5 लगातार जीत जिसने फैब्रिसियो एंड्राडे को बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल मैच दिलाया

Kwon Won Il Fabricio Andrade ONE158 1920X1280 14 768x512

उभरते ब्राजीलियाई स्टार फैब्रिसियो एंड्राडे इस समय सबसे दिलचस्प MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स में से एक हैं।

“वंडर बॉय” ONE को जॉइन करने के बाद अपराजित रहे हैं और अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 21 अक्टूबर (भारत में शनिवार, 22 अक्टूबर) को ONE Fight Night 3 में ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए जॉन लिनेकर को चैलेंज करेंगे।

24 वर्षीय एंड्राडे MMA में आने से पहले 40 मॉय थाई फाइट्स का अनुभव प्राप्त कर चुके थे और अपनी क्लीन स्ट्राइकिंग और स्पीड का मिश्रण करते हुए MMA में लगातार 7 जीत दर्ज कर चुके हैं।

उनकी 7 में से 5 जीत ONE Championship में आई हैं, जिनमें 4 फिनिश भी शामिल हैं। वो आत्मविश्वास से भरे हैं और बहुत थोड़े समय में फैन फेवरेट बन गए हैं।

यूएस प्राइमटाइम पर परफॉर्म करने से पहले यहां देखिए “वंडर बॉय” के वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करने तक के सफर को।

डेब्यू में मार्क एबेलार्डो को सबमिशन से हराया

एंड्राडे ने 22 साल की उम्र में जुलाई 2020 में मार्क एबेलार्डो के खिलाफ अपना ONE डेब्यू किया था।

जिस तरह एंड्राडे अभी तक शानदार प्रदर्शन करते आए हैं, उसी तरह ब्राजीलियाई एथलीट ने बहुत तेजी के साथ लॉन्ग और स्ट्रेट पंच लगाए, जिससे उनके विरोधी के चेहरे से खून भी बहने लगा था।

दूसरे राउंड में एबेलार्डो निराश होकर टेकडाउन के लिए जल्दबाजी करने लगे थे, जिससे एंड्राडे ने खुद को आसानी से बचाया। वहीं ग्राउंड गेम में “वंडर बॉय” ने फिलीपीनो-कीवी एथलीट पर बैक कंट्रोल प्राप्त किया और कुछ ही सेकंडों में उन्हें चोक लगाकर फिनिश किया।

इस धमाकेदार जीत के साथ उन्होंने बेंटमवेट MMA डिविजन को सचेत कर दिया था।

शोको साटो को डोमिनेट किया

बेंटमवेट रैंकिंग्स में चौथा स्थान प्राप्त करने के बाद फरवरी 2021 में हुए ONE: UNBREAKABLE III में एंड्राडे का सामना जापानी स्टार शोको साटो से हुआ।

6 मैचों की विनिंग स्ट्रीक और 45 MMA बाउट्स के अनुभव को साथ लिए साटो उस समय #2 रैंक के कंटेंडर थे और ब्राजीलियाई एथलीट के लिए एक बड़ी चुनौती भी थे।

मगर “वंडर बॉय” ने क्लिंचिंग करते हुए खतरनाक एल्बो स्ट्राइक्स का इस्तेमाल करते हुए साटो के सिर पर कट लगाया और फाइट के अंत तक जापानी स्टार के चेहरे का नक्शा पूरी तरह बदल चुका था।

ये एंड्राडे के करियर की ऐसी दूसरी जीत रही, जिसका परिणाम जजों के स्कोरकार्ड्स से आया, लेकिन उन्होंने एकतरफा अंदाज में सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

ली काई वेन को पहले राउंड में फिनिश किया

दिसंबर 2021 में हुए ONE: WINTER WARRIORS II में “वंडर बॉय” की भिड़ंत खतरनाक चीनी फाइटर ली काई वेन से हुई और ये दोनों उस फाइट से पूर्व अपने चारों प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर चुके थे।

ली की ताकत से बिना डरे ब्राजीलियाई स्टार ने बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ दमदार जैब लगाए, जिससे उन्हें अपने विरोधी से दूरी बनाए रखते हुए बढ़त बनाने में मदद मिल रही थी।

कुछ मिनटों बाद उन्होंने जैब का इस्तेमाल एक नी स्ट्राइक को सेट-अप करने के लिए किया, जो “द अंडरडॉग” की बॉडी पर क्लीन तरीके से लैंड हुई और यहीं से मैच के अंत की शुरुआत हो चली थी।

एंड्राडे ने स्ट्राइक्स लगानी जारी रखीं, बॉडी पर कई अन्य नी लगाईं। वहीं एक लेफ्ट हाई किक और उसके बाद लगे पंचों के प्रभाव से चीनी एथलीट मैट पर जा गिरे और इसी समय मैच को समाप्त कर दिया गया।

एक और शानदार जीत के बाद एंड्राडे ने कैमरा में बोला, “मैं बेल्ट जीतना चाहता हूं।”

जेरेमी पाकाटिव को चंद मिनटों में फिनिश किया

“वंडर बॉय” को वर्ल्ड टाइटल शॉट के लिए इंतज़ार करना था, लेकिन उनके अगले प्रतिद्वंदी उभरते हुए फिलीपीनो सांडा स्पेशलिस्ट जेरेमी पाकाटिव रहे।

फरवरी 2022 में हुए ONE: FULL CIRCLE में दोनों के बीच कांटेदार मुकाबला देखे जाने की उम्मीद थी, लेकिन एंड्राडे ने बहुत आसानी से इस मैच को जीत लिया था।

साउथपॉ (बाएं हाथ के) स्टांस में रहते ब्राजीलियाई स्टार ने आगे आकर पाकाटिव को लिवर के हिस्से पर खतरनाक नी स्ट्राइक लगाकर 2 मिनट से भी कम समय में फिनिश किया।

क्वोन वोन इल को पहले से भी जल्दी फिनिश किया

ONE 158 में हुए अपने हालिया मैच में एंड्राडे ने 1 मिनट से थोड़े ज्यादा समय में #2 रैंक के कंटेंडर क्वोन वोन इल को फिनिश किया था।

अपने पिछले मुकाबले की तरह “वंडर बॉय” ने साउथपॉ स्टांस की रणनीति अपनाई, जहां उन्होंने लेफ्ट किक और स्ट्रेट लेफ्ट पंच लगाए।

दोनों ओर से स्ट्राइक्स लगने के बाद एंड्राडे ने क्वोन की बॉडी पर प्रभावशाली लेफ्ट किक लगाई, जिसके प्रभाव से वो नीचे जा गिरे और रेफरी ने अगले ही पल मैच को समाप्त कर दिया।

ये उनकी एक और यादगार जीत रही और फाइट के बाद सेलिब्रेशन में उन्होंने चैंपियन को चैलेंज किया था।

एंड्राडे ने सर्कल वॉल के टॉप पर बैठकर कहा, “जॉन लिनेकर, मेरा अगला टारगेट तुम हो।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.