डेनियल केली के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल जीत से बेहद खुश हैं मायसा बास्तोस – ‘बहुत अच्छा महसूस हो रहा है’

Mayssa Bastos Danielle Kelly ONE Fight Night 24 52

ONE Fight Night 24: Brooks vs. Balart में मायसा बास्तोस अपने नाम पर खरी उतरीं और अमेरिकी सुपरस्टार डेनियल केली को हराकर ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

शनिवार, 3 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए इस मैच पर पूरे ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) जगत की नजरें थीं।

ऐसा इसलिए क्योंकि केली एक खतरनाक सबमिशन लगाने वाली एथलीट होने के साथ-साथ ONE में अपराजित थीं। उन्होंने IBJJF वर्ल्ड चैंपियन जेसा खान को पिछले साल सितंबर में मात देकर ये खिताब अपने नाम किया था।

लेकिन अपने आक्रामक खेल की वजह से बास्तोस ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए नई चैंपियन ने बताया:

“बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। इस समय बयां करना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैं बहुत, बहुत खुश हूं।

“ये खास है क्योंकि मैं (सबमिशन ग्रैपलिंग खिताब) जीतने वाली पहली ब्राजीलियन हूं। ये खिताब मेरा पास नहीं था और ये मेरे विरासत के लिए जरूरी था।”

यकीनन, बास्तोस को पहले ही हल्के भार वर्गों की सबसे घातक BJJ प्रतियोगी माना जाता था, जिनके नाम ब्लैक बेल्ट के तौर पर 9 IBJJF खिताब हैं।

केली के खिलाफ जीत ने उन्हें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एटमवेट जिउ-जित्सु फाइटर साबित कर दिया है।

उन्होंने मैच के बारे में कहा:

“मैं मानती हूं कि वो बहुत आक्रामकता के साथ आईं। मैं उनके आक्रामक होने की उम्मीद कर रही थी। जिस तरह से वो पैरों पर रहते हुए मेरे पीछे आईं, उसने मुझे हैरान कर दिया था।”

अपनी प्रतिद्वंदी की शारीरिक क्षमता और आक्रामकता के बावजूद बास्तोस ने संयम बनाकर रखा और अपने गेम प्लान पर डटी रहीं।

मैच में समय बीतने के साथ वो जानती थी कि सबमिशन का प्रयास करना ही होगा और उन्होंने वही किया:

“मुझे लगता है कि मेरा आखिरी कैच (सबमिशन का प्रयास) मैच का सबसे अच्छा कैच था। अगर मेरे पास ज्यादा समय होता तो शायद उन्हें फिनिश कर देती।”

बास्तोस को केली के खिलाफ रीमैच से परहेज नहीं

अब ब्राजील की पहली ONE सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन मायसा बास्तोस को अगली प्रतिद्वंदियों का इंतजार है।

कभी भी अपनी विरोधियों का चुनाव ना करने वाली बास्तोस किसी का भी सामना करने के लिए तैयार हैं:

“अभी मेरे दिमाग में कोई नाम नहीं हैं, लेकिन जो भी मुझसे फाइट करना चाहे, मैं उसके लिए तैयार हूं।”

उनकी संभावित चैलेंजर्स की लिस्ट में डेनियल केली का नाम सबसे ऊपर होगा। पूर्व वर्ल्ड टाइटल विजेता जरूर रीमैच चाहेंगी ताकि वो साबित कर पाएं कि जीत उन्हें मिलनी चाहिए थी।

इस बात से बास्तोस को कोई परेशानी नहीं है:

“हां, बिल्कुल, मुझे उनके साथ फाइट कर खुशी होगी।”

अपने तेज-तर्रार वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की वजह से Art of Jiu-Jitsu टीम की स्टार को 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस हासिल हुआ था।

इससे बास्तोस काफी हैरान हो गई थी:

“मैं बहुत खुश थी। मैं बोनस जीतने की उम्मीद नहीं कर रही थी। ये चौंकाने वाला चीज थी, लेकिन एक अच्छे वाला।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4