‘वंडर बॉय’ ने अपने निकनेम पर खरा उतरते हुए साटो पर बड़ी जीत दर्ज की

Shoko Sato Fabricio Andrade UNBREAKABLE III 2880X1920 36 scaled 4 768x512

शुक्रवार, 5 जनवरी को प्रसारित हुए ONE: UNBREAKABLE III में फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे ने अपनी वर्ल्ड-क्लास मॉय थाई स्किल्स की मदद से #2 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर शोको साटो को हराकर करियर की अभी तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

दोनों के बीच मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबला 3 राउंड्स तक चला, लेकिन अंत में ब्राजीलियाई एथलीट अपने प्रतिद्वंदी से बेहतर साबित हुए।

MMA fighters Shoko Sato and Fabricio Andrade compete at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

पहले राउंड में 23 वर्षीय एंड्राडे मे फ्रंटफुट पर रहकर अपने जापानी प्रतिद्वंदी पर बढ़त बनाने की कोशिश की।

दोनों ओर से कुछ किक्स लगीं, तभी ब्राजीलियाई स्टार ने दमदार राइट हैंड्स लगाए। साटो को अपने प्रतिद्वंदी की ताकत का अहसास हो चला था इसलिए उन्होंने टेकडाउन की कोशिश की, लेकिन “वंडर बॉय” का क्लिंच गेम अच्छा रहा और इसी पोजिशन में उन्होंने नी स्ट्राइक्स और एल्बो लगाईं।

साटो ने अपने अनुभव की मदद से कुछ अलग तरह के मूव्स लगाए, जिनमें लेग लॉक्स और एक हेलीकॉप्टर आर्मबार की कोशिश भी रही। एंड्राडे को इनका अंदाजा पहले ही हो चुका था इसलिए वो बच निकले।

राउंड में आखिर तक इसी तरह का एक्शन देखा गया। साटो पंच लगाने के बाद टेकडाउन की कोशिश करते, वहीं एंड्राडे ने भी नी और एल्बो लगानी जारी रखीं। राउंड के अंतिम क्षणों में भी दोनों ओर से पंच लगते देखे गए।

MMA fighters Shoko Sato and Fabricio Andrade compete at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

साटो दूसरे राउंड में एंड्राडे के करीब आकर क्लिंचिंग पोजिशन में आए, जहां उन्हें कई खतरनाक एल्बोज़ का प्रभाव झेलना पड़ा।

ब्राजीलियाई स्टार ने दमदार राइट हैंड और लेफ्ट हुक भी लगाया, जिससे मजबूरन साटो को दोबारा क्लिंच करने के लिए आगे आना पड़ा, लेकिन वो गार्ड पोजिशन प्राप्त करने के चक्कर में मैट पर जा गिरे।

टोक्यो निवासी एथलीट ने “वंडर बॉय” को एक जबरदस्त अपरकट लगाया, जिसने ब्राजीलियाई स्टार को झकझोर कर रख दिया।

इस बीच गलती से लो-ब्लो (पेट के निचले हिस्से में लगी स्ट्राइक) लगते भी देखा गया, साटो ने डबल लेग टेकडाउन को मिस कर दिया था और उसके बाद स्पिनिंग बैक एल्बो लगाई और राउंड के अंत में क्लिंच पोजिशन में बढ़त बनाए रखी।

MMA fighters Shoko Sato and Fabricio Andrade compete at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

अंतिम राउंड में ‘करो या मरो’ की स्थिति उत्पन्न हो चुकी थी, दोनों जानते थे कि जीत के लिए ये उनके पास आखिरी मौका है।

राउंड की शुरुआत में एंड्राडे ने जोरदार राइट हैंड के बाद लेफ्ट हुक भी लगाया और उसके बाद किक्स लगती देखी गईं। एक तरफ “वंडर बॉय” ने पंच लगाए, दूसरी ओर साटो भी राइट हैंड्स लगाने से पीछे नहीं हटे।

उसके बाद दक्षिण-अमेरिकी मॉय थाई चैंपियन ने दमदार लेफ्ट एल्बो लगाई, जिसका प्रभाव उनके प्रतिद्वंदी के चेहरे पर साफ देखा जा सकता था।

मजबूरन साटो को आगे आना पड़ा, जहां उन्होंने “वंडर बॉय” की बैक को निशाना बनाने की कोशिश की। इसके बावजूद एंड्राडे खतरे से बाहर निकलने में सफल रहे।

MMA fighters Shoko Sato and Fabricio Andrade compete at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

करीबी मुकाबले के चलते जजों के लिए फैसला सुना पाना आसान नहीं था, लेकिन एंड्राडे के बेहतरीन स्ट्राइकिंग गेम ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई।

इस जीत ने उन्हें बेंटमवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में शामिल कर दिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, स्टैम्प vs रसोहायना

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.