कार्लो बुमिना-अंग Team Lakay का नेतृत्व करने के लिए तैयार – ‘उन्होंने मुझे एक मौका दिया’

Carlo Bumina ang Chayan Oorzhak ONE Friday Fights 65 4

कार्लो बुमिना-अंग की प्रसिद्धि में वृद्धि फिलीपींस की Team Lakay के लिए इससे बेहतर समय पर नहीं हो सकती थी, एक टीम जिसने पिछले एक साल में अपने अधिकांश सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स का पलायन करते देखा है।

बुमिना-अंग ने ONE Friday Fights सीरीज़ में पिछले 12 महीनों में लगातार पांच जीतों में चार शानदार फिनिश के दम पर ONE Championship के साथ 1,00,000 यूएस डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट अर्जित किया था।

अब वो 3 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले ONE Fight Night 24: Brooks vs. Balart में #5 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर एंख-ओर्गिल बाटरखू के खिलाफ अमेरिकी प्राइमटाइम डेब्यू करेंगे। इससे पहले उनकी जीवन यात्रा पर प्रकाश डाल लेते हैं।

‘तब का जीवन’

2018 तक बुमिना-अंग बागियो शहर के स्थानीय बाजार में केले बेचते थे, जो अपनी मां के छोटे से बगीचे से तोड़ते थे और ऐसे अपना गुजरा करते थे।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“मैंने 2018 में ही MMA शुरू किया था। मैंने हमारे पुराने जिम में एक छात्र के रूप में दाखिला लिया था। लेकिन उससे पहले बागियो मार्केट में मेरा एक छोटा सा स्टॉल था, जहां मैं 2016 से 2018 तक केले बेच रहा था।

“मैं अपनी मां को उनकी फसल पहुंचाने में मदद करता था और उनमें से कुछ मैं बाजार में अपनी दुकान पर बेचने के लिए ले जाता था। उस समय लगभग यही मेरी जिंदगी थी।”

लेकिन बुमिना-अंग को हमेशा लगता था कि उनके जीवन का उद्देश्य कुछ और है।

उनके पास होटल और रेस्टोरेंट सेवाओं में डिग्री थी, जो उन्होंने बागियो स्कूल ऑफ बिजनेस एंड टेक्नोलॉजी से हासिल की थी। वो चुस्त थे और उन्हें बास्केटबॉल का शौक था। लेकिन ये खेल उनके गठीले कद के कारण उनके लिए उपयुक्त पेशा नहीं था।

उन्होंने कहा: 

“मैं मन ही मन सोच रहा था: मुझे पता है कि मैं कुछ बड़ा करने वाला हूं। मैंने कॉलेज पूरा कर लिया है, मेरे पास दो साल की डिग्री है। मैं जो कर रहा हूं उसमें क्यों फंस गया हूं?”

पुराने चैंपियंस का उत्पाद

2018 में फिलीपींस के पास ONE में पांच वर्ल्ड चैंपियन थे, जिनमें से चार मार्क सांगियाओ की Team Lakay के थे।

बुमिना-अंग ने देखा कि एक ही क्षेत्र के इन चार योद्धाओं ने, जिनका एक सा ही पालन-पोषण हुआ था, एक साथ अपने-अपने डिविजन पर शासन करके दुनिया को चौंका दिया। ये एक ऐसी उपलब्धि है जिसे तब से किसी अन्य जिम द्वारा दोहराया नहीं गया है।

उस बात ने उन्हें केले का व्यापार छोड़ ग्लव्स आजमाने की प्रेरणा दी।

उन्होंने याद किया: 

“मुझ पर MMA का जुनून सवार होने लगा था। मैं ONE Championship को देख रहा था, मैंने मन में सोचा, मैं इसे आजमाना चाहता था क्योंकि आखिरकार मुझे लोगों को मुक्के मारने का विचार पसंद था। मैं किसी झगड़े में नहीं पड़ रहा था। मुझे बस ये देखना पसंद था कि लोग रिंग में कैसे अपने मुक्के मारते हैं।

