डिओगो रीस ने दाइकी योनेकुरा को हराकर ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल बेल्ट जीती

Diogo Reis Daiki Yonekura ONE Fight Night 38 13 scaled

डिओगो “बेबी शार्क” रीस ने दाइकी योनेकुरा को ONE Fight Night 38: Andrade vs. Baatarkhuu में मात देकर वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

शनिवार, 6 दिसंबर को हुए साल के आखिरी यूएस प्राइमटाइम इवेंट में ब्राजीलियाई एथलीट पूरे जोश में नजर आए। उन्होंने मैच की शुरुआती घंटी से ही लगातार आगे बढ़ना जारी रखा, टॉप पोजिशन पाने के लिए प्रयास किए और गार्ड पास करने की तलाश की।

Diogo "Baby Shark" Reis shakes hands with Daiki Yonekura in the ring

दो बार के ADCC वर्ल्ड चैंपियन रीस ने योनेकुरा के पैरों को जकड़ने की कोशिश की, लेकिन जापानी कंटेंडर बच निकले।

“बेबी शार्क” ने नी स्लाइस के जरिए गार्ड को भेदा और साइड कंट्रोल हासिल किया। उन्होंने विरोधी के हाथ को फंसाकर आर्म-ट्रायंगल चोक लगाया, लेकिन टोकुशिमा निवासी एथलीट हार मानने को तैयार नहीं थे और वो खुद में बचाने में सफल रहे।

ब्राजीलियाई एथलीट ने फ्रंट फुट पर रहना जारी रखा और लगातार आक्रामकता दिखाई। वहीं योनेकुरा ने रक्षात्मक खेल दिखाया और खुद को किसी भी सबमिशन में फंसने से बचाया।

वर्ल्ड टाइटल फाइट के आखिरी दो मिनटों में दोनों एथलीट्स के बीच करीबी मैच देखने को मिला। रीस ने गिलोटीन चोक लगाया और फिर टो-होल्ड का प्रयास किया। दोनों में से कोई भी एथलीट अंत तक फिनिश हासिल नहीं कर पाया।

10 मिनट के जोरदार एक्शन के बाद जजों ने “बेबी शार्क” को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया। इसके साथ ही 23 वर्षीय स्टार नए ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बने।

इस जीत के साथ ब्राजीलियाई सनसनी का रिकॉर्ड 94-12 हुआ और उन्होंने अपनी जगह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलर्स के बीच बना ली है।

न्यूज़ में और

Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Regian Eersel to defend his Muay Thai crown against George Jarvis in a highly anticipated rematch on October 2