इन 5 कारणों से 6 दिसंबर को ONE Fight Night 38: Andrade Vs. Baatarkhuu देखना न भूलें

Marcelo Garcia Masakazu Imanari ONE 170 24 scaled

दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Fight Night 38: Andrade vs. Baatarkhuu के साथ 2025 का शानदार समापन करने जा रहा है।

शनिवार, 6 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले इवेंट में दो ONE वर्ल्ड टाइटल मैच, एक ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ड्रीम मुकाबला और ग्लोबल स्टेज पर कई सारे इंटरनेशनल स्टार्स अपनी छाप छोड़ते नजर आएंगे।

आइए ऐसे ही पांच कारणों पर चर्चा करते हैं, जिनके चलते फैंस को ONE Fight Night 38 जरूर देखना चाहिए।

#1 जोरदार बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल फाइट

ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे का सामना मेन इवेंट में चार रैंक के कंटेंडर एंख-ओर्गिल बाटरखू से होगा।

एंड्राडे ने खुद को खेल के सबसे खतरनाक फिनिशर्स में से एक साबित किया है। ब्राजीलियाई सुपरस्टार के बॉडी शॉट्स ने इस डिविजन के बड़े-बड़े धुरंधरों को धूल चटाई है।

उन्होंने पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर को दो बार हराया और इस साल जनवरी में हुए ONE 170 में “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल को 42 सेकंड में ढेर किया।

लेकिन अब “वंडर बॉय” का सामना एक कठिन चुनौती से हो रहा है। बाटरखू की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है क्योंकि वो नेटफ्लिक्स पर आए Physical: Asia शो में दिखे।

अभी तक रिंग में 36 वर्षीय फाइटर ने दमदार खेल दिखाया है। उन्होंने झानलो मार्क सांगियाओ, कार्लो बुमिना-अंग और ऐरन कनार्टे को सबमिशन से पराजित किया। वहीं इस साल मार्च में हुए ONE Fight Night 29 में उन्होंने जेरेमी पाकाटिव को शिकस्त दी।

अगर उनकी जीत हुई तो वो अपने गुरु और पूर्व फेदरवेट चैंपियन नारनतुंगलाग जदंबा के बाद मंगोलिया के दूसरे ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगे।

#2 नए सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन की होगी ताजपोशी

को-मेन इवेंट में एक नया योद्धा सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियंस की फेहरिस्त में अपना नाम शामिल कर लेगा।

वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए दो बार के ADCC वर्ल्ड चैंपियन डिओगो “बेबी शार्क” रीस की टक्कर जापानी स्टार दाइकी योनेकुरा से होगी।

रीस ने मार्च में हुए ONE Fight Night 29 में शोया इशिगुरो को उनके करियर की पहली हार का स्वाद चखाया। Melqui Galvao टीम के प्रतिनिधि ने शानदार खेल दिखाकर किमूरा सबमिशन से जीत अपने नाम की।

उनके प्रतिद्वंदी योनेकुरा की बात करें तो उन्होंने 2024 IBJJF पैन पैसिफिक चैंपियनशिप और 2024 ADCC सिडनी ओपन टूर्नामेंट जीता।

स्पीड, सटीकता और पैरों को उलझाने की कला के चलते वो रीस के लिए कठिन चुनौती साबित हो सकते हैं।

#3 ड्रीम मैच में भिड़ेंगे BJJ दिग्गज

ग्रैपलिंग जगत को BJJ दिग्गजों मार्सेलो गार्सिया और लाक्लैन जाइल्स के बीच एक जबरदस्त लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच देखने को मिलेगा।

गार्सिया को खेल के सबसे महान एथलीट के रूप में जाना जाता है। उन्होंने चार ADCC और पांच IBJJF वर्ल्ड टाइटल जीते हैं। साल 2023 में पेट के कैंसर से जूझने के बाद “मार्सेलिन्यो” ने 15 साल बाद वापसी करते हुए मासाकाजू इमानारी को नॉर्थ-साउथ चोक लगाकर हराया।

अब एक और दिग्गज रिटायरमेंट से वापस आकर BJJ के महानतम एथलीट का सामना करने वाले हैं। लाक्लैन ने आखिरी बार 2022 में मैच लड़ा और वो इस अनोखे ऑफर को ठुकरा नहीं पाए।

#4 संभावित वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स के नाम आ सकते हैं सामने

दो खेलों की ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए “द क्वीन” फेटजीजा की मॉय थाई में वापसी हो रही है।

इस मैच में उनका सामना पोलिश स्टार मार्टिना डॉमिन्कज़ैक से होगा। फेटजीजा 7-0 के बेहतरीन ONE Championship रिकॉर्ड के साथ इस मैच में दस्तक देंगी।

उन्होंने अपनी ताकत के दम पर जेनेट “जेटी” टॉड, अनीसा मेक्सेन और काना मोरिमोटो जैसी दिग्गजों को पराजित किया है।

डॉमिन्कज़ैक काफी कठिन चुनौती पेश करेंगी। 23 वर्षीय स्टार प्रमोशन में 3-1 का रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं और उन्होंने यू यौ पुई और सिंथिया फ्लोरेस पर लगातार जीत दर्ज कीं।

इस मैच की विजेता खुद को अनडिस्प्यूटेड ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर साबित कर सकती है।

वहीं अलिफ सोर डेचापैन और रमादान “द स्कॉर्पियन” ओन्दाश में से कोई एक मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई का अगला चैलेंजर बन सकता है।

अलिफ पिछले लगातार चार मैचों में जीत चुके हैं। थाई-मलेशियाई स्ट्राइकर ने दमदार कॉम्बिनेशन और लगातार दबाव बनाने वाला स्टाइल के दम पर खुद को घातक फाइटर बनाया है।

लेकिन 19 वर्षीय ओन्दाश उनका डटकर सामना कर सकते हैं। लेबनानी स्ट्राइकर ने लगातार चार प्रमोशनल जीत के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया।

अब इन दो युवा स्टार्स की टक्कर डिविजन की दिशा बदलकर रख सकती है।

#5 साल का आखिरी यूएस प्राइमटाइम इवेंट

बीते 12 महीनों में ONE Championship ने एक के बाद एक धमाकेदार यूएस प्राइमटाइम इवेंट पेश किए।

अब MMA, मॉय थाई और सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों से भरे कार्ड के साथ ONE Fight Night 38 के जरिए 2025 का बेहतरीन समापन हो रहा है।

6 दिसंबर को फाइट के लिए उतरने वाले सुपरस्टार्स अपने-अपने मैचों को जीतकर अगले साल में जीत के साथ प्रवेश करना चाहेंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48