जैरेड ब्रूक्स अंतरिम वर्ल्ड टाइटल जीत से खुश, पैचीओ और जॉनसन पर टिकाई नजरें

Jarred Brooks Gustavo Balart ONE Fight Night 24 68

जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स ने ONE Fight Night 24 में गुस्तावो “एल ग्लैडीएडर” बलार्ट को हराकर चैंपियनशिप दोबारा अपने नाम कर ली।

पांच महीने पहले डिसक्वालीफिकेशन से बेल्ट हारने के बाद अमेरिकी सुपरस्टार ने क्यूबा के फाइटर को हराकर ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

उन्होंने शनिवार, 3 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए वर्ल्ड टाइटल मैच के पहले ही राउंड में रीयर-नेकेड चोक से विरोधी को चित कर दिया।

अब उनका वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच मौजूदा चैंपियन जोशुआ पैचीओ के चोट से ठीक होने के बाद होगा।

“द मंकी गॉड” ने मैच के बाद कहा: 

“गुस्तावो मुझसे छोटे हैं। मैंने (अप्रैल 2022 में) बोकांग मासूनयाने के खिलाफ मुकाबला कर इसी अंदाज में फिनिश किया। मुझे लगता है कि मैं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के हर विभाग में उनसे बेहतर रहा। उन्होंने मेरे करियर में पहली बार मुझे बैक पर गिराया। उनकी तारीफ होनी चाहिए। मैं उन्हें वहां रखकर थकाना चाहता था।

“मैं शुक्रगुजार हूं कि पीठ के बल जा पाया और वहां से मुझे अपनी जिउ-जित्सु और बाकी स्किल्स दिखाने का मौका मिला।”

ना सिर्फ ये उनके करियर की नौवीं सबमिशन जीत रही बल्कि वो बलार्ट को सबमिशन से हराने वाले पहले शख्स भी बने।

उन्हें सिर्फ ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल ही नहीं मिला बल्कि उन्हें अपने कोच एलेक्स होडी से ब्राजीलियन जिउ-जित्सु बेल्ट भी हासिल हुई।

उन्होंने बताया:

“मैं लोगों को दिखाकर खुश हूं कि मैं बलार्ट को शानदार अंदाज में फिनिश कर पाया। ये पहली बार है जब वो फिनिश हुए हैं और मुझे खुशी है कि ऐसा करने वाला मैं था।

“मेरी BJJ बेल्ट हासिल करना भी बड़ी उपलब्धि है। मैं सालों से जिउ-जित्सु कर रहा हूं। जब मैंने इसकी शुरुआत की थी, तब सिर्फ नौ साल का था। ये बड़ा सरप्राइज़ था। मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी।”

ब्रूक्स अब वर्ल्ड चैंपियंस को चुनौती देना चाहते हैं

जैरेड ब्रूक्स मार्च में डिसक्वालीफिकेशन से ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल हारने की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं, लेकिन वो उस गलती को ठीक करने के लिए बेताब हैं।

एक रैंक के कंटेंडर ने शनिवार को हुई अंतरिम वर्ल्ड चैंपियनशिप बाउट स्वीकार की थी क्योंकि पैचीओ चोट की वजह से बाहर चल रहे हैं। अब “द मंकी गॉड” के पास अंतरिम खिताब है और वो फिलीपीनो चैंपियन से हिसाब बराबर करने के बारे में सोच रहे हैं।

ब्रूक्स ने कहा:

“मैं जोशुआ पैचीओ का फिर से सामना करने के लिए उत्साहित हूं। अगर मैं उनके देश – मुझे मनीला, फिलीपींस और वहां के लोगों से प्यार है – जा पाया और वहां के लोगों की एनर्जी को महसूस कर पाया तो मेरी लिए बड़ी बात होगी।”

अभी अनडिस्प्यूटेड स्ट्रॉवेट खिताब उनके एजेंडे में सबसे ऊपर होगा। लेकिन वो एक डिविजन ऊपर जाकर डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन को उनके ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करना चाहेंगे।

“द मंकी गॉड” बहुत लंबे समय से अमेरिकी सुपरस्टार के फैन रहे हैं और वो एक बार उनके साथ सर्कल साझा करना चाहते हैं।
 
ब्रूक्स ने कहा:

“मैंने 2012 में डिमिट्रियस जॉनसन को टीवी पर वर्ल्ड टाइटल जीतते हुए देखा और सोचा था, ‘मैं भी एक दिन ये कर सकता हूं।’

“मुझे लगता है कि भगवान ने मुझे रास्ता दिखाया और मैं ONE Championship में आया। मैं मानता हूं कि हमारा मैच बहुत ही शानदार होगा।

“मैं उनमें से हूं, जो आगे बढ़कर अच्छे लोगों को हराता है। मैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फाइटर का सामना करने से भयभीत नहीं हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4