शोको साटो Vs. युसुप सादुलेव और रयूटो सवाडा Vs. सेन्जो अकीडा के मुकाबले ONE X में शामिल

Shoko Sato Fabricio Andrade UNBREAKABLE III 2880X1920 2 768x512

ONE Championship की 10वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित होने वाला इवेंट और भी भव्य हो गया है क्योंकि अब इसमें दागेस्तानी ग्रैपलर युसुप सादुलेव और जापानी MMA फाइटर शोको साटो, रयूटो सवाडा व सेन्जो अकीडा के मुकाबलों को भी सिंगापुर में होने वाले सुपर शो में जगह दे दी गई है।

शनिवार, 26 मार्च को ONE X में सादुलेव का सामना बेंटमवेट मुकाबले में साटो से होगा। इसी तरह कार्ड में सवाडा और उनके हमवतन साथी अकीडा स्ट्रॉवेट मुकाबले में आमने-सामने होंगे।

इस खबर की घोषणा Abema TV द्वारा ONE: FULL CIRCLE के लाइव प्रसारण के दौरान की गई थी।


दागेस्तान में कड़ी तैयारी में जुटे हैं युसुप सादुलेव

युसुप सादुलेव को उनके उपनाम “माइस्ट्रो” से भी जाना जाता है और उनके नाम 20-6-1 (1 नो कॉन्टेस्ट) के प्रोफेशनल रिकॉर्ड के साथ 65 प्रतिशत का फिनिशिंग रेट है।

दागेस्तानी ग्रैपलर पूर्व ONE टाइटल चैलेंजर “होली बीस्ट” डे ह्वान किम और लेग लॉक लैजेंड मासाकाजू इमानारी जैसे एथलीट्स पर जीत हासिल कर चुके हैं और वो पहले बेंटमवेट डिविजन में #3 रैंक के कंटेंडर भी रह चुके हैं।

हालांकि, पिछले दिसंबर में स्टीफन लोमन से हारने के बाद सादुलेव रैंकिंग्स से बाहर हो गए थे। अब सिंगापुर में वो फिर से रैंकिंग्स में प्रवेश पाने का प्रयास करेंगे।

अब मुकाबले के लिए “माइस्ट्रो” दागेस्तान के खबीब नर्मागोमेदोव के जिम में मागोमेद बागनदोव और मुराद माचेव के साथ कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं।

“मैं आने वाले मुकाबले के लिए @nurmagomedov_mma_school में @machaev और @magomedgadgi के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रहा हूं।”

सादुलेव के इंस्टाग्राम अकाउंट से किए गए पोस्ट का ट्रांसलेट किया गया कैप्शन

शोको साटो को नहीं है किसी भी चीज का डर

Shooto बेंटमवेट चैंपियन शोको साटो भी कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं।

इस जापानी दिग्गज एथलीट के नाम 32-14-2 (1 नो कॉन्टेस्ट) का प्रोफेशनल रिकॉर्ड है और पूर्व में #5 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर रह चुके हैं। इसके साथ वो मौजूदा #2 रैंक के कंटेंडर “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल के खिलाफ पहले राउंड में सबमिशन जीत भी दर्ज कर चुके हैं।

हालांकि, वो मौजूदा #4 रैंक के फैब्रिसियो एंड्राडे से जनवरी 2021 की पिछली प्रोमोशनल बाउट में हार गए थे। अब वो “द लॉयन सिटी” में एक धमाकेदार प्रदर्शन से रैंकिंग्स में वापस आ सकते हैं।

उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के मुताबिक, शोको साटो जिम में पहले से ही कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

“मैं मुकाबले के दौरान खुद को डर का शिकार नहीं होने देना चाहता हूं इसलिए मैंने प्रैक्टिस से डर को दूर भगा दिया है, ताकि मुकाबले में बिना हिचकिचाह के आगे बढ़ सकूं।”

ट्विटर से साटो के ट्वीट का ट्रांसलेशन

सेन्जो अकीडा शानदार प्रदर्शन करने के लिए हैं तैयार

Pancrase फ्लाइवेट चैंपियन सेन्जो अकीडा भी अपने मुकाबले को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

ONE Championship में दिग्गज एथलीट की शुरुआत थोड़ी मुश्किल रही थी, लेकिन हाथ की चोट से उबरने और स्ट्रॉवेट डिविजन में आने के बाद वो अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं।

अकीडा ने दर्जन भर प्रोफेशनल जीत दर्ज की हैं और वर्तमान में उनके पास दो लगातार जीत की लय बरकार है। ऐसे में ONE X के दौरान भी वो अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगे।

उन्होंने ONE Championship से कहा:

“फैंस ने हमेशा से ही मेरा बहुत समर्थन किया है और उनसे मुझे काफी ताकत मिली है। ऐसे में उनके प्रति अपना आभार जताते हुए मैं इस बाउट में अपना पूरा दमखम लगा देने वाला हूं, ताकि उन्हें खुशी मिल सके। बेशक, बाउट का नतीजा बहुत ही अहम रहेगा, लेकिन जो मैं करना चाहता हूं वो ये है कि जब मैं मुकाबला करूं तो सब इस बाउट का मजा ले सकें। मुझे खुद भी फाइट करने में मजा आता है। आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद, इससे मुझे काफी ताकत मिलती है। मैं अपनी पूरी ताकत इसमें झोंक देने वाला हूं इसलिए कृपया मेरा साथ देकर मुझे ताकत दीजिए।”


रयूटो सवाडा इस मौके के लिए हैं उत्सुक

उनकी इस लय को रयूटो सवाडा तोड़ना चाहते हैं।

उन्हें “ड्रैगन बॉय” भी बुलाया जाता है। 78 प्रतिशत फिनिशिंग रेट के साथ उनके नाम 14 प्रोफेशनल जीत दर्ज हैं। हालांकि, वो लगातार दो बाउट हार चुके हैं, जो कि उनके करियर में पहली बार हुआ है और वो सिंगापुर में चीजों को बदलने के लिए भरसक प्रयास करने को तैयार हैं।

उन्होंने ONE Championship से कहा:

“मुझे पिछले मुकाबले में अपने प्रदर्शन पर बहुत पछतावा हुआ था इसलिए मैं अगले मौके के लिए उम्मीद लगाए हुए बैठा था। जापानी एथलीट्स के बीच मैच होना ONE में काफी दुर्लभ होता है इसलिए सच कहूं तो मैं इससे अचंभित था। 10वीं सालगिरह के आयोजन का हिस्सा बनकर और जापानी एथलीट के साथ मुकाबले को लेकर मैं बहुत खुश हूं। मैं तहे दिल से इसके लिए शुक्रगुजार हूं। मैं इस मुकाबले में जापानी एथलीट्स की ताकत दिखा पाने की उम्मीद करता हूं और पूरे सम्मान व आदर के साथ सेन्जो को हराना चाहता हूं।”

ONE X से जुड़ी ज्यादा जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.