनी चैंपियनशिप जीत पर बयान दिया है।

उन्होंने ONEFC.com से कहा:

“मेरे हिसाब से मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा। ये फाइट बहुत करीबी रही, जिसमें मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत थी। लिनेकर वो एथलीट हैं, जिनके सामने मुझे ONE में काफी संघर्ष करना पड़ा। ये पहला मौका रहा जब मेरी फाइट चौथे राउंड तक चली। मैं पांच राउंड्स के मैच के लिए तैयार था इसलिए मेरी नज़र में मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा।”

एंड्राडे किसी कारण से अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। पहले उन्हें “हैंड्स ऑफ स्टोन” की कई खतरनाक स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ा, लेकिन उन्होंने जवाबी हमला करते हुए पूर्व चैंपियन को खूब क्षति पहुंचाई।

ONE में 3 बार पहले राउंड में नॉकआउट से जीत दर्ज कर चुके “वंडर बॉय” अपनी ताकत के दम पर एथलीट्स को झकझोरते आए हैं।

दूसरी ओर लिनेकर भी हार मानने को तैयार नहीं थे इसलिए नए ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन ने उनके प्रति सम्मान दिखाया है।

एंड्राडे ने कहा:

“उनकी स्ट्राइक्स के प्रभाव को झेलने की काबिलियत ने मुझे चौंका दिया था। मैच में एक ऐसा लम्हा भी आया, जब मैंने उनके चेहरे पर लगातार 10 स्ट्राइक्स लगाईं, जो किसी अन्य फाइटर को नॉकआउट कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इस वजह से मैं उनसे प्रभावित हुआ हूं।”

लिनेकर ने चाहे खतरनाक शॉट्स का प्रभाव झेला हो, लेकिन अंत में ये भी साबित हुआ कि वो भी एक इंसान हैं। आंख के ऊपरी हिस्से पर आई सूजन के कारण उन्हें कम दिखने लगा था इसलिए चौथे राउंड के बाद उन्होंने फाइट जारी रखने से मना कर दिया।

जैसे ही एंड्राडे को अहसास हुआ कि मैच समाप्त हो गया है, तब उन्हें अपने ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने के पूरा होने पर बहुत खुशी हुई।

25 वर्षीय स्टार ने कहा:

“मैं पांचवें राउंड के लिए भी तैयार था और बहुत अच्छा महसूस कर रहा था। जब ब्रेक खत्म हुआ, मेरे साथी लोग कॉर्नर से नीचे जा चुके थे और मैं लिनेकर का इंतज़ार कर रहा था। मैंने देखा कि वो वापस आने में काफी समय ले रहे थे। मैंने जब उनके मैनेजर को फाइट समाप्त करने का सिग्नल देते देखा तो मेरी खुशी का कोई ठिकाना ना रहा।”

‘स्टीफन लोमन मेरा अगला टारगेट’ – फैब्रिसियो एंड्राडे

फैब्रिसियो एंड्राडे भी जॉन लिनेकर के साथ मैच के बाद पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे।

दोनों एथलीट्स को मैच के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को दोस्तों की तरह बातें करते देखा गया। अच्छी बात ये रही कि “वंडर बॉय” को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

उन्होंने कहा:

“हम दोनों को काफी क्षति पहुंची थी, जिसके कारण हमें अस्पताल ले जाया गया। हम एक-दूसरे से मिले और तस्वीर भी खिंचाई। मेरी जांच की गई, मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मैं एक अलग दुनिया में हूं। मेरी जांच में पता चला कि मेरी उंगली टूट गई है, जिसके कारण मुझे कुछ महीनों तक फाइटिंग से दूर रहना होगा।”

युवा ब्राजीलियाई स्टार चोट से उबरने के दौरान भी अपने पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस का प्लान बना रहे हैं।

एंड्राडे अब भी “हैंड्स ऑफ स्टोन” को अपने लिए सबसे बड़ा खतरा मान रहे हैं, लेकिन उनके अनुसार लगातार 3 जीत दर्ज करने वाले फिलीपीनो स्टार स्टीफन लोमन टाइटल शॉट के अगले हकदार हैं।

“वंडर बॉय” ने कहा:

“मुझे लगता है कि लिनेकर अब भी डिविजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर हैं। इसलिए टाइटल शॉट अगले कुछ मैचों पर निर्भर करेगा। पूर्व चैंपियन बिबियानो फर्नांडीस को हरा चुके स्टीफन लोमन वर्ल्ड टाइटल शॉट पाने के हकदार हैं।”

एंड्राडे वापसी करने को बेताब हैं और उन्होंने “द स्नाइपर” को कड़ा संदेश भी भेजा है।

उन्होंने कहा:

“मैं जल्द से जल्द वापसी करना चाहता हूं, लेकिन वापसी मेरी चोट पर निर्भर करती है। मैं हाथ की इस चोट से जल्द से जल्द निजात पाने की कोशिश करूंगा और मेरा अगला टारगेट स्टीफन लोमन होंगे। इसलिए बेहतर होगा कि वो ट्रेनिंग शुरू कर दें।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4