ONE Fight Night 24 में फिलिपे लोबो पर बड़ी जीत से रोमांचित हैं नबील अनाने – ‘मैंने खुद को साबित किया’

Nabil Anane Felipe Lobo ONE Fight Night 24 58

नबील अनाने ने ONE Fight Night 24 में एक और बड़ी जीत हासिल की, जिससे साबित हुआ कि वो बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के सबसे काबिल उभरते स्टार्स में से एक हैं।

20 वर्षीय स्ट्राइकर ने पिछले शनिवार, 3 अगस्त को अपने अमेरिकी प्राइमटाइम डेब्यू में #3 रैंक के फाइटर फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो को हराया, जिससे दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में उनकी जीत का सिलसिला चार तक पहुंच गया।

अनाने ने केवल पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर को हराया बल्कि उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय की जीत में तीन राउंड्स तक ब्राजीलियाई एथलीट पर दबदबा बनाए रखा।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में अपनी रोमांचक जीत के बाद अनाने ने कहा:

“ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी जीतों में से एक है क्योंकि ये दुनिया के सबसे बड़े प्रोमोशंस में से एक है और सर्वोतम भी, जैसा कि चाट्री (सिटयोटोंग, ONE के चेयरमैन और सीईओ) ने कहा था। (लोबो) ONE Championship में तीसरे स्थान पर थे। इसलिए मुझे खुद पर बहुत गर्व है। मुझे अपनी टीम पर गर्व है।

“फैंस को बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरे पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है, लेकिन मैं आप लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। अगर आप लोग मेरे साथ नहीं होते तो मैं यहां नहीं होता। मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद।”

जीत और भी मायने रखती है क्योंकि कुछ लोगों को संदेह था कि क्या अनाने के लिए डिविजन के टॉप स्टार्स के खिलाफ टक्कर लेने का ये सही समय था।

हालांकि, हाल ही में मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई और मुआंगथाई पीके साइन्चाई पर जीत हासिल करने के बाद युवा अल्जीरियाई-थाई स्ट्राइकर को पता था कि उनके पास संदेह करने वालों को चुप कराने का कौशल मौजूद है।

“बहुत से लोग आश्चर्यचकित थे कि मैं तीसरे नंबर के फाइटर से लड़ रहा था। कई लोगों ने कहा कि मैं उनके स्तर का नहीं हूं। मैंने खुद को साबित किया।

“मुझे उनके लिए खेद है, लेकिन ये खेल ऐसा ही है। हमें रिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हर कोई सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता है।”

अनाने इंतजार कर ONE वर्ल्ड टाइटल की ओर बढ़ने को तैयार हैं

तीन रैंक के फिलिपे लोबो पर अपनी बड़ी जीत को देखते हुए नबील अनाने अब बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के शीर्ष दावेदोरों से मुकाबला करना चाहते हैं।

फिर भी Team Mehdi Zatout के एथलीट विनम्र बने हुए हैं और उनका मानना ​​है कि गोल्डन बेल्ट जीतने से पहले उन्हें अभी भी बहुत कुछ करना है।

अनाने ने बताया: 

“मुझे अभी भी बहुत सारी चीजें सीखनी हैं और भी बहुत कुछ। कदम दर कदम। मैं हमेशा सभी से यही कहता हूं। कोई जल्दी नहीं है। मेरे पास बहुत समय है। (मेरे पास) सुधार करने के लिए कई चीजें हैं।

“जब मैं बेल्ट (जीतने) के लिए तैयार हो जाऊंगा, तब मैं आपको बता दूंगा। लेकिन अभी मैं और अधिक सीखना चाहता हूं। मैं और अधिक अनुभव चाहता हूं और जब मैं तैयार हो जाऊंगा, तब मैं वर्ल्ड चैंपियन बनूंगा और मैं नहीं चाहता कि कोई मुझे हराए।”

हालांकि, 7 सितंबर को ONE 168: Denver में जब जोनाथन हैगर्टी अपना ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ दांव पर लगाएंगे, तब वो इस मैच को दिलचस्पी के साथ देख रहे होंगे।

वो अभी अन्य दावेदारों के खिलाफ खुद को तैयार करने में संतुष्ट हैं, लेकिन उनकी नजर किसी विशेष व्यक्ति पर नहीं है:

“अभी के लिए (मुझे अगले प्रतिद्वंदी के बारे में कोई विचार नहीं है)। मैं और मेरे भाई मेहदी ज़टूट एक साथ काम करेंगे और हम इस बारे में सोचेंगे।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)