फैब्रिसियो एंड्राडे ने ONE Fight Night 38 में एंख-ओर्गिल बाटरखू को शांत करने का प्लान बनाया – ‘बेल्ट मेरे पास ही रहेगी’

Fabricio Andrade gets emotional after winning world title at ONE Fight Night 7

मौजूदा ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे ने अपनी फिनिशिंग की घातक काबिलियत और आत्मविश्वास के दम पर नाम बनाया है और अब वो ONE Fight Night 38 के मेन इवेंट में होने वाली अगली फाइट में यही काम करने का प्रयास करेंगे।

शनिवार, 6 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले इवेंट में ब्राजीलियाई सुपरस्टार अपने खिताब को चार रैंक के कंटेंडर एंख-ओर्गिल बाटरखू के खिलाफ डिफेंड करने उतरेंगे।

28 वर्षीय चैंपियन इस साल जनवरी में हुए ONE 170 में क्वोन वोन इल को 42 सेकंड में ढेर करने के बाद दूसरे वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के लिए उतरेंगे।

एंड्राडे ने बाटरखू की जबरदस्त रेसलिंग को काउंटर करने के लिए अपनी रणनीति पर काम किया है।

उन्होंने बताया:

“इस बार मेरा ट्रेनिंग कैंप थोड़ा अलग रहा है। मैंने उनके अटैक को डिफेंड करने के लिए प्लान बनाया है। वो अपने स्टाइल में ज्यादा बदलाव नहीं लाते। ऐसे में आसान हो जाता है कि वो क्या करने वाले हैं।

“तो मेरा ट्रेनिंग कैंप इसी चीज के इर्द-गिर्द रहा है। लेकिन इसमें ज्यादा बदलाव भी नहीं किया है। हमने उनके स्टाइल को मद्देनजर रखते हुए काम किया है।”

एक तरफ जहां तेज-तर्रार पंचों और दमदार नी अटैक ने उन्हें खिताब दिलाया, वहीं दूसरी तरफ Tiger Muay Thai टीम के एथलीट को पता कि है कि बड़े ग्रैपलर्स के खिलाफ रेसलिंग तकनीक, जागरुकता और कार्डियो की खास जरुरत होगी।

बाटरखू उनके सामने ऐसी ही चुनौती पेश करते हैं और “वंडर बॉय” अपनी अगली फाइट में खेल के नए आयाम को दिखाने के लिए तैयार हैं।

एंड्राडे ने onefc.com को बताया:

“एंख में मुझे नया चैलेंज मिला है। एक अलग स्टाइल और शख्स जो मुझे इस तरह चुनौती देंगे, जैसे शायद पहले कभी किसी ने न दी हो। मैं भी दिखाने के लिए उत्सुक हूं कि मैं अन्य विभागों में अच्छा हूं।

“मैं एक ऑलराउंड फाइटर हूं। मैं सब कुछ कर सकता हूं। मैंने पिछली फाइट में स्ट्राइकिंग से नॉकआउट के जरिए ये बात दिखाई है। इस बार मैं दिखाऊंगा कि मैं ग्रैपलिंग में कितना अच्छा हूं क्योंकि मैं किसी ऐसे से भिड़ रहा हूं जो मेरे खिलाफ रेसलिंग करेंगे।”

भले ही ONE Fight Night 38 में फाइट किसी भी तरफ जाए, एंड्राडे को एक तेज फिनिश की उम्मीद है।

ब्राजीलियाई सुपरस्टार दबदबा बनाते हुए अपने शिकार की लिस्ट में बाटरखू का नाम शामिल करवाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने बताया:

“मैं इस फाइट को फिनिश करूंगा। मैं किसी राउंड या अन्य चीज का चुनाव नहीं करूंगा क्योंकि मैं फाइट का आनंद लेना चाहता हूं। मैं देखना चाहता हूं कि फाइट किस ओर जाती है। लेकिन मैं फाइट फिनिश करूंगा। बेल्ट मेरे पास ही रहेगी।”

एंड्राडे को बाटरखू कुछ खास नहीं लगे

फैब्रिसियो एंड्राडे ने एंख-ओर्गिल बाटरखू के बेंटमवेट डिविजन में आगे बढ़ने पर कोई खासा ध्यान नहीं दिया।

क्वोन के खिलाफ एक मिनट से भी कम समय में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने नए चैलेंजर्स की तलाश में Team Tungaa और Shandas MMA के प्रतिनिधि को जेरेमी पाकाटिव के खिलाफ मार्च में फाइट करते हुए देखा।

उस प्रदर्शन से उन्हें कोई हैरानी नहीं हुई, लेकिन ब्राजीलियाई चैंपियन ने उनकी तारीफ की:

“सच कहूं तो मैंने पाकाटिव के साथ हुई पिछली फाइट से पहले एंख पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। उन्होंने पाकाटिव पर दबदबा बनाया। लेकिन मैं प्रभावित नहीं था। वो एक बोरिंग फाइट थी, लेकिन उन्हें जीत मिली।

“वो ग्रैपलर हैं। वो एक जिउ-जित्सु वाले शख्स हैं। जो काम उन्हें आता है, वो उसे अच्छे से करने की कोशिश करेंगे। वो ग्रैपलिंग करते हुए आपको थकाने का प्रयास करेंगे और ये बोरिंग है। मगर मैं मानता हूं कि वो मजबूत हैं। वो छोटे मगर मजबूत हैं।”

ये तकनीकी विश्लेषण जाहिर करता है कि मौजूदा ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन अपनी अगली फाइट को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं।

एंड्राडे ने कहा:

“उनके अलग स्टाइल की वजह से डिफेंस काफी महत्वपूर्ण है। वो ऐसे शख्स रहे हैं, जिनके पास हर विरोधी के लिए अलग स्टाइल रहा है।

“मैं दिखाऊंगा कि मैं अलग ही स्तर पर हूं।”

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21