“उसी समय Team Lakay पहले से ही फलफूल रही थी। उनके ग्रुप में चार वर्ल्ड चैंपियन थे और इसने मुझे इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। मैंने केवल एक छात्र के रूप में दाखिला लिया, फिर मुझे इसमें आनंद मिला। दो महीने के बाद मैंने उनसे कहा कि मैं Team Lakay (फाइट टीम) में शामिल होना चाहता हूं। ट्रेनिंग के दौरान कोच मार्क ने मुझे देखा और फिर मुझे प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी।” 

फाइट में जल्दी उतरना

MMA के कठिन खेल में 24 साल के कई युवा शामिल नहीं हो पाते और इतने कम समय में खेल में सफलता पाना तो दूर की बात है, लेकिन “द बुल” एक अलग नस्ल के लड़ाकू फाइटर थे।

Team Lakay के मुख्य कोच को उनका जोश और समर्पण अच्छी तरह दिखा और जल्द ही सांगियाओ ने स्थानीय प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करने के लिए बुमिना-अंग को साइन कर लिया, जहां उनके छात्र ने फिलीपींस नेशनल किकबॉक्सिंग टीम के लिए कई पदक जीते।

सांगियाओ ने कहा: 

“मैंने एक बहुत ही धैर्यवान छात्र को देखा, जिसमें एक अलग तरह की दृढ़ता थी। जब वह टीम में नए थे तो वो टीम के साथ कदम मिलाकर चलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। मैंने उनसे कोई शिकायत नहीं सुनी। वो सिर्फ प्रतिस्पर्धा करना चाहते थे।

“पहली बार जब मैंने उन्हें यहां की स्थानीय प्रतियोगिता TLC में प्रतिस्पर्धा करते देखा तो मुझे पता था कि न केवल उनके पास सही विशेषताएं हैं बल्कि इस खेल में सफल होने के लिए टूल भी मौजूद हैं।”

ग्लोबल स्टेज पर कदम

अगस्त 2023 में अपने ONE Friday Fights में बुमिना-अंग ने रेज़ा साएदी पर जब अपना पहला पंच मारा, उसी समय से “द बुल” ने एक अलग तरह की तीव्रता दिखाई और उन्होंने ONE के ग्लोबल फैन बेस का दिल जीत लिया।

तब से उन्होंने चार और बेहतरीन जीत दर्ज कर ONE Championship के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीता।

उन्होंने बताया:

“मैं बहुत चौकस हूं। मैं अपने कोच और अपने साथियों पर नजर रखता हूं। मैं सुनता हूं और उनसे सीखता हूं।

“मैं हर ट्रेनिंग सेशन को महत्वपूर्ण मानता हूं क्योंकि उन्होंने मुझे इस टीम का प्रतिनिधि बनने का मौका दिया और बदले में मैं ये सुनिश्चित कर रहा हूं कि मैं हर प्रशिक्षण सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं। यही मानसिकता मुझे यहां तक ​​ले आई।”

लेकिन अब जब बुमिना-अंग ग्लोबल स्टेज पर अपनी शुरुआत के लिए तैयार हैं, वो ये सोचकर खुश हैं कि बाजार से रिंग तक का सफर उनका कैसा रहा है।

उन्होंने कहा: 

“मैं आभारी हूं क्योंकि अभी मुझे वो करने को मिल रहा है जो मुझे पसंद है। पांच साल पहले पीछे मुड़कर अगर देखूं तो अगर मैंने जोखिम नहीं उठाया होता और खुद पर दांव नहीं लगाया होता तो शायद मैं अभी भी बाजार में केले बीच रहा होता।

“मेरी उस समय की स्थिति की तुलना में मैं आज एक ऐसी जगह पर हूं, जहां मैं जो कर रहा हूं उससे खुश हूं। साथ ही मेरा जीवन भी बेहतर हो रहा है। इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.