About
शूटो बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन शोको साटो का जन्म और परवरिश टोक्यो में हुई। उन्होंने फरवरी 2007 में अपने प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की शुरुआत की। उन्होंने Pancrase संगठन में कामयाबी हासिल की। Shooto में जाने के बाद अपने करियर में नया आयाम हासिल किया। दूसरी ही बारी में उन्होंने बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल जीता।
साटो ने जापनी के टॉप एथलीट्स के खिलाफ 50 से ज्यादा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले लड़े हैं, जिनमें पूर्व ONE बेंटमवेट और शूटो लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन के नाम भी शामिल हैं। उनके पास बहुत पावर है और उन्होंने अपने आधे से ज्यादा मुकाबले नॉकआउट के जरिए जीते हैं।
करीब एक दशक लंबे करियर और दो बार कामयाबी के साथ शूटो वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने वाले साटो नए चैलेंज की तलाश में हैं। Shooto और ONE Championship के बीच हुए करार के बाद वो कई सारे बेहतरीन एथलीट्स से मुकाबला करना चाहेंगे।