3 मुकाबले जो ONE Fight Night 39 को यादगार बना सकते हैं

Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled

ONE Championship साल 2026 के यूएस प्राइमटाइम कैलेंडर की शुरुआत शनिवार, 24 जनवरी को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 39: Rambolek vs. Dayakaev के साथ करने जा रहा है।

इस फाइट कार्ड में MMA, मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग के धमाकेदार मैच होंगे और इससे 2026 का शानदार आगाज़ होगा।

इस शो को रैम्बोलैक चोर अजालाबून और अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव का जोरदार बेंटमवेट मॉय थाई मैच हेडलाइन करेगा।

इसके अतिरिक्त शो में कई सारे बेहतरीन मैच शामिल हैं, लेकिन ऐसे तीन मुकाबलों की चर्चा करते हैं, जो कि ONE Fight Night 39 में चार चांद लगा सकते हैं।

#1 कोंगथोरानी सोर सोमाई Vs. असादुला इमानगज़ालिएव

कोंगथोरानी सोर सोमाई को हमेशा जबरदस्त फाइट पेश करने के लिए जाना जाता है और अब उनका सामना फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में अपराजित रूसी स्टार असादुला इमानगज़ालिएव से होगा।

थाई अनुभवी स्टार लगातार दो मैचों में हारने के बाद इस मुकाबले के लिए उतरेंगे। वो अपने करियर की 73वीं जीत हासिल कर वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के करीब पहुंचना चाहेंगे।

वहीं उनके प्रतिद्वंदी इमानगज़ालिएव की बात करें तो वो 10-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ इस मैच में आएंगे। उन्होंने अभी तक संगठन में अपने सभी छह विरोधियों को धूल चटाई है। दो फिनिशर्स की भिड़ंत में नॉकआउट आना लगभग तय है।

#2 मोहम्मद सियासरानी Vs. पेड्रो डांटास

ईरानी पावरहाउस मोहम्मद सियासरानी का सामना फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में ब्राजीलियाई स्टार पेड्रो “गुरेरो” डांटास से होगा।

पिछले महीने थाई दिग्गज “स्मोकिन” जो नाटावट को ढेर करने के बाद सियासरानी ने मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीता और अब नए साल का जीत के साथ आगाज़ करन चाहेंगे।

ईरानी सनसनी को सिर्फ अटैक करने में आनंद आता है और वो “गुरेरो” की कड़ी परीक्षा लेंगे।

डांटास ने पिछले साल जुलाई में रूसी फाइटर इब्राहिम दाउएव के खिलाफ MMA मुकाबले में डेब्यू किया और अब वो दूसरे मैच के लिए उतर रहे हैं। ब्राजीलियाई स्टार को उनकी घातक स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है, जो कि सियासरानी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है।

#3 कार्लो बुमिना-अंग Vs. मार्कोस ओरेलियो

साल 2026 में संगठन के पहले यूएस प्राइमटाइम इवेंट की शुरुआत फिलीपीनो स्टार कार्लो “द बुल” बुमिना-अंग और अपराजित ब्राजीलियाई स्टार मार्कोस ओरेलियो की फाइट से होगी।

बुमिना-अंग को फाइट खत्म करने के लिए जाना जाता है। संगठन में आई सात जीतों में से छह अंतिम राउंड से पहले खत्म हुई हैं। 31 वर्षीय स्टार का अभी तक का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है, लेकिन उन्हें आखिरी मैच में एलबैक अलिशोव के खिलाफ हार मिली थी

अब “द बुल” का प्रयास हार को भुलाकर जीत की पटरी पर लौटने का होगा।

मगर उनके सामने डटकर खड़े होंगे ओरेलियो, जो 8-0 के बेहतरीन रिकॉर्ड के साथ आएंगे। 21 वर्षीय स्टार ने स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग दोनों ही विभागों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott