फैब्रिसियो एंड्राडे ने मार्क फेयरटेक्स एबेलार्डो पर डेब्यू जीत हासिल कर सबको चौंकाया

Brazil's Fabricio Andrade cracks Mark Fairtex Abelado

फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे ने ग्लोबल स्टेज पर अपने डेब्यू में शानदार प्रदर्शन कर करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

अपने पहले ही ONE Championship मैच में ब्राजीलियाई स्टार मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो को एक बेहतरीन रीयर-नेकेड चोक से दूसरे राउंड में मात दी। ये कारनामा उन्होंने शुक्रवार, 31 जुलाई को बैंकॉक, थाईलैंड में हुए ONE: NO SURRENDER के एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच के कैचवेट मुकाबले में कर दिखाया।

Fabricio Andrade 🇧🇷 puts Mark Fairtex Abelardo to SLEEP!

Fabricio “Wonder Boy” Andrade 🇧🇷 puts Mark Fairtex Abelardo to SLEEP with a rear-naked choke!How to watch ONE: NO SURRENDER 👉 bit.ly/nshowtowatch

Posted by ONE Championship on Friday, July 31, 2020

एबेलार्डो ने पहले राउंड की बैल बजने के साथ ही “वंडर बॉय” पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन उनके विरोधी के तेज-तर्रार काउंटर-पंच ने उन्हें ऐसा करने से रोका। एंड्राडे ने फिलीपीनो-कीवी एथलीट पर कई बार अपने सटीक स्ट्राइक्स से प्रहार किया और पहले राउंड में काफी तेज नजर आए।

ब्राजीलियाई स्टार ने अपने तेज काउंटर-पंच दूसरे राउंड में भी जारी रखे और “टायसन” को और भी ज़्यादा आक्रामक होने पर मजबूर किया – एक ऐसा निर्णय जो उनके सबमिशन का कारण बना।

एबेलार्डो ने टेकडाउन करने की कोशिश की लेकिन एंड्राडे ने बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन किया और पलक झपकते ही अपने प्रतिद्वंदी को पीछे से जकड़ लिया। उसके बाद Tiger Muay Thai के प्रतिनिधि ने बेहतरीन अंदाज़ में Fairtex के प्रतिनिधि के ठोडी के नीचे से अपने हाथ ले जाकर रीयर-नेकेड चोक लगा दिया।

फिलीपीनो-कीवी एथलीट ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन उनके पास उस शानदार सबमिशन मूव का कोई जवाब नहीं था और रेफरी को ये मैच दूसरे राउंड के 1:11 मिनट में रोकना पड़ा।

Fabricio Andrade submits Mark Fairtex Abelardo

इस डेब्यू जीत के बाद एंड्राडे का रिकॉर्ड 4-2 का हो गया है और उन्होंने अपने ONE करियर की कारगर शुरुआत की।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, रोडटंग Vs. पेचडम

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.